Trent Share Price: कमजोर बाजार में भी क्यों दौड़ पड़ा ट्रेंट? दिग्गज ब्रोकरेज से जानें अब क्या करें निवेशक

Trent Share Price: चौथी तिमाही में दमदार बिजनेस अपडेट्स के बाद Trent के शेयर में आज 5% से अधिक तेजी देखी जा रही है. जानिए इस दमदार बिजनेस अपडेट्स के बाद ब्रोकरेज की इस स्टॉक पर क्या राय है.
Trent Share Price: कमजोर बाजार में भी क्यों दौड़ पड़ा ट्रेंट? दिग्गज ब्रोकरेज से जानें अब क्या करें निवेशक

31 मार्च 2026 के आधार पर ट्रेंट के कुल स्टोर्स की संख्या 1286 हो गई है. (फाइल फोटो)

Trent Share Price: कमजोर बाजार में भी आज टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी Trent Ltd के शेयर में जोरदार एक्शन देखा जा रहा है. खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर 5% से अधिक उछाल के साथ 3740 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 12-14% की तेजी आई है. दरअसल कंपनी ने Q4 को लेकर दमदार बिजनेस अपडेट्स जारी किया है जिसके कारण आज स्टॉक में तेजी है. आइए जानते हैं कि इस तेजी को लेकर दिग्गज ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश की क्या राय है.

BSE की वेबसाइट पर Q4 बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक स्टैंडअलोन आधार पर पर Q4FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 4937 करोड़ रुपए रहा. सालाना आधार पर इसमें 20% का ग्रोथ दर्ज किया गया. FY26 के रेवेन्यू में ओवरऑल 18% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 19701 करोड़ रुपए रहा.

5 प्वाइंट्स Summary

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Q4 में स्टैंडअलोन आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 20%
  • FY26 के ओवरऑल रेवेन्यू ग्रोथ 18% रहा
  • ट्रेंट के कुल स्टोर्स की संख्या 1286 हो गई है
  • Westside- Q4 में 22 , FY26 52 नए स्टोर्स खोले गए
  • Zudio- Q4 में 109 , FY26 198 नए स्टोर्स खोले गए

1286 स्टोर्स का नेटवर्क

31 मार्च 2026 के आधार पर ट्रेंट के कुल स्टोर्स की संख्या 1286 हो गई है. इसमें 300 Westside, 963 Zudio और 23 अन्य लाइफस्टाइल स्टोर्स हैं. 31 दिसंबर 2025 के आधार पर कुल स्टोर्स 1164 थे. मतलब, चौथी तिमाही में कुल 122 नए स्टोर्स खोले गए हैं. Q4 में वेस्टसाइड के 22 और FY26 में कुल 52 नए स्टोर्स खोले गए हैं. Q4 में Zudio के 109 और FY26 में कुल 198 स्टोर्स खोले गए हैं.

Q3 में कैसा रहा था एक्सपैंशन?

Q3 में कंपनी ने 17 Westside और 48 Zudio स्टोर्स खोले थे. Q4 में 22 Westside और 109 Zudio स्टोर्स खोले गए हैं. इससे साफ पता चलता है कि एक्सपैंशन पर कंपनी का फोकस है. बता दें कि FY23-25 के दौरान कंपनी ने औसतन 14-18 वेस्टसाइड स्टोर्स खोल रही थी. जबकि FY26 में 52 नए स्टोर्स खोले गए हैं.

ब्रोकरेज की क्या राय है?

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने ट्रेंट के लिए NEUTRAL की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 4110 रुपए से घटाकर 4080 रुपए कर दिया है. मार्च के आखिरी हफ्ते में HDFC Securities ने भी ट्रेंट पर रिपोर्ट जारी की थी. ब्रोकरेज ने रेटिंग को ADD से अपग्रेड कर BUY कर दिया था और टारगेट प्राइस 4700 रुपए से घटाकर 4300 रुपए कर दिया था.

Trent Share Price Target

Trent का पास्ट परफॉर्मेंस कैसा रहा?

DurationChange (%)Sensex Change (%)
1 Week14.121.38
2 Weeks12.070.34
1 Month1-7.57
3 Months-7.11-14.25
YTD-12.52-14.38
6 Months-21.2-10.82
1 Year-32.39-3.21
2 Years-4.53-1.76
3 Years175.1421.91
5 Years434.4148.25
10 Years2226.35192.94

गिरावट में इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने बढ़ाई हिस्सेदारी

  • अक्टूबर 2024 में शेयर ने 8345 रुपए का लाइफ हाई बनाया था
  • दिसंबर 2024 में DII के पास 15.25% था जो अब 21.37% हो गया
  • हालांकि, FIIs की हिस्सेदारी 21.68% से घटकर 15.62% पर आ गई

Share Holding pattern

कैटिगरीSept 2024Dec 2024March 2025June 2025Sept 2025Dec 2025
प्रमोटर्स37.01%37.01%37.01%37.01%37.01%37.01%
FIIs26.62%21.68%19.65%18.39%16.81%15.62%
DIIs13.39%15.25%17.20%18.42%19.84%21.37%

पहले कंपनी के बारे में समझें

  • टाटा ग्रुप की रीटेल कंपनी है Trent Ltd
  • फैशन और लाइफस्टाइल सेगमेंट में काम करती है
  • 274 शहरों में प्रजेंस हैं और करीब 1200 स्टोर्स हैं

बिजनेस मॉडल

  • Westside- प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल
  • Zudio- सस्ते दाम पर ट्रेंडी कपड़े
  • Burnt Toast- Gen Z और यंग मिलेनियल्स फोकस
  • Samoh- प्रीमियम एथनिक वियर ब्रांड
  • Star Bazaar- ग्रोसरी और डेली यूज प्रोडक्ट्स (JV)

फाइनल कंक्लूजन

ट्रेंट लिमिटेड ने आक्रामक स्टोर एक्सपैंशन की मदद से Q4 और FY26 में ग्रोथ की स्टोरी बरकरार रखी है. Zudio और Westside की तेजी कंपनी के स्केल अप को दिखाती है. अपने हाई से बड़े करेक्शन के बावजूद ब्रोकरेज अभी भी इसकी वैल्युएशन को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं. हालांकि लॉन्ग टर्म में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत बनी हुई है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Trent शेयर का ऑल टाइम हाई (ATH) क्या है और अभी शेयर कहां ट्रेड कर रहा है?

अक्टूबर 2024 में शेयर ने 8345 रुपए का लाइफ हाई बनाया था था और अभी वहां से काफी नीचे ₹3700+ के आसपास ट्रेड कर रहा है.

Q2 Q4FY26 में Trent का रेवेन्यू ग्रोथ कितना रहा?

बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक, Q4 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 20% का ग्रोथ दर्ज किया गया.

Q3 FY26 में कंपनी का ओवरऑल प्रदर्शन कैसा रहा?

बिजनेस अपडेट्स के मुताबिक, FY26 में ओवरऑल कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ सालाना आधार पर 18% रहा.

Q4 स्टोर्स एक्सपैंशन को लेकर Trent की स्ट्रैटेजी क्या है?

कंपनी ने FY26 में आक्रामक विस्तार किया और कुल स्टोर्स 1286 हो गए, जिसमें Zudio (198 नए) और Westside (52 नए) स्टोर्स हैं.

Q5 Q4 में ट्रेंट का स्टोर एक्सपैंशन कैसा रहा?

चौथी तमाही में Westside के 22 और Zudio के 109 नए स्टोर्स खोले गए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6