Tata Group के IT स्‍टॉक में मिल सकता है 23% का तगड़ा रिटर्न; Sharekhan ने दी खरीदारी की सलाह, चेक करें टारगेट 

Tata Group Stock: ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने TCS पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ग्‍लोबल अनिश्चितता से निपटने के लिए तैयार है.
Tata Group के IT स्‍टॉक में मिल सकता है 23% का तगड़ा रिटर्न; Sharekhan ने दी खरीदारी की सलाह, चेक करें टारगेट 

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि TCS का G&T इनीशिएटिव्‍स, टेक्‍नोलॉजीज और ऑपरेशंस पर भारी खर्च से डिमांड मजबूत बनी हुई है.

Tata Group Stock: ग्‍लोबल बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव से घरेलू बाजार भी अछूते नहीं हैं. ऐसे में अगर किसी क्‍वालिटी शेयर को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहते हैं, तो टाटा ग्रुप के आईटी शेयर TCS पर दांव लगा सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने TCS पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ग्‍लोबल अनिश्चितता से निपटने के लिए तैयार है. कंपनी का बिजनेस मॉडल बेहतर है और ऑर्डर बुक दमदार है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

TCS: क्‍या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान का कहना है कि ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन (G&T) इनीशिएटिव्‍स, टेक्‍नोलॉजीज और ऑपरेशंस पर भारी खर्च से डिमांड मजबूत बनी हुई है. इससे कंपनी की ग्रोथ को दमदार बूस्‍ट मिल सकता है. आईटी इंडस्‍ट्री के सभी सेगमेंट में मार्केट शेयर हासिल करने में TCS का ट्रैक रिकॉर्ड दमदार रहा है.

ऐसे में ब्रोकरेज का मानना है कि बेकाबू महंगाई के इस दबाव में TCS किसी भी स्‍ट्रैटजिक वेंडर कंसॉलिडेशन के लिए एक बेहतर पार्टनर साबित होगा. शेयरखान का कहना है कि दमदार बिजनेस मॉडल, मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतरीन पेआउट रेश्‍यो और दमदार क्‍लाइंट बेस के चलते TCS पंसदीदा पिक है.


TCS: 23% आ सकती है तेजी

शेयरखान ने TCS पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है. साथ ही प्रति शेयर टारगेट प्राइस 3800 रुपये का रखा है. 17 जून 2022 को शेयर 3088 रुपये पर बंद हुआ था. इस तरह मौजूदा भाव से स्‍टॉक में आगे करीब 23 फीसदी का उछाल देखने को मिल सकता है. 2022 में अब तक शेयर में करीब 18 फीसदी का करेक्‍शन आ चुका है. हालांकि, बीते 5 साल का ट्रैक रिकॉर्ड देखें, तो यह शेयर मल्‍टीबैगर साबित हुआ है. स्‍टॉक में 165 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न निवेशकों को मिला है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6