Vedanta Group की कंपनी ने दिए शानदार नतीजे, मुनाफा 32% बढ़ा; हाई से 46% गिरा हुआ है शेयर

Hindustan Zinc Share Price: वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी है.
Vedanta Group की कंपनी ने दिए शानदार नतीजे, मुनाफा 32% बढ़ा; हाई से 46% गिरा हुआ है शेयर

Hindustan Zinc Share Price: मेटल सेक्टर की कंपनी Hindustan Zinc के लिए तीसरी तिमाही मुनाफे के लिहाज से अच्छी रही है. कंपनी ने मंगलवार को Q3 Results पेश किए हैं, जो अच्छे रहे हैं. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 32 प्रतिशत बढ़कर 2,678 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में मुनाफा 2,028 करोड़ रुपये रहा था. हिंदुस्तान जिंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, अक्टूबर-दिसंबर, 2024 की अवधि में उसकी एकीकृत आय बढ़कर 8,832 करोड़ रुपये हो गई, जो गत वित्त वर्ष की समान अवधि में 7,606 करोड़ रुपये थी.

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Hindustan Zinc Share Price

अगर मेटल स्टॉक के परफॉर्मेंस की बात करें तो शेयर में मंगलवार को तो 4% तक की तेजी देखी गई. शेयर का भाव 432 के आसपास दर्ज किया गया. शेयर पिछले 1 महीने में फ्लैट ही रहा है. लेकिन 6 महीनों के अंदर इसमें 31% की गिरावट आई है. पिछले 1 साल में 37% का रिटर्न मिला है और पिछले 5 सालों में शेयर में 125% का रिटर्न रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6