बुधवार को Tata Group के इस स्टॉक पर रखें नजर; डिविडेंड, बोनस शेयर का ऐलान संभव, कंपनी जारी करेगी Q4 नतीजे

टाटा ग्रुप की इस कंपनी के नतीजे आने वाले हैं. कंपनी 22 अप्रैल को बोर्ड बैठक करेगी और इस दौरान तिमाही नतीजों का ऐलान होगा. साथ ही डिविडेंड, बोनस शेयर का भी ऐलान हो सकता है.
बुधवार को Tata Group के इस स्टॉक पर रखें नजर; डिविडेंड, बोनस शेयर का ऐलान संभव, कंपनी जारी करेगी Q4 नतीजे

Trent के नतीजों पर रहेगी नजर (AI जनरेटेड फोटो)

Trent Share Price: शेयर बाजार बंद हो चुके हैं. अब बाजार सोमवार यानी कि अगले हफ्ते खुलेंगे और टाटा ग्रुप के इस शेयर पर निवेशक नजर बनाए रख सकते हैं. बाजार में अभी तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है. अभी तक TCS और Wipro जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों के नतीजे आ चुके हैं और अगले हफ्ते टाटा ग्रुप की बड़ी कंपनी Trent के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे.

अगले हफ्ते, बुधवार यानी कि 22 अप्रैल को Trent के Q4 तिमाही नतीजे पेश होंगे. इसी दौरान कंपनी डिविडेंड, बोनस शेयर को लेकर भी ऐलान करेगी. यानी कि बुधवार को इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. निवेशक अपनी नजर बनाकर रख सकते हैं.

22 अप्रैल को क्या करेगी कंपनी?

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी के ऑडिटेड (स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड) वित्तीय नतीजों को मंजूरी.
  2. 31 मार्च 2026 को समाप्त वर्ष के लिए इक्विटी शेयरों पर डिविडेंड का ऐलान.
  3. बोनस शेयर जारी करने का प्रस्ताव, जो कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के तहत होगा.
  4. कंपनी/एसोसिएट्स/सब्सिडियरीज के योग्य कर्मचारियों के लिए Employee Stock Option Plan (ESOP) लागू करने का प्रस्ताव, जिसके तहत नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.
  5. अतिरिक्त फंड जुटाने के लिए इक्विटी शेयर जारी करने (राइट्स इश्यू या अन्य अनुमत माध्यमों के जरिए) की मंजूरी का प्रस्ताव, जो आवश्यक अनुमतियों के अधीन होगा.
  6. साल 2005, 2007 और 2010 में किए गए राइट्स इश्यू के तहत लंबित 740 इक्विटी शेयरों का जारी और आवंटन, जिन्हें पहले मूल शेयरों के स्वामित्व विवाद के कारण रोका गया था. अब विवाद समाप्त होने के बाद संबंधित शेयरधारक को आवंटित किए जाएंगे.

कंपनी ने जारी किए थे Q4 बिजनेस अपडेट्स

कंपनी ने 6 अप्रैल को चौथी तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट्स जारी किए थे. BSE की वेबसाइट पर Q4 बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक स्टैंडअलोन आधार पर पर Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 4937 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर इसमें 20% का ग्रोथ दर्ज किया गया. FY26 के रेवेन्यू में ओवरऑल 18% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 19701 करोड़ रुपए रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता4.78
1 महीना12.91
1 साल-19.97
3 साल201.17
5 साल452.47
10 साल2328.84

कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स

दिसंबर 2025 तक, कंपनी में प्रमोटर्स की शेयरहोल्डिंग्स 37 फीसदी है. पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी, विदेशी निवेशकों की शेयरहोल्डिंग 15.6 फीसदी, म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 13.9 फीसदी और अदर्स होल्डिंग्स 8.4 फीसदी है.

Trent

कंपनी के स्टोर्स का नेटवर्क कैसा है?

31 मार्च 2026 तक कंपनी का रिटेल नेटवर्क तेजी से बढ़कर कुल 1286 स्टोर्स तक पहुंच गया है. इसमें 300 Westside, 963 Zudio और 23 अन्य लाइफस्टाइल स्टोर्स शामिल हैं. तुलना करें तो 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 1164 स्टोर्स थे, यानी सिर्फ चौथी तिमाही (Q4) में ही 122 नए स्टोर्स जोड़े गए हैं.

Q4 के दौरान Westside के 22 नए स्टोर्स खुले, जबकि पूरे FY26 में इस ब्रांड के कुल 52 स्टोर्स जोड़े गए. वहीं Zudio ने और भी तेज विस्तार दिखाया है. Q4 में 109 नए Zudio स्टोर्स खुले और पूरे FY26 में इनकी संख्या 198 तक पहुंच गई.

तीसरी तिमाही में कैसा रहा विस्तार?

अगर तीसरी तिमाही (Q3) से तुलना करें, तो उस दौरान कंपनी ने 17 Westside और 48 Zudio स्टोर्स खोले थे. जबकि Q4 में यह आंकड़ा बढ़कर 22 Westside और 109 Zudio स्टोर्स तक पहुंच गया. इससे साफ है कि कंपनी का फोकस आक्रामक विस्तार पर बना हुआ है.

ध्यान देने वाली बात यह है कि FY23 से FY25 के बीच कंपनी हर साल औसतन 14-18 Westside स्टोर्स ही खोल रही थी, लेकिन FY26 में यह संख्या बढ़कर 52 हो गई है. यानी कंपनी ने अपने एक्सपैंशन प्लान को तेज कर दिया है और ग्रोथ पर जोर साफ दिखाई दे रहा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Trent के Q4 नतीजे कब आएंगे?

22 अप्रैल (बुधवार) को कंपनी नतीजे जारी करेगी.

Q2 क्या कंपनी डिविडेंड या बोनस दे सकती है?

हां, डिविडेंड और बोनस शेयर पर फैसला इसी दिन हो सकता है.

Q3 Q4 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹4937 करोड़ रहा.

Q4 कंपनी के स्टोर्स कितने हैं?

31 मार्च 2026 तक कुल 1286 स्टोर्स हैं.

Q5 निवेशकों को क्या करना चाहिए?

नतीजों के दिन स्टॉक पर नजर बनाए रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6