3 साल में 11 गुना रिटर्न देने वाला फार्मा शेयर फिर दौड़ा, एंटीबायोटिक को बड़ी मंजूरी मिलते ही आई 11% की रैली

Wockhardt Share Price: यह दवा जटिल urinary tract infections (cUTI) और pyelonephritis जैसे गंभीर इन्फेक्शन्स के इलाज में इस्तेमाल होगी. खास बात यह है कि यह Wockhardt की स्वदेश निर्मित यानी भारत में विकसित फर्स्ट इन-क्लास एंटीबायोटिक है.
3 साल में 11 गुना रिटर्न देने वाला फार्मा शेयर फिर दौड़ा, एंटीबायोटिक को बड़ी मंजूरी मिलते ही आई 11% की रैली

ब्रेकथ्रू एंटीबायोटिक ‘Zaynich’ को CDSCO से मिली मार्केटिंग मंजूरी. (Image Credit: Wockhardt)

Wockhardt Share Price: दिग्गज फार्मा कंपनी Wockhardt के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और स्टॉक करीब 10% तक उछल गया. शेयर 1,975 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया. इस तेजी की वजह कंपनी की ब्रेकथ्रू एंटीबायोटिक ‘Zaynich’ को भारतीय दवा नियामक CDSCO ( Central Drugs Standard Control Organisation) से मार्केटिंग मंजूरी मिलना है.

यह दवा जटिल urinary tract infections (cUTI) और pyelonephritis जैसे गंभीर इन्फेक्शन्स के इलाज में इस्तेमाल होगी. खास बात यह है कि यह Wockhardt की भारत में विकसित फर्स्ट इन-क्लास एंटीबायोटिक है.

Zaynich को मिली बड़ी मंजूरी

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि CDSCO ने Zaynich (Zidebactam/Cefepime) को वयस्क मरीजों में जटिल यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और Gram-negative bacteremia के इलाज के लिए मंजूरी दी है. कंपनी के मुताबिक यह एंटीबायोटिक antimicrobial resistance जैसी बढ़ती वैश्विक चुनौती से निपटने में अहम भूमिका निभा सकती है.

यह मंजूरी ENHANCE-1 नाम के मल्टीनेशनल Phase-3 क्लिनिकल ट्रायल के आधार पर मिली है. ट्रायल में Zaynich ने Meropenem के मुकाबले बेहतर नतीजे दिखाए. Clinical cure और microbiological eradication के primary endpoint पर Zaynich ने 89% सफलता दर्ज की, जबकि Meropenem arm में यह आंकड़ा 68.4% रहा. कंपनी के अनुसार दवा ने करीब 96.8% क्लिनिकल क्योर रेट हासिल किया और इलाज के नतीजे 7-10 दिनों में दिखने शुरू हुए.

LIVE TV:

अमेरिका और यूरोप में भी मंजूरी का इंतजार

Wockhardt ने बताया कि Zaynich के लिए अमेरिका और यूरोप में भी रेगुलेटरी मंजूरी की प्रक्रिया जारी है. US FDA पहले ही इस दवा को Fast Track, Priority Review और QIDP (Qualified Infectious Disease Product) जैसे विशेष टैग दे चुका है. इससे संकेत मिलता है कि रेगुलेटर्स इस दवा को महत्वपूर्ण और तत्काल मेडिकल जरूरत के तौर पर देख रहे हैं.

कंपनी के पास कितना बड़ा मौका?

कंपनी के मुताबिक Zaynich के लिए ग्लोबल बाजार में करीब 9 अरब डॉलर के मार्केट में घुसने का मौका है. इसमें अकेले अमेरिका और यूरोप का बाजार लगभग 7 अरब डॉलर का है, जबकि भारत में इसका संभावित बाजार करीब 17,000 करोड़ रुपये का माना जा रहा है.

Wockhardt फिलहाल एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर फोकस करते हुए 6 नई एंटीबायोटिक्स की पाइपलाइन पर काम कर रही है. बाजार का मानना है कि Zaynich की मंजूरी कंपनी के लिए लंबे समय में बड़ा ग्रोथ ट्रिगर साबित हो सकती है.

Wockhardt Share Price Return

Wockhardt के शेयर ने हाल के समय में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 1 हफ्ते में शेयर करीब 22% चढ़ा है, जबकि 2 हफ्तों में इसमें लगभग 25% की तेजी देखने को मिली. वहीं 1 महीने में स्टॉक ने करीब 38% का दमदार रिटर्न दिया है.

अगर थोड़ा लंबी अवधि की बात करें तो 3 महीनों में शेयर करीब 41% और इस साल अब तक (YTD) करीब 35% उछल चुका है. पिछले 6 महीनों में Wockhardt ने निवेशकों का पैसा करीब 56% बढ़ाया है, जबकि 1 साल में शेयर लगभग 43% चढ़ा है.

लॉन्ग टर्म में भी स्टॉक का प्रदर्शन बेहद मजबूत रहा है. पिछले 2 साल में शेयर ने करीब 241% का शानदार रिटर्न दिया है. वहीं 3 साल में यह शेयर 1000% से ज्यादा यानी करीब 11 गुना उछल चुका है. 5 साल की अवधि में इसमें करीब 218% की तेजी आई है, जबकि 10 साल में शेयर ने लगभग 125% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6