&format=webp&quality=medium)
ICICI Prudential के शेयर ने 18 मई को 489 रुपए का नया 52 वीक्स लो बनाया है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/Gemini)
ICICI Prudential: वीकेंड में एक बड़ी डील का ऐलान किया गया जिसके बाद सोमवार को बाजार खुलते ही ICICI Prudential का शेयर धड़ाम हो गया और शुरुआती कारोबार में यह -10% टूटकर 489 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म्स का मानना है कि इस डील के कारण कंपनी के फंडामेंटल पर कोई असर नहीं होगा. बल्कि, यह करेक्शन लॉन्ग टर्म निवेशकों को एंट्री का सही मौका दे रहा है.
Prudential PLC एक मल्टी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी है. अब तक भारत में यह ICICI Prudential के साथ मिलकर इंश्योरेंस बिजनेस कर रही थी. अब कंपनी ने Bharti Life के साथ डील का ऐलान किया है. डील के तहत वह भारती लाइफ इंश्योरेंस में 75% हिस्सेदारी खरीदेगी. इसी खबर के कारण आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयर में आज गिरावट देखी जा रही है.

वर्तमान में Prudential PLC आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में बतौर प्रमोटर है और कंपनी की 21.91% ओनरशिप रखती है. भारती लाइफ इंश्योरेंस के साथ हाथ मिलाने के कारण अब इसे ICICI Prudential में हिस्सेदारी घटानी होगी. नियम के मुताबिक, प्रमोटर की कैटिगरी से निकलने के लिए इसे अपनी हिस्सेदारी 10% के नीचे रखनी होगी.
आसान भाषा में समझें तो Prudential PLC को ICICI Prudential में कम से कम 12% हिस्सेदारी बेचनी होगी. ये भी संभव है कि कंपनी पूरी तरह से इस बिजनेस से निकल जाए. ऐसे में ब्लॉक डील एक रास्ता हो सकता है. नतीजन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शेयर की मार्केट में सप्लाई बढ़ेगी जिससे इसकी शेयर पर दबाव देखने को मिलेगा.
| ब्रोकरेज फर्म्स | रेटिंग | CMP | टारगेट प्राइस | पोटेंशियल रिटर्न |
| Nomura | BUY (बरकरार) | ₹489 | ₹680 | 39.00% |
| Morgan Stanley | Overweight (बरकरार) | ₹489 | ₹670 | 37% |
Morgan Stanley ने आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल शेयर के लिए ओवरवेट रेटिंग को मेंटेन रखा है और टारगेट प्राइस को 670 रुपए रखा गया है. वहीं, Nomura ने भी BUY की रेटिंग को मेंटेन रखा है और 680 रुपए का टारगेट दिया है. 489 रुपए के प्राइस के मुकाबले ये टारगेट 40% तक अधिक हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 706 रुपए और लो 489 रुपए है जो इसने आज ही बनाया है.
| शेयर होल्डिंग पैटर्न | सब कैटिगरी | हिस्सेदारी (%) |
| 1. प्रमोटर (Promoter) | कुल प्रमोटर हिस्सेदारी | 72.80% |
| ICICI Bank | 50.89% | |
| Prudential Plc | 21.91% | |
| 2. पब्लिक (Public) | कुल पब्लिक हिस्सेदारी | 27.20% |
| इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की हिस्सेदारी | 22.00% | |
| FII (विदेशी संस्थागत निवेशक) | 10.89% | |
| DII (घरेलू संस्थागत निवेशक) | 11.05% | |
| म्यूचुअल फंड्स (37 स्कीम्स) | 9.45% (DII का हिस्सा) | |
| रीटेल निवेशक (Retail Investors) | 2.19% |
मार्च 2026 के आधार पर 72.80% हिस्सेदारी प्रमोटर के पास और 27.20% हिस्सेदारी पब्लिक के पास है. प्रमोटर कैटिगरी में ICICI Bank के पास 50.89% और प्रूडेंशियल कॉर्पोरेशन (Prudential Plc) के पास 21.91% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में 22% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. इसमें FII के पास 10.89% और DII के पास 11.05% ओनरशिप है. डीआईआई कैटिगरी में 37 म्यूचुअल फंड्स 9.45% ओनरशिप रखते हैं.309385 रीटेल निवेशकों के पास 2.19% हिस्सेदारी है.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)