&format=webp&quality=medium)
Top Stocks to BUY Today: आज बाजार खुलने से पहले निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहेगी, जिनमें तिमाही नतीजों, डील्स और बड़े ऑर्डर्स से ट्रिगर्स बने हैं. जहां BPCL, Phoenix Mills और Patanjali Foods ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, वहीं Godrej Consumer और Tata Chemicals के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. इसके अलावा, बैंकिंग और डिफेंस से जुड़े कुछ शेयरों में भी एक्शन देखने को मिल सकता है.
कंपनी के तिमाही नतीजे अनुमान से थोड़े कमजोर रहे. रेवेन्यू में 4.3% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि मुनाफा 7% घटा. EBITDA 3% नीचे रहा, हालांकि मार्जिन 19.2% पर रहा जो अनुमान (18.8%) से बेहतर है. भारत में वॉल्यूम ग्रोथ 3% रही.
साथ ही कंपनी ने Triology Solutions के FMCG बिजनेस का अधिग्रहण करने की घोषणा की है, जो ‘Muuchstac’ ब्रांड के तहत मेल ग्रूमिंग सेगमेंट में काम करती है. यह डील 450 करोड़ रुपये नकद में होगी.
कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए. रेवेन्यू 20.9% बढ़ा, जबकि नेट प्रॉफिट 67% उछला. EBITDA 19% बढ़ा, हालांकि मार्जिन 5.6% पर स्थिर रहा. बेहतर एफएमसीजी डिमांड और मार्जिन स्थिरता कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत हैं.
कंपनी ने ऑपरेशनल स्तर पर बाजार को चौंकाया. रेवेन्यू 6.8% घटा, लेकिन मुनाफा 5% बढ़ा. मार्जिन 9.3% रहा जो पिछले तिमाही के 8.5% और अनुमानित 6.7% से बेहतर है. कंपनी की कॉन्फ्रेंस कॉल सोमवार सुबह 11 बजे होगी, जिस पर निवेशकों की नजर रहेगी.
बैंक के नतीजे मजबूत रहे, खासकर एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 2.7% बढ़ी, जबकि मुनाफा 8% घटा. ग्रॉस NPA 2.16% रहा जो पिछले तिमाही (2.28%) से बेहतर है. क्रेडिट कॉस्ट 0.29% रही, जो पिछले 5 क्वार्टर्स में सबसे कम है.
रियल एस्टेट कंपनी ने सभी मोर्चों पर बेहतर नतीजे दिए. रेवेन्यू 21.6% और मुनाफा 39.5% बढ़ा. EBITDA 29% ऊपर गया और मार्जिन 59.8% रहा जो पिछले तिमाही के 56.4% से बेहतर है. मजबूत रेंटल इनकम और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ने नतीजों को सपोर्ट किया.
कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे. रेवेन्यू 1% घटा, मुनाफा 13.5% नीचे आया और EBITDA में 11% की गिरावट रही. मार्जिन 55.8% रहा जो पिछले तिमाही के 62% से कम है. ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में कमी से कंपनी के नतीजों पर दबाव देखा गया.
निफ्टी ऑटो इंडेक्स आज फोकस में रहेगा क्योंकि अक्टूबर महीने में ऑटो कंपनियों की बिक्री के आंकड़े जारी हुए हैं. Maruti, Hyundai, M&M, Tata Motors, TVS Motor, Ashok Leyland, Escorts Kubota का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है, जबकि Eicher Motors के आंकड़े अनुमान के अनुरूप रहे.
NCC को अक्टूबर में 710 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं. वहीं Titagarh Rail Systems को MMRDA से 2,481 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इसके अलावा, ZEN Technologies को रक्षा मंत्रालय से करीब 289 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर प्राप्त हुए हैं. इन डिफेंस और इंफ्रा स्टॉक्स में आज तेजी देखी जा सकती है.
कंपनी के नतीजे कमजोर रहे. रेवेन्यू 3.1% घटा और मुनाफा 42% गिर गया. EBITDA में 13% की गिरावट रही और मार्जिन 13.9% पर आ गया, जो पिछले 15.5% से कम है. सोडा ऐश और बोरिक डिवीजन में दबाव से प्रदर्शन प्रभावित हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म Tillman Global Holdings (TGH) कंपनी में 35,000 से 52,800 करोड़ रुपये (4–6 अरब डॉलर) के निवेश के लिए बातचीत कर रही है. यह डील तभी संभव होगी जब सरकार AGR बकाया और स्पेक्ट्रम लाइबिलिटीज पर राहत पैकेज प्रदान करे. डील के तहत TGH कंपनी का ऑपरेशनल कंट्रोल भी ले सकती है.
आज के सत्र में BPCL, Phoenix Mills, Bank of Baroda, Patanjali Foods जैसे मजबूत नतीजे देने वाले स्टॉक्स पर फोकस रहेगा, जबकि Godrej Consumer और Tata Chemicals में थोड़ी कमजोरी देखी जा सकती है. साथ ही, डिफेंस और ऑटो सेक्टर से जुड़े शेयरों में भी एक्शन रहने की संभावना है.