10 रुपये की ड्रिंक के चलते लुढ़क गया ये मल्टीबैगर Stock? निवेशकों में मच गई बेचने की होड़

Varun Beverages Share Price: रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance लगभग ₹8,500 करोड़ (1 बिलियन डॉलर) का निवेश करने जा रही है अपने स्पोर्ट्स ड्रिंक बिजनेस में, जिसके चलते शेयर में गिरावट आई है.
10 रुपये की ड्रिंक के चलते लुढ़क गया ये मल्टीबैगर Stock? निवेशकों में मच गई बेचने की होड़

Varun Beverages Share Price: कोल्ड ड्रिंक्स बनाने वाली कंपनी Varun Beverages Ltd (VBL) के शेयरों में गिरावट जारी है. गुरुवार को शेयर 4% से ज्यादा गिरा हुआ था और इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है बढ़ता कॉम्पिटिशन. खासकर, Reliance और Coca-Cola के बॉटलिंग पार्टनर HCCB की नई रणनीतियों से VBL की मार्केट लीडरशिप को चुनौती मिल रही है. ऐसे में शेयर में निवेशकों की ओर से बिकवाली आती दिख रही है. लेकिन अगर रिटर्न पर नजर डालें तो शेयर ने पिछले 5 सालों में करीब 600% का मजबूत रिटर्न दिया है. लेकिन पिछले 1 साल में शेयर 30% नीचे चल रहा है.

Reliance ₹10 की स्पोर्ट्स ड्रिंक ‘Spinner’ के साथ मार सकता है बड़ी एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Reliance लगभग ₹8,500 करोड़ (1 बिलियन डॉलर) का निवेश करने जा रही है अपने स्पोर्ट्स ड्रिंक बिजनेस में. कंपनी "Spinner" नाम से एक नया ब्रांड लॉन्च कर रही है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹10 रखी गई है. Reliance का मकसद अगले तीन सालों में भारत में एक बिलियन डॉलर की स्पोर्ट्स बेवरेज कैटेगरी तैयार करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कम कीमत और आक्रामक रणनीति से "Spinner" ब्रांड सीधे VBL की मौजूदा रेंज को टक्कर दे सकता है. इससे Varun Beverages के मार्जिन्स पर दबाव बन सकता है, क्योंकि कंपनी को भी कीमतों में कटौती या ज्यादा प्रमोशनल ऑफर्स देने पड़ सकते हैं.

HCCB का IPO भी देगा टक्कर

Coca-Cola की प्रमुख बॉटलिंग पार्टनर HCCB (Hindustan Coca-Cola Beverages) भी जल्द ही IPO लाने की तैयारी में है. इसका मतलब है कि एक और बड़ी कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होकर VBL को सीधी टक्कर देगी. इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा और बढ़ेगी, जिससे VBL की मौजूदा पकड़ कमजोर हो सकती है.

कंपनी पर क्या राय बन रही है?

ब्रोकरेज हाउसों का मानना है कि भारत में बेवरेज सेक्टर में वॉल्यूम ग्रोथ फिर से 12–13% तक लौट सकती है, जो कि पिछले कुछ समय में 5–6% पर आ गई थी. लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि VBL को अपने मार्जिन्स में कुछ कटौती करनी पड़ सकती है, खासकर Campa Cola जैसे ब्रांड्स की आक्रामक रणनीति को देखते हुए. मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ता कॉम्पिटिशन कीमतों की जंग (प्राइस वॉर) या बड़े प्रमोशन का कारण बन सकता है, जिससे VBL की प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ सकता है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6