&format=webp&quality=medium)
Trent Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी Trent Ltd. का शेयर पिछले एक साल से निवेशकों को परेशान कर रहा है. कभी बाजार का स्टार रहा यह स्टॉक अब लगातार प्रेशर में है. कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे आए हैं, जिसने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है. मंगलवार को भी शेयर निगेटिव सेंटीमेंट दिखा रहे थे. आज ट्रेंट के शेयर 4690 के आसपास ट्रेड करते दिए. दिन में 4590 रुपये के भाव तक भी फिसला था, जोकि आज के लिए लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट थी, लेकिन इसके बाद इसमें निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली.
कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही (Q2FY26) में 17% की रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जो मार्च 2021 के बाद की सबसे धीमी तिमाही ग्रोथ है. कंपनी का रेवेन्यू 5002 करोड़ रुपये रहा. Trent ने पहले नियर टर्म में 25% रेवेन्यू ग्रोथ की गाइडेंस दी थी, लेकिन डिमांड में मंदी जारी है.
Trent ने इस तिमाही में अपने ब्रांड्स के विस्तार पर जोर दिया है. Westside के 13 नए स्टोर खोले गए, जो पिछले 5 साल में किसी भी तिमाही में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, Zudio ब्रांड के 40 नए स्टोर जोड़े गए. पिछले तीन सालों से कंपनी हर साल औसतन 14-18 स्टोर खोल रही थी.
1. Trent प्रीमियम वैल्युएशन पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में, केवल अच्छे नतीजे काफी नहीं, नतीजों को उम्मीद से बेहतर होना पड़ता है. 17% की ग्रोथ, भले ही ठीक है, लेकिन “महंगे शेयर” के लिए मार्केट को इससे ज्यादा चाहिए.
2. पहले कंपनी की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ 30% से ज्यादा रहती थी. अब 17% पर आना बताता है कि ग्रोथ स्लो हो रही है, जिससे निवेशक चिंतित हैं.
3. डिप्रिशिएशन, टैक्स और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी से प्रॉफिटेबिलिटी पर असर पड़ रहा है.
4. फैशन रिटेल में नए खिलाड़ियों की एंट्री और बढ़ती प्रतिस्पर्धा भी Trent की ग्रोथ को चुनौती दे सकती है.
शेयर पर निवेशकों की चिंताएं बनी हुई हैं, इस बीच Morgan Stanley ने Trent पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट घटाकर ₹5,892 (पहले ₹6,359) कर दिया है. उनका मानना है कि रेवेन्यू ग्रोथ उम्मीद से कम रही. Antique Stock Broking ने Buy रेटिंग जारी रखी है, और ₹7,031 का टारगेट दिया है. उनके मुताबिक, कंपनी अब भी अपने पीअर्स (HUL, Aditya Birla Fashion, etc.) से बेहतर परफॉर्म कर रही है, लेकिन हाई बेस के चलते ग्रोथ थोड़ी स्लो दिख रही है.
Trent का शेयर इस साल अब तक 34% टूट चुका है. 1 महीने में इसमें 12% की गिरावट आई है. 1 साल में शेयर 37% नीचे चल रहा है. हालांकि, पिछले 5 सालों का रिटर्न देखें तो ये शेयर 590% का दमदार मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है.
निवेशकों की नजर अब कंपनी की कमेन्ट्री, Westside और Zudio की SSSG ग्रोथ (Same Store Sales Growth), और Trent के नए फूड ब्रांड Burnt Toast के ग्रोथ आउटलुक पर रहेगी.