विशाल मेगा मार्ट में है बंपर कमाई का मौका! जेपी मॉर्गन ने जारी कर दी है रिपोर्ट, पोर्टफोलियो में बरसेगा पैसा

जेपी मॉर्गन ने विशाल मेगा मार्ट पर सकारात्मक रिपोर्ट जारी की है. कंपनी को लेकर ग्रोथ आउटलुक मजबूत है और स्टोर एक्सपेंशन के साथ प्राइवेट ब्रांड्स पर फोकस है. ब्रोकरेज ने शेयर पर ओवरवेट रेटिंग देते हुए 158 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म का अवसर.
विशाल मेगा मार्ट में है बंपर कमाई का मौका! जेपी मॉर्गन ने जारी कर दी है रिपोर्ट, पोर्टफोलियो में बरसेगा पैसा

स्टॉक मार्केट में रिटेल सेक्टर का नाम लगातार चर्चा में रहता है और इस बार चर्चा का कारण है विशाल मेगा मार्ट. ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने कंपनी पर रिपोर्ट जारी करते हुए निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले समय में यह कंपनी निवेशकों के लिए बेहतरीन रिटर्न दे सकती है.

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट

जेपी मॉर्गन ने विशाल मेगा मार्ट के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस ₹158 तय किया है. फिलहाल शेयर की कीमत करीब ₹142 है. इसका मतलब है कि मौजूदा भाव से करीब 11-12% का रिटर्न मिलने की संभावना है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अपने बिजनेस को बहुत ही अनुशासन के साथ और तेजी से बढ़ा रही है, जिससे आने वाले क्वार्टर में निवेशकों के लिए अच्छी कमाई का मौका बनेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

CEO मीटिंग से बढ़ा भरोसा

जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल ही में हुई सीईओ मीटिंग के बाद कंपनी पर भरोसा और मजबूत हुआ है. मैनेजमेंट का कहना है कि विशाल मेगा मार्ट आगे भी उच्च ग्रोथ को बनाए रखेगा और उसके लिए डिसिप्लिन्ड ऑपरेशनल स्ट्रैटेजी पर काम करेगा.

स्टोर एक्सपेंशन से बढ़ेगी ग्रोथ

रिपोर्ट में खास तौर पर कंपनी की स्टोर एक्सपेंशन स्ट्रैटेजी का जिक्र किया गया है. विशाल मेगा मार्ट आने वाले समय में बड़े स्तर पर नई शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है. हालांकि यह एक्सपेंशन बहुत ही डिसिप्लिन तरीके से किया जाएगा ताकि कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी रहे और किसी तरह का अतिरिक्त जोखिम न उठाना पड़े.

प्राइवेट ब्रांड्स बनेगा ग्रोथ का इंजन

कंपनी की रणनीति में प्राइवेट ब्रांड्स का रोल बहुत अहम है. विशाल मेगा मार्ट अपने खुद के ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दे रहा है. ये प्रोडक्ट्स कपड़ों से लेकर ग्रॉसरी और होम एसेंशियल्स तक फैले हुए हैं. इससे कंपनी को मार्जिन में सुधार मिलेगा और मार्केट में इसकी पकड़ और मजबूत होगी.

कंपनी का बिजनेस मॉडल

2001 में स्थापित विशाल मेगा मार्ट आज भारत की प्रमुख हाइपरमार्केट चेन है. यहां पर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कपड़े, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एसेंशियल्स जैसे तमाम सामान मिलते हैं. कंपनी की ताकत इसका विस्तृत नेटवर्क और ग्राहकों की जरूरतों को समझना है. यही वजह है कि यह छोटे शहरों से लेकर बड़े महानगरों तक तेजी से अपनी पकड़ बना रही है.

कंपनी के फाइनेंशियल आंकड़े

विशाल मेगा मार्ट का मार्केट कैप करीब ₹66,282 करोड़ है. फिलहाल इसका शेयर प्राइस ₹142 पर ट्रेड कर रहा है. बीते 52 हफ्तों में स्टॉक ने ₹158 का हाई और ₹96 का लो छुआ है. कंपनी का स्टॉक P/E 96.4 है, जो बताता है कि मार्केट इसे प्रीमियम वैल्यूएशन दे रहा है.

बुक वैल्यू ₹13.9 है, वहीं ROCE (13.1%) और ROE (10.1%) से पता चलता है कि कंपनी अपने कैपिटल और इक्विटी पर ठीक-ठाक रिटर्न जेनरेट कर रही है. हालांकि, अभी कंपनी डिविडेंड यील्ड 0% यानी कोई डिविडेंड नहीं देती.

खबर से जुड़े FAQs

Q1. जेपी मॉर्गन ने विशाल मेगा मार्ट पर क्या रेटिंग दी है?

ओवरवेट रेटिंग और 158 रुपये का टारगेट प्राइस.

Q2. फिलहाल विशाल मेगा मार्ट का शेयर किस प्राइस पर ट्रेड हो रहा है?

करीब 142 रुपये पर.

Q3. विशाल मेगा मार्ट किस तरह का बिजनेस करती है?

यह एक हाइपरमार्केट चेन है जो कपड़े, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एसेंशियल्स बेचती है.

Q4. कंपनी की ग्रोथ स्ट्रैटेजी क्या है?

स्टोर एक्सपेंशन और प्राइवेट ब्रांड्स को मजबूत करना.

Q5. क्या निवेशकों को इसमें लॉन्ग टर्म का फायदा मिल सकता है?

हां, ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्ग टर्म में रिटर्न का बड़ा मौका है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6