&format=webp&quality=medium)
Result Review: घरेलू शेयर बाजार में चौथी तिमाही के लिए नतीजे आने शुरू हो गए हैं. मंगलवार को भी कुछ बड़ी कंपनियों ने अपने नतीजे पेश किए, जिनपर बाजार की नजर रही और आज के मार्केट में इन शेयरों पर एक्शन भी दिख सकता है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने इन रिज़ल्ट्स का विश्लेषण किया है और निवेशकों को बताया है कि वो आगे क्या कर सकते हैं.
कंपनी ने हर पैमाने पर दमदार प्रदर्शन किया है. अनिल सिंघवी ने कहा कि ICICI Prudential ने तगड़ा सरप्राइज़ दिया है. कंपनी ने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे पेश किए हैं, और हर एक फाइनेंशियल पैरामीटर पर बेहतरी दिखाई दी है. ग्रोस प्रीमियम इनकम में 7.2% की ग्रोथ दिखी है. PAT ₹385 करोड़ रहा, जो कि पिछले साल के ₹174 करोड़ से 122% ज्यादा है (अनुमान था ₹290 करोड़). VNB मार्जिन 22.7% रहा, जो अनुमानित 21.9% से बेहतर है. उन्होंने कहा कि ICICI Prudential के नंबरों ने बाजार को चौंकाया है. नतीजे हर पैमाने पर शानदार हैं. टेक्निकल सपोर्ट 535-540 पर है, और अगर शेयर 585-590 के ऊपर टिकता है तो इसमें तेज़ी का नया दौर शुरू हो सकता है.
ICICI Lombard के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन स्टॉक में मजबूती है. ICICI Lombard के नतीजों को सिंघवी ने मिक्स्ड बताया. हालांकि प्रीमियम इनकम में अच्छी ग्रोथ रही, लेकिन नेट प्रॉफिट में हल्की गिरावट दर्ज हुई है. प्रीमियम इनकम 19.6% बढ़कर ₹5,282 करोड़ रहा. PAT ₹510 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹519 करोड़ से 1.9% कम है. Combined Ratio 102.5% (बीते साल 102.3%). अनिल सिंघवी ने कहा कि नतीजे दमदार नहीं हैं, लेकिन खराब भी नहीं कहे जा सकते. शेयर पहले ही 6.5% उछल चुका है और पिछले तीन महीनों में ज्यादा गिरावट नहीं हुई है. सपोर्ट 1785-1800 के बीच है, और अगर 1865 के ऊपर टिकता है, तो मजबूत रुख बनेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी ने दमदार नतीजे दिए हैं, लेकिन लेकिन वैल्यूएशन पर चिंता बनी हुई है. IREDA ने एक बार फिर शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं. अनिल सिंघवी ने इसके प्रदर्शन को “हर पैमाने पर शानदार” बताया, लेकिन साथ ही इसके बढ़े हुए वैल्यूएशन को लेकर सावधानी भी जताई. नंबरों की बात करें NII ₹757 करोड़ बनाम ₹481 करोड़ (57% ग्रोथ), PAT ₹502 करोड़ बनाम ₹337 करोड़ (49% ग्रोथ), GNPA घटकर 2.45% और NNPA घटकर 1.35% पर रहा. सिंघवी ने कहा कि IREDA के नंबर एक बार फिर बेहद मजबूत हैं, लेकिन शेयर अब वैल्यूएशन के लिहाज से महंगा हो चला है. कल 9% उछल चुका है, और एक महीने में 20% से ज्यादा भाग चुका है. सपोर्ट 158 पर है, ऊपर में 173-178 का ज़ोन अहम रहेगा.