शराब कंपनी पर ब्रोकरेज की राय बंटी, Q4 नतीजों से जेपी मॉर्गन को दिखा दम, मार्जिन बीट से बढ़ा भरोसा

शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स पर ब्रोकरेज का रुख मिला-जुला है. कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद तीन विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रेटिंग और टारगेट जारी किए हैं.
शराब कंपनी पर ब्रोकरेज की राय बंटी, Q4 नतीजों से जेपी मॉर्गन को दिखा दम, मार्जिन बीट से बढ़ा भरोसा

यूनाइटेड स्पिरिट्स पर ब्रोकरेज की मिली-जुली राय (File Photo) 

देश की प्रमुख शराब बनाने वाली कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. नतीजों के बाद इस लिकर स्टॉक पर मिला-जुला रुख है. वहीं, Macquarie ने इस पर सतर्क रवैया अपनाते हुए Underperform की रेटिंग दी है. दूसरी तरफ गोल्डमैन सैक्स और जे.पी. मॉर्गन ने बुलिश रवैया अपनाते हुए इस स्टॉक पर BUY और ओवरवेट की रेटिंग दी है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र की शुरुआत में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है.

EBITDA में उछाल से हुए ब्रोकरेज बुलिश

गोल्डमैन सैक्स ने शेयर पर बुलिश रवैया जारी रखते हुए कहा है कि कंपनी के कामकाजी मुनाफे में आया उछाल खास तौर से मार्जिन में हुए मजबूत विस्तार के कारण है.

रेवेन्यू रहा अनुमान से कम

  • गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक चौथी तिमाही में रेवेन्यू के आंकड़े अनुमान से कम रहे हैं. हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि अब पूरा ध्यान भविष्य में मार्जिन पर पड़ने वाले संभावित दबाव और रेवेन्यू ग्रोथ के आउटलुक पर होगा.
  • गोल्डमैन सैक्स की तरह ही जेपी मॉर्गन ने भी इस शेयर पर पॉजिटिव नजरिया जारी रखा है. उन्होंने इसे मार्जिन के नेतृत्व वाली अर्निंग्स बीट करार दिया है.
  • जेपी मॉर्गन ने वित्त वर्ष 2027 के लिए आउटलुक को कंस्ट्रक्टिव बताया है. ब्रोकरेज के मुताबिक राज्यों में हुए चुनाव और एक्सपोर्ट की बाधाओं के कारण रेवेन्यू ग्रोथ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है.

Q4FY26 वित्तीय नतीजे (कंसोलिडेटेड)

डीटेलQ4 FY26Q4 FY25बदलाव (YoY %)
नेट सेल्स वैल्यू3,0542,946+3.7%
EBITDA59351016.3%
नेट प्रॉफिट (PAT)568458-
EBITDA मार्जिन (Standalone)19.40%17.10%+226 bps

कामकाजी मुनाफा उम्मीद से बेहतर

Macquarie के मुताबिक चौथी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स में कंपनी का कामकाजी मुनाफा कर्मचारी की कम लागत के कारण उम्मीद से बेहतर रहा है.

मैनेजमेंट को डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा

  • Macquarie के मुताबिक महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश को छोड़कर 'प्रेस्टीज' बिजनेस में ग्रोथ की स्पीड हेल्दी है. हालांकि, वे महाराष्ट्र में प्रेस्टीज और रेगुलुर सेल्स पर पड़ने वाले निगेटिव असर को लेकर चितिंत हैं, जो उनके मुताबिक H1FY27 तक जारी रह सकता है.
  • ब्रोकरेज ने मैनेजमेंट द्वारा मीडियम टर्म में डबल डिजिट ग्रोथ देने के भरोसे को पॉजिटिव माना है.
  • यूनाइटेड स्पिरिट्स के सीईओ और एमडी प्रवीण सोमेश्वर के मुताबिक महाराष्ट्र में प्रतिकूल नीतिगत बदलाव के बावजूद वित्त वर्ष 2026 का प्रदर्शन लचीला रहा है.
  • प्रवीण सोमेश्वर के महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश को छोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी के कोर पोर्टफोलियो ने हेल्दी डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की है.
  • कर्नाटक की प्रगतिशील नीति और आगामी ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मैनेजमेंट को डबल डिजिट ग्रोथ का भरोसा है.

यूनाइटेड स्पिरिट्स पर ब्रोकरेज के टारगेट

ब्रोकरेज हाउसरेटिंगCMP (INR)टारगेट प्राइस (INR)
MacquarieUnderperform12721,350
Goldman SachsBuy12721,480
JP MorganOverweight12721,445

Zee Business Hindi Live TV यहां पर देखें

16.3% बढ़ा कामकाजी मुनाफा

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी की कंसोलिडेटेड नेट सेल्स वैल्यू 3054 करोड़ रुपए रही है, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 3.7 फीसदी ज्यादा है. वहीं, 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड कामकाजी मुनाफा 16.3 फीसदी बढ़कर 593 करोड़ रुपए रहा. चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 568 करोड़ रुपए रहा है. यूनाइटेड स्पिरिट्स के बोर्ड ने 11 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश भी की है. चौथी तिमाही में कंपनी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी से अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. इसके लिए बीसीसीआई और CCI से मंजूरी का इंतजार है.

(डिस्क्लेमर: स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6