&format=webp&quality=medium)
Suzlon Share Price Target 2025.
ग्रीन एनर्जी कंपनी सुजलॉन ने अपने इतिहास का बेस्ट Q2 और H1 प्रदर्शन जारी किया है. सितंबर तिमाही में सुजलॉन एनर्जी के मुनाफे में सालाना आधार पर 538%, रेवेन्यू में 85% का ग्रोथ दर्ज किया. कंपनी ने कहा कि किसी भी एक तिमाही में यह कंपनी का सर्वोच्च लाभ है. जानिए इतने दमदार रिजल्ट के बावजूद ब्रोकरेज ने HOLD की सलाह क्यों दी है. यह शेयर अभी 60 रुपए (Suzlon Share Price) पर है.
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने सुजलॉन के लिए HOLD की राय दी है और टारगेट प्राइस को 67 रुपए से घटाकर 66 रुपए कर दिया है. यह शेयर 60 रुपए पर है. 52 वीक्स हाई 74 रुपए और लो 46 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7%, एक महीने में 10%, तीन महीने में -7.5% और इस साल अब तक -8% का रिटर्न दिया है. ब्रोकरेज ने FY26E/27E के लिए कमाई यानी अर्निंग पर शेयर (EPS) अनुमान को +49%/-16% रिवाइज किया है.
ब्रोकरेज का मानना है कि अगले दो तीन सालों के लिए विंड एनर्जी सेगमेंट में 8–10 GW की सालाना डिलिवरी होगी और कंपनी मार्केट शेयर मेंटेन करते हुए 3–3.5GW की डिलिवरी कर पाने में सक्षम होगी. ऐसे में एग्जीक्यूशन फ्लैट दिख रहा है जिसके कारण HOLD की रेटिंग तय की गई है. अगर डिलिवरी का आंकड़ा 3.5GW से बेहतर रहता है या कंपनी का भरोसा जताया जाता है ब्रोकरेज अपने रुख में बदलाव करेगा.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में सुजलॉन एनर्जी का रेवेन्यू 85% ग्रोथ के साथ 3866 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 145% ग्रोथ के साथ 721 करोड़ रुपए रहा और नेट प्रॉफिट538% ग्रोथ के साथ 1279 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 14.1% से बढ़कर 18.6% रहा. Q1 में कंपनी का मुनाफा 324 करोड़ रुपए, रेवेन्यू 3117 करोड़ रुपए, EBITDA 599 करोड़ रुपए और EBITDA मार्जिन 19.2% था.

Q2 में सुजलॉन एनर्जी ने 565 MW की डिलिवरी की जो किसी भी दूसरी तिमाही में सर्वोच्च है. कंपनी का ऑर्डर बुक 6 GW को पार कर गया है और यह 6.2 GW है. पहली छमाही में कंपनी को अब तक 2 GW के ऑर्डर मिले हैं. 30 सितंबर 2025 के आधार पर 1480 करोड़ रुपए का नेट कैश है. सुजलॉन देश की सबसे बड़ी विंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जिसकी कैपेसिटी 4.5 GW है.
कंपनी ने ये भी कहा कि सरकार की तरफ से ALMM (Wind) SOPs का उजागर किया गया है. सरकार का फोकस लोकलाइजेशन पर है. विंड टरबाइन पर GST की दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है. यह सेक्टर के लिए बड़ी राहत है. सरकार की योजना FY32 तक 122 GW की विंड कैपेसिटी डेवलप करने की है. इस साल इंस्टॉलेशन का आंकड़ा 6 GW के पार पहुंच जाने की उम्मीद है.
कंपनी ने यह भी बताया कि 2030 तक हर साल 7-10 GW की विंड एनर्जी कैपेसिटी लगने की उम्मीद नजर आ रही है. सरकार की योजना 2030 तक 500 GW नॉन फॉसिल्स फ्यूल एनर्जी की है जिसमें 100 GW विंड एनर्जी और 293 GW की सोलर एनर्जी होगी. सुजलॉन को इसका बड़ा लाभ मिलेगा. पैन इंडिया इसका प्रजेंस है और 15.4+ GW की इंस्टॉलेशन कैपेसिटी है. डोमेस्टिक बाजार में इसका मार्केट शेयर 29% है. कंपनी के CEO जेपी चलसानी ने कहा कि FY26 में भारत में 6 GW और FY27 में 8 GW की विंड एनर्जी कैपेसिटी डेवलप होने की संभावना है. कंपनी के ग्रोथ के लिए अहम रहेगा.
सुजलॉन एनर्जी देश की लीडिंग विंड एनर्जी कंपनी है जिसका अपने सेगमेंट में मार्केट शेयर करीब 30% है. डोमेस्टिक इंस्टॉलेशन कैपेसिटी 15.4 GW और इंटरनेशनल इंस्टॉलेशन कैपेसिटी 6 GW है. कंपनी मुख्य रूप से 2.x MW और 3.x MW विंड टरबाइन बनाती है. कंपनी का मार्केट कैप 82260 करोड़ रुपए है. 32 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का पैसा लगा है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 4.91% है. यह रीटेल का फेवरेट स्टॉक है और 5569839 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 25.89% ओनरशिप है.
Q1. Suzlon का Q2 प्रदर्शन कैसा रहा?
सितंबर तिमाही में सुजलॉन का मुनाफा 538% और रेवेन्यू 85% बढ़कर कंपनी के इतिहास का बेस्ट तिमाही प्रदर्शन रहा.
Q2. कंपनी की डिलिवरी और ऑर्डर बुक कैसी रही?
Q2 में 565 MW की रिकॉर्ड डिलिवरी की गई और ऑर्डर बुक 6.2 GW तक पहुंची.
Q3. ब्रोकरेज ने HOLD की रेटिंग क्यों दी?
नुवामा के अनुसार, कंपनी की डिलिवरी FY27 तक 3–3.5 GW पर फ्लैट रह सकती है, इसलिए HOLD की सलाह दी गई.
Q4. Suzlon का मार्केट शेयर और भविष्य की संभावनाएं क्या हैं?
कंपनी का विंड टरबाइन मार्केट शेयर 29–30% है और सरकार की FY32 तक 122 GW विंड कैपेसिटी योजना से बड़ा फायदा मिल सकता है.
Q5. सुजलॉन में निवेशकों की दिलचस्पी कितनी है?
कंपनी में 55 लाख से ज्यादा रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी है और 32 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का निवेश मौजूद है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
