&format=webp&quality=medium)
UBS on PSU Bank Stocks to BUY.
UBS on PSU Bank Stocks: ग्लोबल ऐनालिस्ट यूबीएस ने तीन सरकारी बैंक के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है. ये स्टॉक्स पंजाब नेशनल बैंकक, Canara Bank और Union Bank हैं. दो स्टॉक्स में ऐनालिस्ट ने न्यूट्रल की रेटिंग दी है और एक में BUY की रेटिंग दी गई है. बता दें कि निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स ने इस साल अब तक 21% का रिटर्न दिया है. वहीं, प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने केवल 11% और बैंक निफ्टी ने करीब 10.6% का ही रिटर्न दिया है.
ग्लोबल ऐनालिस्ट UBS ने पंजाब नेशनल बैंक के लिए NEUTRAL रेटिंग के साथ में कवरेज की शुरुआत की है और 120 रुपए का टारगेट दिया है. ऐनालिस्ट ने Canara Bank के शेयर में BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 150 रुपए का टारगेट दिया है. वहीं, Union Bank के शेयर में NEUTRAL रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है और 150 रुपए का ही टारगेट दिया गया है.
| Bank | CMP (₹) | Rating | Target Price (₹) |
|---|---|---|---|
| PNB | 114 | Neutral | 120 |
| Canara Bank | 128 | Buy | 150 |
| Union Bank | 139 | Neutral | 150 |
UBS ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर कवरेज शुरू करते हुए अपनी रिपोर्ट में स्टॉक पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 120 रुपए रखा है. रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान स्तर पर बैंक के रिटर्न रेश्यो कम रहने की संभावना है और मुख्य फाइनेंशियल मैट्रिक्स भी मॉडरेट रहेंगे. बिजनेस ग्रोथ स्थिर बनी रहेगी, मगर निकट भविष्य में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव देखा जा सकता है. वित्त वर्ष 2025 से बैंक के क्रेडिट कॉस्ट में वृद्धि का अनुमान है, जिससे रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) में गिरावट आ सकती है. निवेशकों के लिए फिलहाल बड़ा अपसाइड नहीं दिखता है.
UBS ने कैनरा बैंक पर खरीदने की सलाह दी है और इसका टारगेट प्राइस 150 रुपए रखा है. बैंक की कमाई प्रोफाइल स्थिर बनी रहेगी और FY26 से FY28 के दौरान ROA और ROE क्रमश: 1% और 16% रहने की उम्मीद है. UBS के अनुसार, बैंक के बिजनेस मेट्रिक्स स्थिर रहेंगे और लोन ग्रोथ की संभावनाएं भी बेहतर हैं, साथ ही नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव अपेक्षाकृत कम रहेगा. इसके साथ ही, क्रेडिट कॉस्ट नियंत्रित रहने की संभावना है और ROA 1% के आसपास बना रहेगा. ये कारक कैनरा बैंक को एक भरोसेमंद लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प बनाते हैं.
UBS ने Union Bank पर न्यूट्रल रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और इसका टारगेट प्राइस 150 रुपए रखा है. रिपोर्ट के अनुसार, बैंक की ग्रोथ प्रतिस्पर्धी बैंकों की तुलना में कम रहने की संभावना है और ROA में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है. लोन ग्रोथ धीमी रह सकती है और मार्जिन प्रोफाइल स्थिर बनी रहेगी. क्रेडिट कॉस्ट नियंत्रण में रहेगा. FY25 में रिटर्न ऑन असेट्स 1.2% था जिसके मुकाबले ROA लगभग 1% के आसपास रह सकता है. इन फैक्टर्स की वजह से UBS ने Union Bank को फिलहाल न्यूट्रल की रेटिंग दी है.
Q1. UBS ने किन स्टॉक्स पर कवरेज की शुरुआत की है?
ग्लोबल ऐनालिस्ट यूबीएस ने तीन सरकारी बैंक स्टॉक्स में कवरेज की शुरुआत की है.
Q2. UBS की लिस्ट में कौन-कौन से बैंक स्टॉक्स शामिल किए गए हैं?
UBS ने पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में कवरेज की शुरुआत की है.
Q3. PNB के लिए UBS ने क्या टारगेट दिया है?
न्यूट्रल रेटिंग के साथ में 120 रुपए का टारगेट दिया गया है.
Q4. Canara Bank के लिए UBS ने क्या टारगेट दिया है?
BUY रेटिंग के साथ में 150 रुपए का टारगेट दिया गया है.
Q5. Union Bank के लिए UBS ने क्या टारगेट दिया है?
न्यूट्रल रेटिंग के साथ में 150 रुपए का टारगेट दिया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
