एसबीआई MF ने खरीदी 4% एडिशनल हिस्सेदारी, 13% भागा स्टॉक; इसी महीने शेयर ने बनाया लाइफ लो

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने Urban Company में करी 4% एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी है जिसके बाद आज यह शेयर करीब 13% की तेजी के साथ 124 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. बता दें कि छह महीने इस कंपनी का आईपीओ आया था और इसी महीने शेयर ने 96 रुपए का लाइफ लो बनाया था.
एसबीआई MF ने खरीदी 4% एडिशनल हिस्सेदारी, 13% भागा स्टॉक; इसी महीने शेयर ने बनाया लाइफ लो

Urban Company Share.

देश की लीडिंग म्यूचुअल फंड कंपनी SBI म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी है जिसके बाद आज इस शेयर में जबरदस्त एक्शन दिख रहा है. आज Urban Company का शेयर 13% की तेजी के साथ 124 रुपए पर कारोबार कर रहा है. बता दें कि मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही इस स्टॉक ने 96 रुपए का लाइफ लो बनाया था. छह महीने पहले इस कंपनी का 103 रुपए के भाव पर आईपीओ आया था.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, SBI MF ने अर्बन कंपनी के 22493959 शेयर खरीदे हैं. यह खरीदारी प्रति शेयर 109.83 रुपए के भाव पर हुई है. यह बिकवाली WELLINGTON HADLEY हार्बर मास्टर इन्वेस्टर्स लिमिटेड की तरफ से की गई है.

SBI Mutual Fund stake increase Urban Company
Add Zee Business as a Preferred Source

4% एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी

बता दें कि एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अर्बन कंपनी में 4% एडिशनल हिस्सेदारी खरीदी है. यह डील करीब 632 करोड़ रुपए में हुई है. यह डील तब हुई है जब इसी हफ्ते अर्बन कंपनी को लेकर एंकर निवेशकों के 6 महीने का लॉक-इन पीरियड पूरा हुआ है. बता दें कि 31 दिसंबर 2025 के आधार पर अर्बन कंपनी में एसबीआई म्युचुअल फंड की हिस्सेदारी 1.89% थी. इस बल्क डील के बाद अब एसबीआई फंड की हिस्सेदारी 6% के करीब पहुंच गई है.

  • प्रमोटर की हिस्सेदारी 20.29%
  • पब्लिक की हिस्सेदारी 79.71%
  • मार्केट कैप ₹18300 करोड़ के करीब
  • FIIs की हिस्सेदारी 65.63%
  • DIIs की हिस्सेदारी 5.70% है.

अर्बन कंपनी के ओवरऑल शेयर होल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 31 दिसंबर 2025 के आधार पर प्रमोटर की हिस्सेदारी 20.29% और पब्लिक की हिस्सेदारी 79.71% है. आज की 13% तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप 18300 करोड़ रुपए के करीब है. FIIs की हिस्सेदारी 65.63% और DIIs की हिस्सेदारी 5.70% है. डीआईआई कैटिगरी में 15 म्यूचुअल फंड्स के पास कुल 3.84% हिस्सेदाी है जबकि 5 इंश्योरेंस कंपनियों के पास 0.44% हिस्सेदारी है.

103 रुपए पर आया था IPO

Urban Company का आईपीओ सितंबर 2025 में 103 रुपए के भाव पर आया था. BSE पर 162 रुपए के भाव पर इसकी दमदार लिस्टिंग हुई थी. इसके बाद शेयर ने उसी महीने में 201 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से जो करेक्शन की शुरुआत हुई जिसमें यह मार्च के पहले हफ्ते में 96 रुपए तक फिसला, जो इसका लाइफ लो है.

  • सितंबर 2025 में 103 रुपए पर आया था IPO
  • 162 रुपए के भाव पर दमदार लिस्टिंग
  • ₹201 का लाइफ हाई, ₹96 का लाइफ लो
  • BUY रेटिंग, ₹125 का टारगेट- जेएम फाइनेंशियल

ब्रोकरेज का टारगेट क्या है?

फरवरी महीने में ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अर्बन कंपनी के शेयर में कवरेज की शुरुआत की थी. BUY रेटिंग के साथ में 125 रुपए का पहला टारगेट दिया गया था. फिलहाल यह शेयर उसके करीब कारोबार कर रहा है.

क्या करती है कंपनी?

बता दें कि अर्बन कंपनी एक होम सर्विस प्लैटफॉर्म है जिसका प्रजेंस भारत के अलावा, सिंगापुर, UAE और सऊदी अरब में है. यह कंपनी होम सर्विस जैसे क्लीनिंग, पेस्ट कंट्रोल, हैंडमैन सर्विस, अप्लायंस रिपेयर, ब्यूटी थेरेपी जैसी सर्विस देती है. हाल ही में कंपनी ने डेली क्लिनिंग एंड डोमेस्टिक हेल्प सर्विस ‘InstaHelp’ की शुरुआत की है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6