गिरते बाजार में फार्मा शेयर ने किया कमाल, एंटीबायोटिक दवा पर आई खबर के बाद खरीदने को टूट पड़े निवेशक

Wockhardt के शेयरों में जोरदार उछाल, नई एंटीबायोटिक Zaynich ने बदला ट्रेंड. – 28 जुलाई 2025 को शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा, मेडिकल सफलता बनी बड़ी वजह.
गिरते बाजार में फार्मा शेयर ने किया कमाल, एंटीबायोटिक दवा पर आई खबर के बाद खरीदने को टूट पड़े निवेशक

Wockhardt Share Price: फार्मास्यूटिकल कंपनी Wockhardt के शेयरों में 28 जुलाई को जबरदस्त तेजी देखी गई. स्टॉक 5% से ज्यादा उछलकर दिन के ऊपरी स्तर ₹1,774 तक पहुंच गया. इस उछाल की बड़ी वजह बनी कंपनी की नई एंटीबायोटिक दवा Zaynich, जिसे लेकर एक अमेरिकी मेडिकल केस स्टडी सामने आई है.

Zaynich की मेडिकल सफलता

Wockhardt ने जानकारी दी है कि उनकी नयी एंटीबायोटिक Zaynich को एक गंभीर रूप से बीमार लीवर ट्रांसप्लांट अमेरिकी मरीज के इलाज में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया. इस मरीज को ऐसी pan-drug resistant infection थी, जिस पर कोई भी उपलब्ध एंटीबायोटिक असर नहीं कर रही थी. ऐसे में Zaynich की सफलता को एक बड़ी मेडिकल उपलब्धि माना जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

यह केस स्टडी हाल ही में ब्रिटिश सोसायटी फॉर एंटीमाइक्रोबियल केमोथेरेपी द्वारा प्रकाशित जर्नल Journal of Antimicrobial Chemotherapy – AMR में छपी है. इस रिसर्च को अमेरिका के तीन प्रमुख अस्पतालों – ह्यूस्टन मेथोडिस्ट हॉस्पिटल, वेल कॉर्नेल मेडिकल कॉलेज और जॉन्स हॉपकिन्स – के डॉक्टरों ने मिलकर लिखा है.

क्या है Zaynich और क्यों है खास?

Zaynich Wockhardt की एक नई क्लास की एंटीबायोटिक दवा है – ऐसी दवा जो 30 साल में पहली बार गंभीर इंफेक्शन के इलाज के लिए विकसित की गई है. इसका उपयोग विशेष रूप से gram-negative infections के इलाज में किया जाता है, जो आम तौर पर बेहद जटिल और खतरनाक होते हैं. कंपनी इस दवा को mid-2026 में लॉन्च करने की योजना बना रही है.

क्या हैं आगे की संभावनाएं?

Zaynich का ग्लोबल टारगेट मार्केट बहुत बड़ा है. अमेरिका और यूरोप में इसका अनुमानित मार्केट साइज ₹60,000 करोड़ है. भारत में इसका संभावित मार्केट ₹17,000 करोड़ का बताया जा रहा है. यह दवा पहले ही global phase-3 clinical trials सफलतापूर्वक पूरा कर चुकी है, जिससे इसके व्यावसायिक इस्तेमाल की संभावना और मजबूत हो गई है.

Wockhardt Share Price

28 जुलाई को Wockhardt के शेयर ने ₹1,774 का हाई बनाया, जबकि इसका 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर ₹1,870 है. पिछले सत्र में यह ₹1,676.20 पर बंद हुआ था और आज ₹1,678 पर खुला. कंपनी का मार्केट कैप ₹27,700 करोड़ से ज्यादा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6