&format=webp&quality=medium)
Top Stocks Today: आज गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी 350 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 26,250 के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे शुरुआती कारोबार में मजबूत ओपनिंग की उम्मीद है. अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सकारात्मक खबरों और एफआईआई की लगातार खरीदारी बाजार के लिए सपोर्टिव फैक्टर बने हुए हैं. वहीं कच्चे तेल की तेजी और एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच स्टॉक-स्पीसिफक एक्शन और भी ज्यादा हावी रह सकता है. आज के सत्र में कई बड़े कॉर्पोरेट अपडेट और नतीजों की वजह से चुनिंदा शेयरों में खास हलचल देखने की संभावना है.
1. Infosys
कंपनी ने 18,000 करोड़ रुपए के अब तक के सबसे बड़े बायबैक प्रोग्राम पर अपडेट दिया है. प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप इस बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे. फिलहाल कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 13.05% है. शेयर में सेंटिमेंटली पॉजिटिव ओपनिंग की उम्मीद.
2. Tata Motors (Passenger Vehicles)
नवरात्रि से दिवाली के बीच कंपनी ने 1 लाख से अधिक गाड़ियां डिलीवर कीं. सालाना आधार पर 33% की ग्रोथ रही, जबकि EV सेगमेंट में 37% की सालाना वृद्धि के साथ 10,000 से ज्यादा ईवी बेची गईं. फेस्टिव डिमांड मजबूत संकेत देती है.
3. Epack Prefab
कंपनी ने Q1 और Q2 दोनों नतीजे घोषित किए. Q2FY26 में राजस्व 62% बढ़ा, PAT 115.5% की छलांग, EBITDA 75% ऊपर और मार्जिन 10.6% से बढ़कर 11.5%. नतीजों के दम पर शेयर में तेजी की उम्मीद.
4. NMDC
कंपनी ने 22 अक्टूबर से आयरन ओर के दाम घटाए हैं. Baila Lump (65.5%) की कीमत 5,550 प्रति टन और Baila Fines (64%) का दाम 4,750 प्रति टन किया गया है. मेटल और माइनिंग स्पेस में अब प्राइसिंग ऐक्शन पर बाजार की नजर.
5. Gulshan Polyols
कंपनी को OMCs द्वारा फ्लोट किए गए एथनॉल टेंडर में 1.75 किलोलीटर सप्लाई का ऑर्डर मिला है. ऑर्डर का अनुमानित साइज 1,184 करोड़ रुपए है. एथनॉल थीम से जुड़ा पॉजिटिव डेवलपमेंट.
6. United Breweries
प्रमोटर Heineken N.V. के Q3 अपडेट के अनुसार भारत में नेट रेवेन्यू मिड सिंगल डिजिट में बढ़ा, हालांकि बीयर वॉल्यूम मिड सिंगल डिजिट में घटा है. प्रीमियम वॉल्यूम ने लो टीन्स में मजबूत ग्रोथ दिखाई है.
7. Bharat Electronics (BEL)
कंपनी को Cochin Shipyard से 633 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. सेंसर और वेपन इक्विपमेंट की सप्लाई की जाएगी.
+ Kirloskar Ferrous को भी ONGC से ~358 करोड़ का सप्लाई ऑर्डर मिला है.
8. Ola Electric
25 अक्टूबर को कंपनी की बोर्ड मीटिंग होने जा रही है, जिसमें फंड रेजिंग पर विचार किया जाएगा. कर्ज/इक्विटी जुटाने पर फैसला अहम हो सकता है.
9. Fusion Finance
कंपनी को IRDAI से कॉरपोरेट एजेंट (Composite) के तौर पर काम करने का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिल गया है. इससे बीमा डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस में एंट्री का रास्ता साफ.
10. Titan (UBS View)
UBS ने रेटिंग Neutral से बढ़ाकर Buy कर दी है और टारगेट प्राइस 3,600 से बढ़ाकर 4,700 का किया है. मजबूत ब्रांड, भरोसेमंद कंज्यूमर बेस और स्केलिंग कैपेबिलिटी पर पॉजिटिव व्यू.