Top 8 Stocks Today: नतीजों के बाद ले लें सही कॉल, अनिल सिंघवी ने दी BUY-SELL की रेटिंग

Top 8 Stocks Today: अनिल सिंघवी ने ऐसी कंपनियों के नतीजों का Result Review किया है और बताया है कि अब किन शेयरों में कमाई का मौका और कहां बिकवाली करनी चाहिए.
Top 8 Stocks Today: नतीजों के बाद ले लें सही कॉल, अनिल सिंघवी ने दी BUY-SELL की रेटिंग

Top 8 Stocks Today: घरेलू शेयर बाजारों में नतीजों का सीजन जारी है. लिस्टेड कंपनियों की ओर से दिसंबर तिमाही के नतीजे आ रहे हैं, जिसका असर शेयरों पर भी दिख रहा है. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने ऐसी कंपनियों के नतीजों का Result Review किया है और बताया है कि अब किन शेयरों में कमाई का मौका और कहां बिकवाली करनी चाहिए.

Data Patterns पर Buy की सलाह

अनिल सिंघवी के मुताबिक Data Patterns के नतीजे हर पैरामीटर पर शानदार रहे हैं. कंपनी की कमाई, मार्जिन और ऑर्डर फ्लो तीनों मजबूत दिखे हैं. इस शेयर में ट्रेडिंग के लिए स्टॉपलॉस 2490 रखना होगा. ऊपर की तरफ इसके टारगेट 2550, 2590 और 2620 के हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

Kaynes Tech में Sell की कॉल

Kaynes Tech के नतीजे बेहद कमजोर रहे हैं. लगभग हर पैरामीटर पर कंपनी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. इसी वजह से अनिल सिंघवी ने इसमें फ्यूचर्स में Sell की सलाह दी है. इसमें स्टॉपलॉस 3670 रखना होगा. नीचे की तरफ टारगेट 3570, 3490 और 3420 दिए गए हैं. कमजोरी बनी रहने की संभावना है.

Hitachi Energy Futures करें Buy

Hitachi Energy के नतीजे शानदार रहे हैं. कंपनी का ऑर्डर बुक करीब 30,000 करोड़ रुपए का है, जो आगे की ग्रोथ को सपोर्ट करता है. इसमें फ्यूचर्स में Buy का कॉल है. स्टॉपलॉस 18700 रहेगा. ऊपर की तरफ इसके टारगेट 19400, 19650 और 19950 के हैं.

Bharti Airtel सपोर्ट लेवल्स

Bharti Airtel के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं. हालांकि वैल्यूएशन थोड़े महंगे हैं और Reliance Jio के IPO से पहले स्टॉक में बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है. अनिल सिंघवी के मुताबिक स्टॉक फिलहाल रेंज बाउंड रह सकता है. इसका सपोर्ट लेवल 1970 है और ऊपर की तरफ 2035 का लेवल अहम रहेगा.

Tata Motors PV में सपोर्ट पर खरीदारी

Tata Motors Passenger Vehicles के नतीजे थोड़े नीचे रहे, लेकिन कंपनी की कमेंट्री मजबूत है. JLR बिजनेस में अब बॉटम बनता हुआ दिख रहा है. अनिल सिंघवी का मानना है कि इसमें सपोर्ट के पास खरीदारी की जा सकती है. सपोर्ट लेवल 355 और 360 हैं, जबकि ऊपर की तरफ 392 का लेवल देखा जा सकता है.

Hero Moto में स्थिर प्रदर्शन

Hero Moto के नतीजे अनुमान के मुताबिक और स्थिर रहे हैं. कंपनी के बिजनेस में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिख रहा. स्टॉक का सपोर्ट लेवल 5665 है और ऊपर की तरफ 5850 से 5870 का रेंज अहम रहेगा.

LIVE TV:

Astral में नतीजों के बाद मजबूती

Astral के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं. मार्जिन और पाइप वॉल्यूम दोनों मजबूत रहे हैं, जिससे आगे ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है. इसमें सपोर्ट लेवल 1465 है और ऊपर की तरफ 1555 का लेवल देखा जा सकता है.

Nykaa में पॉजिटिव रुख

Nykaa के नतीजे मजबूत रहे हैं और अनुमान के मुताबिक आए हैं. कंपनी की ग्रोथ और मार्जिन दोनों में सुधार दिख रहा है. अनिल सिंघवी के मुताबिक इसमें सपोर्ट लेवल 250 रहेगा और ऊपर की तरफ 270 का लेवल अहम होगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6