&format=webp&quality=medium)
V Mart Share Price: सितंबर तिमाही को लेकर बिजनेस अपडेट्स जारी करने के बाद रीटेल चेन चलाने वाली कंपनी वीमार्ट रीटेल के शेयर में शुक्रवार को जबरदस्त एक्शन देखा गया. इंट्राडे में कारोबार के दौरान यह 20% तक उछल गया था और आखिरकार साढ़े सोलह फीसदी मजबूत होकर 845 रुपए (V Mart Share Price Today) पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1130 रुपए है जो इसका लाइफ हाई भी है. नवंबर 2021 में शेयर ने 1212 रुपए का लाइफ हाई बनाया था.
Q2 में सालाना आधार पर वीमार्ट का ऑपरेशनल रेवेन्यू 22% उछाल के साथ 807 करोड़ रुपए रहा. सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ यानी SSSG 11% रहा. जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने कुल 25 नए स्टोर्स खोले और 2 पुराने स्टोर्स बंद किए गए. 30 सितंबर 2025 के आधार पर वीमार्ट रीटेल आउटलेट की कुल संख्या 533 पर पहुंच गई है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सितंबर तिमाही में वीमार्ट रीटेल ने 5 स्टोर्स कर्नाटक में, 4-4 स्टोर्स उत्तर प्रदेश और बिहार में, 2-2 स्टोर्स वेस्ट बंगाल और झारखंड में और एक-एक स्टोर जम्मू एंड कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और मेघालय में खोले गए. कुल स्टोर्स 533 पर पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा स्टोर्स हैं. इसके बाद बिहार, तमिलनाडु और राजस्था का नंबर आता है.
बिजनेस अपडेट्स के बाद दो ब्रोकरेज ने वी मार्ट रीटेल शेयर को लेकर अपनी रिपोर्ट भी जारी की है. वेंचुरा सिक्योरिटीज ने अगले 24 महीने के लिहाज से 1069 रुपए का टारगेट दिया है. ऐनालिस्ट ने कहा कि अपैरल रिवॉल्यून का कंपनी को बड़ा फायदा मिलेगा. कंपनी का 79% रेवेन्यू इसी सेगमेंट से आता है. अपैरल मार्केट अगले कुछ सालों के लिए 16% CAGR से ग्रोथ करने की उम्मीद है. GST रेट कट्स का इसे बड़ा फायदा मिलेगा. इसके अलावा हेल्दी मानसून और टैक्स कट से भी डिमांड को सपोर्ट मिलेगा. टायर-2, टायर-4 सिटीज में ग्रोथ को लेकर बड़ी अपॉर्च्युनिटी है और सेक्टोरल टेलविंड का फायदा मिलेगा.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने भी वी मार्ट रीटेल को लेकर BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है लेकिन टारगेट प्राइस को 1494 रुपए से घटाकर 1071 रुपए कर दिया है. ऐनालिस्ट ने कहा कि 2022 में एक्वीजिशन के बाद बिजनेस को कंसोलिडेट किया गया. नॉन प्रॉफिटेबल स्टोर्स बंद कर दिए गए. अब मैनेजमेंट टायर 2/3/4 सिटीज में एक्सपैंशन पर फोकस कर रही है. हालांकि, छोटे शहरों में मांग उतनी मजबूत नहीं है जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसके अलावा कॉम्पिटिशन बढ़ रहा है जो मार्जिन को कंप्रेस करेगा. ऐसे में टारगेट को घटाया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
