बाजार में बिकवाली की आंधी, इन 5 स्टॉक्स का जोश हाई, नोट करें कमाई वाले TGT-स्टॉपलॉस डीटेल

Stocks to Focus Today: बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और निफ्टी 25800 की रेंज में कारोबार कर रहा है. खबरों के दम पर ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने 5 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए ट्रेडिंग के लिहाज से इनके लिए सपोर्ट और रेसिसटेंस जोन कहां है.
बाजार में बिकवाली की आंधी, इन 5 स्टॉक्स का जोश हाई, नोट करें कमाई वाले TGT-स्टॉपलॉस डीटेल

Top 5 Stocks to BUY Today.

Stocks to Focus Today: शेयर बाजार का सेंटिमेंट खराब हो गया है. वीकली एक्सपायरी की दिन शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 150 अंकों से अधिक गिरावट है और ये 25800 की रेंज में कारोबार कर रहा है. बाजार के लिए इंपोर्टेंट ट्रिगर्स की बात करें तो कल फेडरल रिजर्व की तरफ से रेट कट पर फैसला लिया जाएगा. दिल्ली में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से ट्रेड डील पर चर्चा शुरू हो रही है. हालांकि, उससे पहले ट्रंप ने फिर से टैरिफ की धमकी दी है. FIIs की लगातार बिकवाली जारी है.

IPO बाजार में जबरदस्त एक्शन है जिसके कारण बाजार में लिक्विडिटी का भी अभाव है. शॉर्ट टर्म के लिए निफ्टी का ट्रेंड कमजोर नजर आ रहा है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि अगर निफ्टी 25750 का लेवल तोड़ता है तो 25550 तक करेक्शन आ सकता है. इंट्राडे के लिहाज से 25770 का लेवल इंपोर्टेंट है जबकि तेजी आने पर 26150/26200 की रेंज में रेसिसटेंस है. जानिए खबरों के दम पर किन 5 स्टॉक्स में पॉजिटिव एक्शन दिख रहा है और इनके लिए क्या सपोर्ट और रेसिसटेंस जोन हैं.

Welspun Corp Share Price Today

Add Zee Business as a Preferred Source
Welspun Corp Share Price Today
  • वेल्सपन कॉर्प को सउदी वाटर अथॉरिटी से 1165 करोड़ रुपए का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. ऑर्डर के दम पर आज शेयर में एक्शन दिखेगा.


Mahindra & Mahindra Share Price Today

Mahindra & Mahindra Share Price Today
  • नवंबर महीने के लिए कंपनी ने डेटा जारी किया है. निर्यात 8.5% उछाल के साथ 3063 यूनिट रहा जबकि प्रोडक्शन 18.5% ग्रोथ के साथ 96196 यूनिट और सेल्स 19.5% ग्रोथ के साथ 91839 यूनिट्स रहा.

Physicswallah Share Price Today

Physicswallah Share Price Today
  • फिजिक्सवाला ने Q2 रिजल्ट जारी किया है. 70% ग्रोथ के साथ नेट प्रॉफिट 69.7 करोड़ रुपए, रेवेन्यू 26% उछाल के साथ 1051 करोड़ रुपए और EBITDA 38% ग्रोथ के साथ 269 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 26% और प्रॉफिट मार्जिन 7% रहा.



Caplin Point Share Price Today

Caplin Point Share Price Today
  • सब्सिडियरी Caplin Steriles को अमेरिकी ड्रग एजेंसी USFDA से Acetaminophen इंजेक्शन को लेकर ANDA यानी न्यू ड्रग एप्लिकेशन का अप्रूवल मिला है.

Torrent Power Share Price Today

Torrent Power Share Price Today
  • टॉरेंट पावर ने जापान की सबसे बड़ी पावर जेनरेशन कंपनी “JERA” के साथ सेल्स एंड पर्चेज अग्रीमेंट साइन किया है. “JERA” एलएनजी की दिग्गज ग्लोबल कंपनी है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6