V-Mart दे रहा रिकवरी का सिग्नल, Q4 अपडेट के बाद 13% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने 73% अपसाइड दिया टारगेट

Q4 बिजनेस अपडेट्स के बाद V Mart के शेयर में इंट्राडे में 13% तक की तेजी दर्ज की गई. ब्रोकरेज भी बिजनेस अपडेट्स को लेकर बुलिश है और टारगेट बढ़ा दिया है. अपने हाई से 50% करेक्शन के बाद यह शेयर आकर्षक नजर आ रहा है. ब्रोकरेज ने 73% अपसाइड टारगेट दिया है.
V-Mart दे रहा रिकवरी का सिग्नल, Q4 अपडेट के बाद 13% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने 73% अपसाइड दिया टारगेट

30 मार्च को शेयर ने इंट्राडे में 465 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया था. (फाइल फोटो)

V-Mart Q4 Updates: डायवर्सिफाइड रीटेल कंपनी वीमार्ट रीटेल लिमिटेड ने वित्त वर्ष FY26 की चौथी तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट्स जारी किया है. रेवेन्यू में 24% का उछाल दर्ज किया गया जिसके कारण गुरुवार को शेयर में 13% तक की मजबूती दर्ज की गई और यह 547 रुपए तक पहुंचा था. पिछले कुछ समय से शेयर पर दबाव चल रहा था और यह अपने हाई से 50% टूट भी चुका है. बिजनेस रिकवरी के संकेतों ने ब्रोकरेज हाउस का भरोसा फिर से बढ़ा दिया है और 73% अपसाइड का टारगेट दिया गया है.

Q4 बिजनेस अपडेट्स के बाद ANTIQUE STOCK BROKING ने वीमार्ट रीटेल के लिए फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. BUY की रेटिंग मेंटेन की गई है और टारगेट प्राइस को 813 रुपए से बढ़ाकर 842 रुपए कर दिया गया है. 1 अप्रैल को यह शेयर 484 रुपए पर था. इस प्राइस के मुकाबले ब्रोकरेज का टारगेट 73% अधिक है. मार्च के आखिरी हफ्ते में HDFC Securities ने भी इस स्टॉक पर रिपोर्ट जारी की थी और 850 रुपए का टारगेट दिया गया था.

5 प्वाइंट्स Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • V-Mart के शेयर में 13% तक तेजी, इंट्राडे में ₹547 पर पहु्ंचा
  • 52 वीक्स हाई 962 रुपए जिसके मुकाबले शेयर 50% तक टूटा
  • 30 मार्च को शेयर ने 465 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया था
  • Q4 का रेवेन्यू ग्रोथ 24% और सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 12% रहा
  • दमदार Q4 अपडेट्स के बाद ब्रोकरेज का बढ़ा भरोसा
V-Mart Retail

आइए पहले जानते हैं कि Q4 में कंपनी का बिजनेस परफॉर्मेंस कैसा रहा और उसके बाद जानने की कोशिश करेंगे कि क्यों ब्रोकरेज को इस स्टॉक पर इतना भरोसा है.

V-Mart Q4 बिजनेस अपडेट्स

  • Q4 का रेवेन्यू 24% के सालाना ग्रोथ के साथ 971 करोड़ रुपए रहा.
  • SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 12% रहा (वीमार्ट-12% , अनलिमिटेड-9%)
  • बता दें कि Q2-Q3 में SSSG ग्रोथ 5% रहा था, जिसमें रिकवरी आई है
  • Q4 में वीमार्ट ने कुल 29 नए स्टोर्स खोले और 6 पुराने स्टोर्स बंद किए
  • 11 उत्तर प्रदेश, 4 तमिलनाडु, 3-3 बिहार और बंगाल,
  • 2-2-2-2 झारखंड, जम्मू, कश्मीर और राजस्थान में

FY26 में वीमार्ट लिमिटेड ने कुल 80 नए स्टोर्स खोले जो FY25 में कुल 53 स्टोर्स खोले गए थे. 31 मार्च 2026 के आधार पर कुल स्टोर्स की संख्या 577 हो गई है. मैनेजमेंट ने हर साल 70-75 नए स्टोर्स का गाइडेंस दिया है जो अब ट्रैक पर नजर आ रहा है.

Q3 में कैसा रहा था प्रदर्शन

V Mart Q3 Results

ब्रोकरेज बुलिश क्यों है?

  • एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है कि Q4 में वीमार्ट का EBITDA मार्जिन 9.7% रह सकता है जो एक साल पहले 8.7% था
  • FY26 पूरे वित्त वर्ष के लिए EBITDA मार्जिन 13.2% रह सकता है जो FY25 में 11.6% था

Unlimited कर सकता है कमाल?

वीमार्ट लिमिटेड ने 2022 में Unlimited का एक्वीजिशन किया था. यह वैल्यु फैशन रीटेल कंपनी है और अभी इसके कुल 96 स्टोर्स हैं. Q4 में अनलिमिटेड का SSSG ग्रोथ 9% रहा, जबकि FY26 के पहले नौ महीनों में यह 4% रहा था. कॉन्फ्रेंस कॉल में मैनेजमेंट ने कहा कि था कि अनलिमिटेड के प्रदर्शन में अच्छा सुधार आ रहा है.

Limeroad ब्रेक-इवन के करीब

Limeroad एक ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म है जिसका एक्वीजिशन वीमार्ट ने अक्टूबर 2022 में किया था. ब्रोकरेज ने कहा कि लाइमरोड का नुकसान बहुत कम हुआ है. मार्केटिंग पर खर्च कम किया गया है और इसे दूसरे बिजनेस से इंटिग्रेट किया जा रहा है. यह अभी ग्रोथ फेज में है. 9MFY26 में इसका नुकसान 56% कम होकर 106 मिलियन रुपए रहा है. EBITDA नुकसान 60% घटाया गया है.

फाइनल वर्ड्स

वीमार्ट ने FY26 में नए स्टोर्स जोड़े और एक्सपैंशन को लेकर बड़ा प्लान है. SSSG यानी सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ में सुधार आ रहा है. Unlimited का ग्रोथ ट्रैक पर और हेल्दी है, जबकि Limeroad का नुकसान कम हो रहा है. ग्रोथ आउटलुक की बात करें तो FY25-28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू और EBITDA 16%/23% CAGR से बढ़ सकता है जो हेल्दी है.

बड़े करेक्शन के बाद वैल्युएशन अट्रैक्टिव

जून 2025 में शेयर ने 963 रुपए का 52 वीक्स हाई बनाया था. वहां से 50% टूटकर इस स्टॉक ने 30 मार्च को 465 रुपए का 52 वीक्स लो बनाया था. इतने बड़े करेक्शन के बाद शेयर की वैल्युएशन काफी अट्रैक्टिव हो गई है.

रीटेल सेगमेंट का आउटलुक दमदार

भारत में रीटेल सेगमेंट का ग्रोथ आउटलुक दमदार बने रहने की उम्मीद है. डेलॉयट-FICCI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2030 तक भारत का रीटेल 1.93 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगा जो अभी 1.06 ट्रिलियन डॉलर है. ऑनलाइन रीटेल 75 बिलियन डॉलर से बढ़कर 260 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगा.टायर-2,3 शहरों में ऑनलाइन रीटेल का ग्रोथ ज्यादा तेज गति से हो रहा है. कुल मिलाकर सेक्टर को लेकर आउटलुक पॉजिटिव है.

इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का बड़ा भरोसा

  • प्रमोटर के पास 44.15% हिस्सेदारी है
  • पब्लिक के पास 55.85% हिस्सेदारी है
  • 40% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है
  • 23603 टेल के पास केवल 3.20%

इंस्टीट्यूशनल निवेशक

  • FIIs की हिस्सेदारी 17.01% है
  • DIIs की हिस्सेदारी 32.46% है

DIIs की हिस्सेदारी में

  • 20 म्यूचुअल फंड्स के पास 31.12%
  • 2 इंश्योरेंस कंपनी के पास 0.56%
  • ICICI, कोटक, केनरा जैसे नाम

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 V-Mart के Q4 FY26 में सबसे बड़ा हाइलाइट क्या रहा?

Q4 में कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर ₹971 करोड़ और SSSG 12% रहा.

Q2 शेयर में हालिया तेजी की वजह क्या है?

मजबूत Q4 बिजनेस अपडेट्स और रिकवरी के संकेतों से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

Q3 ब्रोकरेज V-Mart पर बुलिश क्यों हैं?

मार्जिन सुधार, स्टोर एक्सपैंशन और मजबूत ग्रोथ आउटलुक के कारण BUY रेटिंग के साथ 70% से अधिक अपसाइड.

Q4 Unlimited और LimeRoad का प्रदर्शन कैसा है?

Unlimited में SSSG ग्रोथ सुधरकर 9% हुआ जबकि LimeRoad का नुकसान तेजी से कम हो रहा है.

Q5 क्या बड़े करेक्शन के बाद स्टॉक आकर्षक है?

50% गिरावट के बाद वैल्युएशन सस्ता हुआ है, जिससे लॉन्ग टर्म के लिए यह आकर्षक बनता दिख रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6