&format=webp&quality=medium)
वेदांत फैशन पर ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ लगातार कमजोर बनी हुई है. (फोटो: Investor Presentation)
Vedant Fashion Share Price: 'Manyawar' और 'Mohey' जैसे पॉपुलर शादी और एथनिक वियर ब्रांड्स की पैरेंट कंपनी Vedant Fashions Ltd के शेयरों पर सोमवार को बड़ा प्रेशर देखने को मिला. शेयर दिन में 5% तक फिसल गया था और 431 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया था.
एक तो कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे, दूसरा ग्लोबल ब्रोकरेज Morgan Stanley ने कंपनी की रेटिंग और टारगेट प्राइस दोनों घटा दिए हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है.
दरअसल, वेदांत फैशन पर ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ग्रोथ लगातार कमजोर बनी हुई है और आगे भी वैल्यूएशन पर दबाव रह सकता है. इसके उलट, ब्रोकरेज ने Aditya Birla Lifestyle Brands Limited को बेहतर ग्रोथ के कारण ज्यादा आकर्षक निवेश विकल्प बताया है.
Morgan Stanley ने Vedant Fashions की रेटिंग Equal-weight से घटाकर Underweight कर दी है. साथ ही टारगेट प्राइस को ₹642 से घटाकर ₹400 कर दिया गया है, जो मौजूदा स्तर से थोड़ा और नीचे है.
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी में ग्रोथ के मजबूत ट्रिगर फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं. पिछले तीन साल से कंपनी की आय में सिर्फ 1-3% की मामूली ग्रोथ हुई है, जो एक मजबूत ब्रांड के लिए चिंता की बात है.
ये भी जरूर पढ़ें: Defence Stock: ₹11,130 करोड़ की ऑर्डर बुक, 25% बढ़ा रेवेन्यू; HAL, BEL नहीं इस डिफेंस शेयर को ब्रोकरेज ने किया अपग्रेड
दिसंबर तिमाही के नतीजों ने भी निवेशकों को निराश किया है. कम बेस के बावजूद कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. Same Store Sales Growth (SSSG) 4.5% गिरी, यानी कमजोर डिमांड रही. यह लगातार तीसरा साल है जब कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ कमजोर रही है.

Morgan Stanley के अनुसार, Vedant Fashions की ग्रोथ पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.
कुछ मुख्य चुनौतियां हैं-
ब्रोकरेज का मानना है कि जब तक कंपनी अपनी ग्रोथ रणनीति को दोबारा मजबूत नहीं करती, तब तक स्टॉक पर दबाव बना रह सकता है.
LIVE TV:
Morgan Stanley ने Vedant Fashions के मीडियम टर्म ग्रोथ अनुमान को काफी घटा दिया है.
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी में वैल्युएशन डीरेटिंग जारी रह सकता है. पिछले 12 महीनों में स्टॉक पहले ही लगभग 50% गिर चुका है, लेकिन अभी भी जोखिम बना हुआ है.
Morgan Stanley ने Vedant Fashions के बजाय Aditya Birla Lifestyle Brands को बेहतर निवेश विकल्प बताया है और इस पर Overweight रेटिंग और ₹176 का टारगेट दिया है.
ये भी जरूर पढ़ें: Motilal Oswal Stocks: 49% तक का बंपर रिटर्न, इन 11 शेयरों में सुनहरा मौका; नोट कर लें नाम और टारगेट

Vedant Fashions के डाउनग्रेड से साफ संकेत मिलता है कि मजबूत ब्रांड होने के बावजूद कंपनी फिलहाल ग्रोथ चुनौतियों से जूझ रही है. जब तक कंपनी अपने ग्रोथ ट्रिगर्स और डिमांड को मजबूत नहीं करती, तब तक स्टॉक में बड़ी तेजी की उम्मीद कम है.
वहीं, Aditya Birla Lifestyle Brands बेहतर ग्रोथ और बिजनेस स्ट्रक्चर के कारण निवेशकों के लिए ज्यादा सुरक्षित और आकर्षक विकल्प बन सकता है.
FAQs
Q. Morgan Stanley ने Vedant Fashions को डाउनग्रेड क्यों किया?
क्योंकि कंपनी की ग्रोथ लगातार कमजोर है, बिजनेस मॉडल पर दबाव है और भविष्य की ग्रोथ उम्मीदें घट गई हैं.
Q. Vedant Fashions का नया टारगेट प्राइस क्या है?
Morgan Stanley ने टारगेट घटाकर ₹400 कर दिया है.
Q. क्या Vedant Fashions में आगे और गिरावट संभव है?
ब्रोकरेज के अनुसार, valuation derating जारी रह सकता है, इसलिए जोखिम बना हुआ है.
Q. Morgan Stanley किस स्टॉक को ज्यादा पसंद कर रहा है?
Aditya Birla Lifestyle Brands को Overweight रेटिंग और ₹176 टारगेट के साथ ज्यादा पसंद किया गया है.
Q. निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प कौन सा है?
ब्रोकरेज के अनुसार, फिलहाल Vedant Fashions की तुलना में Aditya Birla Lifestyle Brands में बेहतर ग्रोथ संभावनाएं हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)