बुधवार को इन 5 स्टॉक्स में कमाई का मिल सकता है मौका, ब्रोकरेज ने टेक्निकल आधार पर आपके लिए चुना

Technical Picks: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपडेट का बाजार की दशा और दिशा पर डायरेक्ट असर दिखता है. ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने 5 स्टॉक्स को टेक्निकल आधार पर पिक किया है. पोजिशनल ट्रेडर्स इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं. जानिए टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल.
बुधवार को इन 5 स्टॉक्स में कमाई का मिल सकता है मौका, ब्रोकरेज ने टेक्निकल आधार पर आपके लिए चुना

13 अप्रैल को निफ्टी 208 अंक टूटकर 23842 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)

Technical Picks: बीते हफ्ते 5 सालों की सबसे बड़ी तेजी के बाद सोमवार को बाजार पर फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का डर हावी हो गया और निफ्टी 208 अंक टूटकर 23842 पर बंद हुआ. मंगलवार को अंबेडकर जयंती के कारण बाजार बंद रहा और अब बुधवार को बाजार खुलेगा. टेक्निकल आधार पर ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने 5 स्टॉक्स को पिक किया है. पोजिशनल ट्रेडर्स इन स्टॉक्स पर फोकस कर सकते हैं.

अपनी टेक्निकल रिपोर्ट में निर्मल बंग ने कहा कि निफ्टी के लिए 23700 पर पहला सपोर्ट है और दूसरा 23600 पर है. वहीं, तेजी आने पर 24170 पर पहला और 24240 पर दूसरा अवरोध है. क्लोजिंग आधार पर बाजार ने इस सपोर्ट को मेंटेन भी किया है. बाजार के लिए सबसे अहम इस समय स्ट्रेट ऑफ होर्मुज है जो डायरेक्ट क्रूड प्राइस को प्रभावित करता है. खबर लिखे जाने के समय क्रूड का भाव 98.5 डॉलर पर है.

Nirmal Bang Picks
Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज ने 5 स्टॉक्स को टेक्निकल आधार पर पिक किया है. इन स्टॉक्स में पोजिशनल ट्रेडर्स को कमाई का मौका मिल सकता है. जानिए इन स्टॉक्स का करेंट प्राइस क्या है और इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस बताए गए हैं.

CDSL Share Price Target

CDSL का शेयर 13 अप्रैल को 1290 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. इस शेयर को 1282 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. टेक्निकल लिहाज से 1325 रुपए का टारगेट और 1260 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 7% और एक महीने में 9.7% का रिटर्न दिया है. 52 वीक्स हाई 1829 रुपए और लो 1116 रुपए है.

Glenmark Pharma Share Price Target

Glenmark Pharma का शेयर 13 अप्रैल को 2195 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. इस शेयर को 2164 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. टेक्निकल लिहाज से 2235 रुपए का टारगेट और 2130 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 4.3%, दो हफ्ते में 2.8% और एक महीने में 1.1% का रिटर्न दिया है. 52 वीक्स हाई 2297 रुपए और लो 1337 रुपए है.

टेक्निकल PICKS डीटेल

स्टॉक का नामCMP (13 अप्रैल)एंट्री प्राइसटेक्निकल टारगेटस्टॉपलॉस

52 वीक्स (High / Low)

CDSL₹1290₹1282₹1325₹1260₹1829 / ₹1116
Glenmark Pharma₹2195₹2164₹2235₹2130₹2297 / ₹1337
National Aluminium₹418₹412₹436₹397₹432 / ₹143
Tata Consumer₹1090₹1085₹1125₹1065₹1220 / ₹1007
Havells₹1274₹1276₹1330₹1250₹1673 / ₹1143

National Aluminium Share Price Target

National Aluminium का शेयर 13 अप्रैल को 418 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. इस शेयर को 412 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. टेक्निकल लिहाज से 436 रुपए का टारगेट और 397 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 2.5%, दो हफ्ते में 8.15% और एक महीने में 8% का रिटर्न दिया है. 52 वीक्स हाई 432 रुपए और लो 143 रुपए है.

Tata Consumer Share Price Target

Tata Consumer का शेयर 13 अप्रैल को 1090 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. इस शेयर को 1085 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. टेक्निकल लिहाज से 1125 रुपए का टारगेट और 1065 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 3.3%, दो हफ्ते में 7.5% और एक महीने में 0.6% का रिटर्न दिया है. 52 वीक्स हाई 1220 रुपए और लो 1007 रुपए है.

Havells Share Price Target

Havells का शेयर 13 अप्रैल को 1274 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. इस शेयर को1276 रुपए के दायरे में खरीदने की सलाह है. टेक्निकल लिहाज से 1330 रुपए का टारगेट और 1250 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 5.7%, दो हफ्ते में 7% और एक महीने में -3% का रिटर्न दिया है. 52 वीक्स हाई 1673 रुपए और लो 1143 रुपए है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6