₹9277 करोड़ की मेगा डील: Wipro के शेयरों ने भरी उड़ान, 2 हफ्तों के हाई पर पहुंचा स्टॉक; IT इंडेक्स भी 1 महीने की ऊंचाई पर

Wipro Share Price: आज Wipro के शेयर में 3.6% की तेजी दिखी और शेयर 201 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. सिर्फ Wipro ही नहीं, बल्कि IT इंडेक्स भी मजबूत हुआ और 1 महीने के हाई पर पहुंच गया. इससे साफ है कि बाजार इस डील को पॉजिटिव नजरिए से देख रहा है.
₹9277 करोड़ की मेगा डील: Wipro के शेयरों ने भरी उड़ान, 2 हफ्तों के हाई पर पहुंचा स्टॉक; IT इंडेक्स भी 1 महीने की ऊंचाई पर

Wipro ने की बड़ी डील, शेयरों में आई 3% की तेजी. (Image: AI-generated)

Wipro Share Price: आईटी सेक्टर में एक बड़ी डील सामने आई है, जिसने बाजार का ध्यान अपनी ओर खींचा है. Wipro ने सिंगापुर की Olam Group के IT बिजनेस Mindsprint को खरीदने का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी को 8 साल का लंबा IT कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है. इस डील को Wipro के लिए एक बड़ा स्ट्रैटेजिक कदम माना जा रहा है, खासकर AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिहाज से.

स्टॉक पर क्या पड़ा असर?

आज Wipro के शेयर में 3.6% की तेजी दिखी और शेयर 201 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. इसके पहले 22 दिसंबर, 2025 को शेयर ने 273 रुपये के 52-वीक हाई पर था. शेयर अभी पिछले हफ्ते ही 30 मार्च को 186 रुपये के 52-वीक लो पर पहुंचा था. सिर्फ Wipro ही नहीं, बल्कि IT इंडेक्स भी मजबूत हुआ और 1 महीने के हाई पर पहुंच गया. इससे साफ है कि बाजार इस डील को पॉजिटिव नजरिए से देख रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या है पूरी डील?

Wipro इस डील के तहत Olam Group के IT आर्म Mindsprint में 100% हिस्सेदारी खरीदेगी. Mindsprint एक AI-पावर्ड टेक्नोलॉजी सर्विसेज कंपनी है, जो सप्लाई चेन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और IP-आधारित सॉल्यूशंस में मजबूत पकड़ रखती है.

LIVE TV:

इस अधिग्रहण के लिए Wipro करीब 375 मिलियन डॉलर (लगभग ₹3480 करोड़) खर्च करेगी. साथ ही Olam Group के साथ 8 साल का IT सर्विस कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया गया है, जिसकी कुल वैल्यू ₹9277 करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है.

डील की डीटेल्स

डील का पहलूविवरण
कंपनीWipro
टार्गेट कंपनीMindsprint (Olam Group का IT बिजनेस)
डील वैल्यू$375 मिलियन (₹3480 करोड़)
हिस्सेदारी100% अधिग्रहण
कॉन्ट्रैक्ट अवधि8 साल
अनुमानित कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू₹9000 करोड़+
कमिटेड स्पेंड$800 मिलियन (₹7421 करोड़)
सालाना स्पेंड~$100 मिलियन
डील क्लोजिंगQ1 FY27 (जून 2026 तक)
कर्मचारियों की संख्या3200

फाइनेंशियल्स पर एक नजर

कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजे थोड़े मिक्स थे.

  • Q3FY26 में रेवेन्यू ₹23,556 करोड़ रहा (YoY +5.5%)
  • EBIT ₹3,491 करोड़ रहा (YoY -9.6%)
  • EBIT मार्जिन 14.8% तक गिरा
  • नेट प्रॉफिट ₹3,145 करोड़ (YoY -6.2%)

मार्जिन पर दबाव और बढ़ते खर्च चिंता का विषय रहे हैं, लेकिन नई डील से आगे ग्रोथ और मार्जिन सुधार की उम्मीद बढ़ी है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

इस डील को निवेशकों के नजरिए से देखें तो इसमें कई पॉजिटिव संकेत हैं.

  • पहला, लंबी अवधि का रेवेन्यू विजिबिलिटी. 8 साल का कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को स्थिर इनकम देगा.
  • दूसरा, AI और डिजिटल बिजनेस में विस्तार. यह IT सेक्टर का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ सेगमेंट है.
  • तीसरा, ग्लोबल स्केल पर मजबूती. Wipro अब सिर्फ सर्विस कंपनी नहीं, बल्कि एंड-टू-एंड टेक्नोलॉजी पार्टनर बनने की दिशा में बढ़ रही है.

हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि मार्जिन और एक्सीक्यूशन पर कंपनी को लगातार सुधार करना होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Wipro ने कौन सी कंपनी का अधिग्रहण किया है?

Wipro ने Olam Group के IT बिजनेस Mindsprint को खरीदा है.

Q2 इस डील की कुल वैल्यू कितनी है?

अधिग्रहण ₹3480 करोड़ का है, जबकि कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू ₹9000 करोड़ से ज्यादा है.

Q3 यह डील कब तक पूरी होगी?

डील Q1 FY27 यानी जून 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है.

Q4 इस डील से Wipro को क्या फायदा होगा?

AI क्षमता मजबूत होगी, ग्लोबल क्लाइंट बेस बढ़ेगा और रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होगी.

Q5 क्या इस खबर का असर शेयर पर दिखा है?

हां, खबर के बाद Wipro का शेयर 2% से ज्यादा चढ़ा और 2 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया.