Zydus Wellness का पहला विदेशी अधिग्रहण, ₹2,847 करोड़ की डील देखकर शेयर पर टूट पड़े निवेशक- 11% की तेजी

Zydus Wellness Share Price: कंपनी अपना पहला विदेशी अधिग्रहण कर रही है और UK की कंपनी Comfort Click को 2,847 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया है. इस डील के तहत Zydus आयरलैंड, अमेरिका और भारत में मौजूद Comfort Click की तीन सब्सिडियरी को भी अपने कंट्रोल में लेगी.
Zydus Wellness का पहला विदेशी अधिग्रहण, ₹2,847 करोड़ की डील देखकर शेयर पर टूट पड़े निवेशक- 11% की तेजी

Zydus Wellness Share Price: FMCG और वेलनेस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी Zydus Wellness ने अपने विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी अपना पहला विदेशी अधिग्रहण कर रही है और UK की कंपनी Comfort Click को 2,847 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया है. इस डील के तहत Zydus आयरलैंड, अमेरिका और भारत में मौजूद Comfort Click की तीन सब्सिडियरी को भी अपने कंट्रोल में लेगी. इस खबर पर आज शेयर 11% की तेजी के साथ ₹2246 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया.

VMS सेगमेंट में एंट्री

इस अधिग्रहण से Zydus Wellness तेजी से बढ़ते विटामिन, मिनरल और सप्लीमेंट्स (VMS) सेगमेंट में प्रवेश करेगी. डील 2x Sales और 11.4x EV/EBITDA वैल्युएशन पर की गई है. Zydus का EBITDA मार्जिन फिलहाल 14% है जबकि Comfort Click का मार्जिन 15.6% है. कंपनी को उम्मीद है कि अधिग्रहण पहले ही साल से उसके कैश EPS में फायदा पहुंचाएगा.

VIDEO- Bank Holidays September 2025: 15 दिनों की छुट्टी, देखें लिस्ट

Add Zee Business as a Preferred Source

नेचुरल सप्लीमेंट्स की डिमांड से फायदा

Comfort Click प्राकृतिक और पौधों पर आधारित सप्लीमेंट्स के लिए जानी जाती है. वैश्विक स्तर पर नेचुरल सप्लीमेंट्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा फायदा Zydus को मिलेगा.

Comfort Click की ग्रोथ स्टोरी

Comfort Click पिछले कुछ वर्षों में VMS सेगमेंट में सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में से एक रही है. FY25 में कंपनी की आय GBP 13.4 करोड़ रही, जिसमें पिछले पांच वर्षों में 57% सालाना कंपाउंडेड ग्रोथ देखने को मिली. FY23 GBP 5.2 करोड़, FY24 GBP 8.5 करोड़ और FY25 GBP 13.4 करोड़ रही.

Zydus Wellness के लिए मजबूत ट्रिगर्स

Zydus ने हाल के वर्षों में अपने मार्जिन और वॉल्यूम ग्रोथ को लगातार बेहतर किया है. पिछले दो वर्षों में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 3% बढ़ा है. EBITDA मार्जिन फिलहाल 14-15% के दायरे में है और कंपनी का लक्ष्य अगले 2-3 साल में इसे 18% पर बनाए रखना है. FY25 में वॉल्यूम ग्रोथ 16.2% दर्ज हुई. Everyuth, Nycil और Sugarfree जैसे ब्रांड्स कंपनी को कई कैटेगरी में मार्केट लीडर बनाते हैं.

Zydus की अधिग्रहण रणनीति

Zydus Wellness हमेशा से इनऑर्गैनिक ग्रोथ के लिए अधिग्रहण की रणनीति अपनाती रही है. Complan, Glucon-D और Nycil जैसे ब्रांड्स कंपनी को M&A के जरिए मिले. 2025 में Agenus के अधिग्रहण के साथ Zydus ने CDMO बिजनेस में भी कदम रखा. Comfort Click का अधिग्रहण अब तक का कंपनी का सबसे बड़ा इंटरनेशनल अधिग्रहण है.

हाल के अधिग्रहण

  • 2018: Heinz India (₹459 करोड़, 4x EV/Sales)
  • 2023: Liqmeds (GBP 6.8 करोड़, 12.8x EV/Sales)
  • 2024: Sterling Biotech (₹550 करोड़, 2.4x EV/Sales)
  • 2024: Naturell India (₹390 करोड़, 3.3x EV/Sales)
  • 2025: Amplitude Surgical (Euro 25.7 करोड़, 2.8x EV/Sales)
  • 2025: Agenus (USD 14.1 करोड़)
  • 2025: Comfort Click (GBP 23.9 करोड़, 1.8x EV/Sales)

कुल मिलाकर, Zydus Wellness का Comfort Click अधिग्रहण कंपनी को तेजी से बढ़ते VMS सेगमेंट में मजबूत पोजीशन देगा और इंटरनेशनल मार्केट्स में उसकी मौजूदगी को विस्तार देगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6