&format=webp&quality=medium)
Union Bank Share Price Target 2025.
सितंबर तिमाही के रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर पर बुलिश हैं और बड़ा टारगेट्स दिए गए हैं. बाजार को बैंक का रिजल्ट पसंद आया और इस समय यह 4% की तेजी के साथ 148 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. Q2 में बैंक का ओवरऑल बिजनेस सालाना आधार पर 3.24% ग्रोथ के साथ 22.09 लाख करोड़ रुपए रहा. लोन बुक ग्रोथ 4.99% ग्रोथ के साथ 9.74 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट 1.90% ग्रोथ के साथ 12.34 लाख करोड़ रुपए रहा.
एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने BUY की रेटिंग को मेंटन रखा है लेकिन अपने टारगेट को 179 रुपए से घटाकर 170 रुपए कर दिया है. सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी BUY रेटिंग के साथ में 170 रुपए का टारगेट दिया है. बता दें कि इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 159 रुपए और लो 101 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4.5% और दो हफ्ते में 8.5% की तेजी आई है.
ब्रोकरेज ने कहा कि पिछली छह तिमाही से बैंक का लोन ग्रोथ सिस्टम ग्रोथ के मुकाबले कम रहा है. हालांकि, मैनेजमेंट का गाइडेंस पॉजिटिव है. H1FY26 अब तक कमजोर रहा है. ऐसे में ओवरऑल FY26 में बैंक का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर हो सकता है और यह सिस्टम ग्रोथ से कम रहेगा. Q2 में नेट इंटरेस्टम मार्जिन बॉटम आउट हो जाने की उम्मीद है. Q3 से मार्जिन में रिकवरी की उम्मीद है. मार्जिन प्रेशर के बावजूद FY26/27 में बैंक का ROA 1% को सस्टेन करने की उम्मीद है. पिछले दो सालों से बैंक ने रिटर्न ऑन असेट्स को 1% के ऊपर मेंटेन किया है.

Union Bank का ओवरऑल बिजनेस सालाना आधार पर 3.24% ग्रोथ के साथ 22.09 लाख करोड़ रुपए रहा. लोन बुक ग्रोथ 4.99% ग्रोथ के साथ 9.74 लाख करोड़ रुपए और डिपॉजिट 1.90% ग्रोथ के साथ 12.34 लाख करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट 8113 करोड़ रुपए से घटकर 6814 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 4720 करोड़ रुपए से घटकर 4249 करोड़ रुपए रहा. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम 9047 करोड़ रुपए से घटकर 8812 करोड़ रुपए रही. मार्जिन यानी NIMs .90% से घटकर 2.67% रहा.
असेट क्वॉलिटी की बात करें तो Q1में 3.52% से घटकर 3.29% पर आ गया जबकि नेट एनपीए 0.62% से घटकर 0.55% पर आ गया. ROA यानी रिटर्न ऑन असेट्स सालाना आधार पर 1.35% से घटकर 1.16% रहा जबकि ROE यानी रिटर्न ऑन इक्विटी 19.10% से घटकर 15.08% रहा. क्रेडिट कॉस्ट 1.09% से घटकर 0.22% रहा जो Q1 में 0.47% था. 8655 ब्रांच और 9064 ATMs का नेटवर्क है. यह भारत का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक है. बुक वैल्यु पर शेयर147.69 रुपए है.
Q1. यूनियन बैंक का सितंबर तिमाही में मुनाफा कितना रहा?
बैंक का Q2 FY25 में नेट प्रॉफिट ₹4,249 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 10% की गिरावट है.
Q2. बैंक की लोन बुक और डिपॉजिट में कितनी ग्रोथ हुई?
लोन बुक 4.99% बढ़कर ₹9.74 लाख करोड़ और डिपॉजिट 1.90% बढ़कर ₹12.34 लाख करोड़ रही.
Q3. ब्रोकरेज हाउस का शेयर पर क्या व्यू है?
एंटीक और सिस्टमैटिक्स दोनों ने BUY रेटिंग दी है, टारगेट ₹170 रखा है.
Q4. बैंक की असेट क्वॉलिटी में क्या सुधार हुआ?
ग्रॉस NPA 3.52% से घटकर 3.29% और नेट NPA 0.62% से घटकर 0.55% पर आ गया.
Q5. मार्जिन और रिटर्न मीट्रिक्स का ट्रेंड क्या है?
NIM 2.76% से घटकर 2.67% रहा, जबकि ROA 1.35% से घटकर 1.16% और ROE 19.1% से घटकर 15.1% रहा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)