&format=webp&quality=medium)
Vodafone Idea Share Price: मंगलवार को 25% की दमदार रैली दिखाने के बाद बुधवार को टेलीकॉम स्टॉक Vodafone Idea Stock Price हल्के उतार-चढ़ाव के साथ ट्रेड कर रहा था. स्टॉक कल की तेजी के बाद 8.10 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था. आज इसने 8.33 का इंट्राडे हाई बनाया, जोकि 2.8% की तेजी थी. हालांकि, इसके बाद शेयर 8.12 रुपये के आसपास फ्लैट ट्रेडिंग कर रहा था. आज BSE पर कंपनी के 6,48,14,942 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही थी.
कल की बड़ी तेजी के बाद कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन 9,209.71 करोड़ से बढ़कर 57,828.36 करोड़ हो गया था. और इसके साथ ही Vodafone Idea के इंडिविजुअल प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला को भी एक दिन में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. उनके पास Vodafone Idea के 1,94,64,906 हैं. ऐसे में कल की 25 फीसदी की तेजी के हिसाब से उन्हें 4.25 करोड़ का मुनाफा हुआ.
अगर स्टेकहोल्डिंग की बात करें तो सरकार ने कंपनी को बड़ी राहत देते हुए 36950 करोड़ की स्पेक्ट्रम देनदारी को इक्विटी में बदलने का फैसला किया है. इस फैसले के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी बढ़कर 49% पर पहुंच जाएगी. वहीं, Vodafone Idea PLC की हिस्सेदारी 16.10% और आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 9.4% रहेगी. इक्विटी कंवर्जन के बाद कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होगी, लेकिन कंट्रोल प्राइवेट मैनेजमेंट के पास ही रहेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस राहत के बाद FY25 में वोडाफोन आइडिया के कैपिटल स्ट्रक्चर में 63000 करोड़ रुपए का सुधार आया है. इसके बावजूद कंपनी पर अभी 1.7 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बाकी है. अगर सरकार पूरे कर्ज को इक्विटी में बदलने का फैसला करती है तो कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 75-80% तक जा सकती है.