&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन (JPMorgan) ने बीयर बनाने वाली दिग्गज कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज (United Breweries Ltd - UBL) पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. कंपनी के शेयर फिलहाल ₹1,830 के आसपास कारोबार कर रहे हैं. जेपी मॉर्गन ने स्टॉक पर अपना ओवरवेट (Overweight) रेटिंग बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹2,050 तय किया है. पहले यह टारगेट ₹2,200 था, यानी लगभग 14% की अपसाइड पोटेंशियल अभी भी बचा हुआ है.
पिछले दो महीनों में यूनाइटेड ब्रुअरीज का शेयर करीब 10% टूट चुका है, जबकि निफ्टी (NIFTY) लगभग फ्लैट रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज को लगता है कि मौजूदा लेवल्स पर स्टॉक में लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए अच्छा एंट्री प्वॉइंट बन रहा है.
जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस समय दूसरी तिमाही (Q2FY26) में चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है. कई बड़े राज्यों में इस साल औसत से ज्यादा मॉनसून की बारिश हुई. बीयर जैसी गर्मी से जुड़ी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर इसका सीधा असर पड़ा. नतीजतन, वॉल्यूम ग्रोथ दबाव में रही.
रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही वॉल्यूम पर असर पड़ा हो, लेकिन कंपनी के लिए कुछ पॉजिटिव फैक्टर्स भी मौजूद हैं. कच्चे माल (Raw Material) की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं. रिटर्न बॉटल्स (Return Bottles) की हिस्सेदारी बढ़ रही है. इन दोनों कारणों से कंपनी के ग्रॉस मार्जिन (Gross Margin) को सहारा मिलेगा और मुनाफे पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा.
जेपी मॉर्गन का मानना है कि यूनाइटेड ब्रुअरीज आने वाले समय में अपने प्रीमियम प्रोडक्ट्स (Premiumisation) और गो-टू-मार्केट (GTM) स्ट्रेटेजी पर फोकस करके इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है. खासकर, शहरी और प्रीमियम मार्केट में इसकी पकड़ मजबूत होती दिख रही है.
हालांकि ब्रोकरेज ने कंपनी की FY26-27 की EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortisation) अनुमान में 8% की कटौती की है. वजह है कि दूसरी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही है. लेकिन लॉन्ग टर्म को लेकर नजरिया सकारात्मक है. रिपोर्ट में कहा गया है कि FY26 की दूसरी छमाही से वॉल्यूम ग्रोथ में रिकवरी होगी और आने वाले दो सालों में कंपनी का वॉल्यूम ग्रोथ 6-7% CAGR पर रह सकता है.
जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट साफ करती है कि फिलहाल यूनाइटेड ब्रुअरीज शॉर्ट-टर्म चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन इसके मार्जिन सपोर्ट, प्रीमियमाइजेशन और GTM स्ट्रेटेजी लंबे समय में इसे मजबूत स्थिति में ला सकते हैं.
लॉन्ग टर्म निवेशक मौजूदा स्तर पर इस स्टॉक को पोर्टफोलियो में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं क्योंकि टारगेट प्राइस के हिसाब से इसमें अभी भी अच्छा अपसाइड पोटेंशियल मौजूद है.
1. यूनाइटेड ब्रुअरीज का टारगेट प्राइस क्या है?
जेपी मॉर्गन ने यूनाइटेड ब्रुअरीज का टारगेट प्राइस ₹2,050 तय किया है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 14% ऊपर है.
2. जेपी मॉर्गन ने UBL पर कौन सी रेटिंग दी है?
ब्रोकरेज हाउस ने UBL पर ओवरवेट (Overweight) रेटिंग बरकरार रखी है, यानी निवेशकों को इसमें निवेश जारी रखने की सलाह दी है.
3. कंपनी के शेयर में कितनी गिरावट आई है?
पिछले दो महीनों में यूनाइटेड ब्रुअरीज के शेयर लगभग 10% गिरे हैं, जबकि निफ्टी लगभग फ्लैट रहा है.
4. यूनाइटेड ब्रुअरीज के मार्जिन को क्या सहारा देगा?
कंपनी के मार्जिन को कच्चे माल की स्थिर कीमतें और रिटर्न बॉटल्स का बढ़ता इस्तेमाल सहारा देंगे.
5. आने वाले सालों में कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ कितनी रह सकती है?
जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि FY26-27 के दौरान यूनाइटेड ब्रुअरीज की वॉल्यूम ग्रोथ लगभग 6-7% CAGR रह सकती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)