&format=webp&quality=medium)
Wealth Creation Stock: शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी है, लेकिन मार्केट अभी भी ग्लोबल ट्रिगर्स पर ही काम कर रहा है. हमने ओवरसोल्ड लेवल पर भी बिकवाली देखी है, ऐसे में बाजार में अभी भी वॉलेटिलिटी बनी हुई है. लेकिन इस बीच आपके पास युद्ध की गिरावट के बीच वेल्थ बनाने का मौका है. Wealth Creation Pick सीरीज में आज SMIFS के शरद अवस्थी ने War Time Investing Strategy के तहत वेल्थ क्रिएशन के लिए एक दमदार स्टॉक की सिफारिश की है.
शरद अवस्थी ने एनबीएफसी (NBFC) क्षेत्र की कंपनी पिरामल फाइनेंस को लंबी अवधि के निवेश के लिए चुना है. उनके अनुसार, कंपनी में हाल ही में हुए बदलावों और इसके रिटेल फोकस का बड़ा फायदा भविष्य में देखने को मिलेगा.
रिटेल फोकस: कंपनी ने अपने पुराने (Legacy) बिजनेस की समस्याओं को काफी हद तक सुलझा लिया है. पहले यह हिस्सा बुक का 20-21% था, जो अब घटकर केवल 5% रह गया है.
नेटवर्क विस्तार: कंपनी ने अपने ब्रांच नेटवर्क को 250-300 से बढ़ाकर 500 तक पहुंचा दिया है, जिसमें टियर-2 और टियर-3 शहरों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: Wealth Creation Stock: मार्केट क्रैश में सही मौका, खरीद लें ₹269 का ये शेयर; ₹5000 करोड़ का ऑर्डरबुक बरसाएगा रिटर्न!
ग्रोथ प्लान: मैनेजमेंट अगले 2 से 3 सालों में अपनी असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) को दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.
एसेट क्वालिटी: नए अंडरराइटिंग प्रोसेस के कारण एसेट क्वालिटी नियंत्रण में है. साथ ही, कंपनी एमएसएमई (MSME) और माइक्रो फाइनेंस सेगमेंट में भी विस्तार कर रही है.
रिटर्न रेशियो: अगले दो सालों में रिटर्न रेशियो (Return Ratios) में सुधार की उम्मीद है, जो 2% से 3% के बीच रह सकता है.
बुक वैल्यू: अगले साल के लिए बुक वैल्यू ₹1300-₹1350 के आसपास होने का अनुमान है.
टारगेट प्राइस: शरद अवस्थी ने इस स्टॉक के लिए ₹2700 का शुरुआती लक्ष्य दिया है.
अपसाइड: वर्तमान स्तर से इसमें लगभग 50% की बढ़त की संभावना जताई गई है, जिसे 6 से12 महीने की अवधि के लिए रखा जा सकता है.
मार्केट कैप: BSE पर अभी कंपनी का मार्केट कैप 40,915 करोड़ का है.
Watch VIDEO:
पीरामल फाइनेंस का शेयर फिलहाल 0.3% की गिरावट के साथ 1,815 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है. शेयर ने 19 जनवरी को 1,955 का 52-वीक हाई छुआ था. वहीं, 7 नवंबर को 1,235 रुपये के 52-वीक लो पर पहुंच गया था.
ये भी पढ़ें: युद्ध के माहौल में ये कंस्ट्रक्शन स्टॉक बनेगा वेल्थ क्रिएटर! 7+ लाख करोड़ का ऑर्डर बुक; मार्केट गुरु का है भरोसा
शेयर नवंबर, 2025 में पीरामल एंटरप्राइजेज में मर्जर के बाद बाजार में लिस्ट हुआ था. इसका डेब्यू ₹1,124 के डिस्कवर प्राइस के मुकाबले 12% के प्रीमियम पर ₹1,260 के भाव पर हुआ था. इसके रिटर्न हिस्ट्री को देखें तो शेयर 3 महीनों में 11%, इस साल अभी तक 10%, 1 महीने में 3%, 2 हफ्ते में 1.4% 1 हफ्ते में 2.43% का रिटर्न दे चुका है.
यदि आप बाजार की मौजूदा उथल-पुथल के बीच एक सुरक्षित और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनी ढूंढ रहे हैं, तो एक्सपर्ट की राय में पिरामल फाइनेंस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
1. पिरामल फाइनेंस में BUY की सलाह क्यों दी गई है?
कंपनी ने अपने लेगेसी प्रॉब्लम्स काफी हद तक कम कर दिए हैं और अब रिटेल फोकस के साथ ग्रोथ पर ध्यान दे रही है, जिससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
2. इस स्टॉक में कितना अपसाइड संभावित है?
एक्सपर्ट के मुताबिक मौजूदा स्तर से करीब 50% तक का अपसाइड संभव है, जिसका टारगेट ₹2700 दिया गया है.
3. निवेश की टाइमिंग क्या होनी चाहिए?
यह स्टॉक 6 से 12 महीने के नजरिए से सुझाया गया है, यानी शॉर्ट टर्म ट्रेड की बजाय मीडियम-टू-लॉन्ग टर्म निवेश बेहतर रहेगा.
4. कंपनी की सबसे बड़ी ताकत क्या है?
रिटेल बिजनेस पर फोकस, मजबूत ब्रांच नेटवर्क और बेहतर एसेट क्वालिटी कंपनी की सबसे बड़ी ताकत हैं.
5. इसमें रिस्क क्या है?
NBFC सेक्टर में इंटरेस्ट रेट, लोन डिमांड और एसेट क्वालिटी से जुड़े जोखिम बने रहते हैं, खासकर वोलैटाइल बाजार में.