&format=webp&quality=medium)
Tarsons Products के IPO को शानदार रिस्पांस मिला है और यह 77.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था. (image: pixabay)
Tarsons Products Stock to List: टारसंस प्रोडक्ट्स का शेयर आज यानी 26 नवंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगा. यह इश्यू सब्सक्रिप्सन के लिए 15 नवंबर से 17 नवंबर तक खुला था और इस दौरान इसे निवेशकों का शनदार रिस्पांस मिला थ. यह ओवरआल 77.49 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इश्यू को बेहतर रिस्पांस मिलने के बाद अब एक्सपर्ट शेयर के भी प्रीमियम के साथ लिस्ट होने की उम्मीद जता रहे है. एक्सपर्ट का कहना है कि Tarsons Products का स्टॉक बाजार में 20 से 25 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. अगर लिस्टिंग पर 25 फीसदी तक रिटर्न मिलता है तो निवेशकों को क्या करना चाहिए.
आयुश अग्रवाल, सीनिसर रिसर्च एनालिस्ट- Merchant Banking, Swastika Investmart का कहना है कि Tarsons Products के IPO के जिस तरह से रिस्पांस मिला था और इसे लेकर ग्रे मार्केट में जिस तरह के मौजूदा ट्रेंड हैं, उसे देखकर लगता है कि कंपनी का स्टॉक 20 से 25 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है. उनका कहना है कि Tarsons Products का मैनेजमेंट बेहद अनुभवी है. कंपनी के फाइनेंशियल मजबूत हैं, जहां मार्जिन बेहद इंप्रेसिव है. कंपनी के पास मजबूत कैश फ्लो है और यह IPO के बाद डेट फ्री हो सकता है.
उनका कहना है कि Tarsons Products का वैल्युएशन कुछ महंगा दिख रहा है. इसलिए अगर 20 से 25 फीसदी का रिटर्न लिस्टिंग पर मिलता है तो शॉर्ट टर्म इन्वेस्टर्स को मुनाफावसूली करनी चाहिए. वहीं अगर रिस्क लेने की क्षमता है और लंबी अवधि का नजरिया है तो शेयर होल्ड किया जा सकता है.
ओवरआल यह इश्यू 77.49 गुना सब्सक्राइब हुआ है. Tarsons Products के IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व था. यह हिस्सा करीब 116 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं 15 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है. यह हिस्सा ओवरआल 184.58 गुना सब्सक्राइब हुआ है. रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व किया गया है और यह 10.5 गुना भरा है. वहीं कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.83 गुना भरा. IPO से मिलने वले फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और दूसरे कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
Tarson Products के IPO के लिए प्राइस बैंड 635 रुपये से 662 रुपये प्रति शेयर रखा था. वहीं इश्यू में 22 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया था. एक लॉट खरीदना जरूरी था, यानी अपर प्राइस बैंड 662 रुपये के लिहाज से इसमें कम से कम 14564 रुपये लगाने थे. इस IPO के तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए. वहीं 1.32 करोड़ इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) था.