40% रेवेन्यू अमेरिका से, 1 हफ्ते में 15% उछला ये फार्मा स्टॉक; जानें नया टारगेट

Zydus Lifesciences के शेयर में पिछले एक हफ्ते में 15% का उछाल आया है. कंपनी का अमेरिका से 40% रेवेन्यू आता है. जानिए Q4 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज क्यों इसे री-रेटिंग कैंडिडेट मान रहे हैं और नया टारगेट प्राइस क्या है.
40% रेवेन्यू अमेरिका से, 1 हफ्ते में 15% उछला ये फार्मा स्टॉक; जानें नया टारगेट

FY27 में EBITDA मार्जिन 24% के ऊपर रहने की उम्मीद है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

फार्मा सेक्टर की लीडिंग कंपनी Zydus Lifesciences ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया जिसके बाद बुधवार के सेशन में शेयर में जोरदार एक्शन है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 15% से अधिक तेजी आई है. नतीजों के बाद ज्यादातर ब्रोकरेज ने इस शेयर पर भरोसा बनाए रखा है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाए हैं और कहा कि यह एक री-रेटिंग कैंडिडेट बन सकता है.

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने खरीद की सलाह दी है और टारगेट बढ़ाकर 1200 रुपए कर दिया है. वहीं, जेपी मॉर्गन ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है और टारगेट बढ़ाकर 1050 रुपए कर दिया है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने कहा कि यह री-रेटिंग कैंडिडेट है और इसने 1207 रुपए का टारगेट दिया है.

Zydus Lifesciences के लिए क्या है टारगेट?

ब्रोकरेज फर्मरेटिंग (Rating)नया टारगेटCMP, 19 मई क्लोजिंगरिटर्न पोटेंशियल
Jefferiesखरीद की सलाह (Buy)₹1200₹1019+17.76%
Nirmal Bangरी-रेटिंग कैंडिडेट (Re-rating Candidate)₹1207₹1019+18.45%
JP Morganन्यूट्रल (Neutral)₹1050₹1019+3.04%

इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

  • Zydus Lifesciences का 76% रेवेन्यू फार्मा बिजनेस से आता है
  • 20% के करीब रेवेन्यू कंज्यूमर वेलनेस बिजनेस से आता है
  • फार्मा बिजनेस रेवेन्यू का 40% नॉर्थ अमेरिका से आता है
  • भारत से 24% रेवेन्यू आता है जबकि 11% IM फॉर्म्यूलेशन से आता है
  • FY27 में नॉर्थ अमेरिका में सिंगल डिजिट रेवेन्यू ग्रोथ का गाइडेंस
Zydus Lifesciences Business Mix

FY27 में कैसा रह सकता है ग्रोथ?

Q4 रिजल्ट के बाद मैनेजमेंट ने FY27 के लिए गाइडेंस जारी किया है. रेवेन्यू ग्रोथ हायर टीन रह सकता है जबकि EBITDA मार्जिन 24% के ऊपर रहने की उम्मीद है. बता दें कि FY26 में कंसोलिडेटेड EBITDA मार्जिन 31.2% था. निर्मल बंग ने कहा कि इंडियन बिजनेस का ग्रोथ सस्टेन करने की उम्मीद है जबकि इमर्जिंग मार्केट और यूरोपियन यूनियन बिजनेस का मोमेंटम बना हुआ है. ऐसे में FY27/FY28 के लिए ब्रोकरेज ने कमाई का अनुमान बढ़ाया है.

ब्रोकरेज ने P/E मल्टीपल भी बढ़ाया

निर्मल बंग ने कहा कि Zydus Lifesciences के लिए बिजनेस मिक्स बेहतर हो रहा है, रेग्युलेटरी संबंधी समस्या दूर हो रही है और स्पेशिएलिटी सेगमेंट का कंट्रीब्यूशन बढ़ रहा है जो हाई मार्जिन वाला होता है. मीडियम टर्म के लिए ग्रोथ आउटलुक बेहतर नजर आ रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज ने इस स्टॉक के लिए मल्टीपल को 20 के मुकाबले बढ़ाकर 22 कर दिया है. 1207 रुपए का जो टारगेट दिया गया है वह 22x FY28EPS मल्टीपल पर है.

कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने क्या कहा?

  • आने वाले समय में मेडिकल टेक बिजनेस का ग्रोथ स्टेबल रहने की उम्मीद है
  • FY27 में कंपनी का रेवेन्यू हाई टीन ग्रोथ कर सकता है
  • FY27 के लिए EBITDA मार्जिन 24% के ऊपर रह सकता है
  • नॉर्थ अमेरिका का सेल्स ग्रोथ सिंगल डिजिट रह सकता है

नॉन जेनरिक्स सेगमेंट से ग्रोथ ड्राइव होगा

  • अगले 3-5 सालों का ग्रोथ नॉन जेनरिक्स सेगमेंट्स से होगा
  • FY27 में कंपनी की योजना 15 बिलियन रुपए कैपेक्स की है

इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ पर फोकस

कंपनी ग्रोथ के लिए ग्लोबल एक्वीजिशन पर भी फोकस कर रही है. इसके अलावा दूसरी तिमाही में चीन में Desidustat को लॉन्च किया जाएगा. इनपुट कॉस्ट में तेजी का दबाव रुपए में आ रही गिरावट से ऑफसेट हो जाने की उम्मीद है. बता दें कि रुपए में गिरावट एक्सपोर्टिंग कंपनियों के लिए अच्छा है.

Q4 रिजल्ट कैसा रहा?

  • ऑपरेशनल रेवेन्यू 16.2% ग्रोथ के साथ 7587 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 20.2% ग्रोथ के साथ 2555 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 14.6% ग्रोथ के साथ 1593 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 32.6% से बढ़कर 33.7% रहा
Zydus Lifesciences Q4 Results

FY26 में कैसा रहा ओवरऑल प्रदर्शन?

  • ऑपरेशनल रेवेन्यू 16.8% ग्रोथ के साथ 27148 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 20.1% ग्रोथ के साथ 8475 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 15.0% ग्रोथ के साथ 7137 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 30.4% से बढ़कर 31.2% रहा

Zydus Lifesciences देश की लीडिंग फार्मा कंपनी है जो फॉर्म्यूलेशन से लेकर एनिमल हेल्थकेयर बिजनेस में प्रजेंट है. इसके अलावा यह वेलनेस प्रोडक्ट्स भी बनाती है.FY26 में कंपनी का 82% बिजनेस फार्मा सेगेमेंट से और 15% कंज्यूमर वेलनेस सेगमेंट से आया. फार्मा बिजनेस का 44% अमेरिका से आया है जबकि 25% भारत से आया है. ऐसे में अमेरिका के बिजनेस का परफॉर्म करना इसके लिए काफी महत्वपूर्ण है.

बायबैक भी कर रही है कंपनी?

Zydus Lifesciences के बोर्ड ने 1100 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक का भी ऐलान किया है. बायबैक के लिए 1150 रुपए प्रति शेयर का प्राइस फिक्स किया गया है. 18 मई क्लोजिंग के मुकाबले यह 16% प्रीमियम पर है.

Zydus Lifesciences Share Price

Zydus Lifesciences का शेयर 6.5% की मजबूती के साथ 1085 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 15% की तेजी आई है जबकि इस साल अब तक शेयर ने करीब 18% का रिटर्न दिया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1094 रुपए है और लो 835 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 1.08 लाख करोड़ रुपए है. प्रमोटर के पास 75% और पब्लिक के पास 25% हिस्सेदारी है.

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Zydus Lifesciences के Q4 रिजल्ट के बाद शेयर में कितनी तेजी आई?

पिछले एक हफ्ते में शेयर 15% से ज्यादा चढ़ा है

Q2 Zydus Lifesciences पर सबसे बड़ा टारगेट किस ब्रोकरेज ने दिया?

Q4 रिजल्ट के बाद निर्मल बंग ने 1207 रुपए का टारगेट दिया

Q3 कंपनी के फार्मा बिजनेस का सबसे बड़ा रेवेन्यू कहां से आता है?

नॉर्थ अमेरिका से करीब 40-44% रेवेन्यू आता है

Q4 FY27 के लिए कंपनी ने EBITDA मार्जिन का क्या गाइडेंस दिया है?

EBITDA मार्जिन 24% से ऊपर रहने की उम्मीद जताई गई है

Q5 Zydus Lifesciences ने कितने रुपए के बायबैक का ऐलान किया है?

कंपनी ने 1100 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक की घोषणा की है

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6