&format=webp&quality=medium)
विप्रो ने ServiceNow के साथ AI को लेकर करार किया है जिसके कारण शेयर एक्शन में है. फाइल फोटो
Wipro के एडीआर में 19% की तेजी देखी जा रही है. ऐसे में शुक्रवार के सेशन में यह शेयर फोकस में रहेगा. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने आज स्टॉक ऑफ द डे के तहत Wipro को ही चुना है. अगर आप ट्रेडर हैं तो इस शेयर में आज कमाई का तगड़ा मौका मिल सकता है. ओवरऑल बाजार की बात करें तो इस समय ट्रेंड और सेंटिमेंट दोनों न्यूट्रल है. ऐसे में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना चाहिए.
वैसे भी पिछले कुछ समय से IT स्टॉक्स एक्शन में है. बीते हफ्ते आईटी इंडेक्स बाजार का टॉप सेक्टोरल गेनर था और BSE IT इंडेक्स में 4.1% की तेजी रही थी. विप्रो की मदद से आज आईटी इंडेक्स में फिर से एक्शन रहेगा.
ट्रिगर क्या है?
दरअसल विप्रो ने ServiceNow के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक पार्टनरशिप की है. इसका मकसद एंटरप्राइज वर्कफ्लो को ऑटोमेट करना है. इसी खबर के कारण इसके ADR में तेजी है और इसका असर डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी के शेयर पर दिखने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: बाजार खुलने से पहले नोट करें 20 स्टॉक्स की डीटेल लिस्ट, ट्रेडर्स को मिल सकता है कमाई का मौका
दोनों टेक्नोलॉजी कंपनी मिलकर ऐसा AI systems बनाएंगे जो एंटरप्राइज यानी कंपनियों के लिए मल्टीपल टास्क यानी ऑटोमेट और मैनेज करेगी. यह पूरा सिस्टम Agentic AI की मदद से काम करेगा जो खुद डिसिजन ले पाने में सक्षम होता है. इससे को-ऑर्डिनेशन, एग्जीक्यूशन को फास्ट बनाया जाएगा जिसके कारण कम से कम लोगों की जरूरत होगी. बता दें एंटरप्राइज ऑटोमेशन में ServiceNow एक बड़ा नाम है.
दुनियाभर की कंपनियां अपने बिजनेस को AI से इंटिग्रेट कर रही हैं. विप्रो और ServiceNow की एआई सिस्टम से कई काम को ऑटोमेट किया जा सकता है. इसकी मदद से एंटरप्राइज का ओवरऑल वर्कफ्लो AI आधारित हो जाएगा जिससे उनकी लागत घटेगी. ऐसे में विप्रो के लिए एंटरप्राइज से AI प्रोजेक्ट्स उठाना आसान होगा.
ये भी पढ़ें: जून महीने के लिए खरीदें ये 2 Stocks, ब्रोकरेज ने कहा- ब्रेकआउट के बाद एंट्री का परफेक्ट टाइम
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने कहा कि इस समय बाजार का ट्रेंड और सेंटिमेंट दोनों न्यूट्रल है. टेक्निकल लिहाज से आज के सेशन के लिए निफ्टी का सपोर्ट जोन 23700-23815 के दायरे में है और इसके नीचे 23575-23675 के दायरे में मजबूत खरीदारी आती है. 23975-24075 हायर जोन है और इसके ऊपर 24100-24175 के जोन में प्रॉफिट बुकिंग आती है.