&format=webp&quality=medium)
Top 5 Stocks to buy
Top 5 Stocks to buy: घरेलू बाजारों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. विदेशी बाजारों के सेंटीमेंट का असर घरेलू कारोबार पर देखने को मिल रहा है. बीते कारोबारी सेशन (29 अगस्त) को बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे. इस बीच कंपनियों के कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते कई शेयर निवेश के नजरिए से आकर्षक नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउसेस ने 5 चुनिंदा स्टॉक्स में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की सलाह दी है. इन शेयरों में मौजूदा भाव से आगे करीब 37 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है.
Dalmia Bharat
Dalmia Bharat के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 2,400 रुपये का है. 29 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 2,057 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 17 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
Piramal Enterprises
Piramal Enterprises के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1280 रुपये का है. 29 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 1059 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 21 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
PNC Infratech
PNC Infratech के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Sharekhan ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 390 रुपये का है. 29 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 324 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 20 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
Shriram Finance
Shriram Finance के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Nirmal Bang ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 2,162 रुपये का है. 29 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 1,869 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 16 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
S Chand and Company
S Chand and Company के स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्म Prabuudas Lilladhar ने खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 338 रुपये का है. 29 अगस्त 2023 को शेयर का भाव 247 रुपये रहा. इस तरह, निवेशकों को आगे प्रति शेयर 37 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें