73% तक रिटर्न की करें तैयारी, सुपर बुल रन के लिए तैयार एक्सपर्ट के चुने ये 5 स्टॉक्स

Stocks to BUY: बाजार का मूड-माहौल बेहतर हो गया है. पिछले 5 सेशन की एकतरफा रैली में निफ्टी में 1666 अंकों की तेजी दर्ज की गई. इस रिकवरी वाले बाजार में इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने 5 ऐसे स्टॉक्स चुने हैं जो 73% तक रिटर्न दे सकते हैं.
73% तक रिटर्न की करें तैयारी, सुपर बुल रन के लिए तैयार एक्सपर्ट के चुने ये 5 स्टॉक्स

8 अप्रैल को निफ्टी 873 अंक मजबूत होकर 23997 पर बंद हुआ. (प्रतीकात्मक फोटो)

Stocks to BUY: ईरान और अमेरिका ने सीजफायर का ऐलान किया जिससे बाजार का जोश हाई है. लगातार पांचवें सेशन में भारतीय बाजार में तेजी रही और 8 अप्रैल को NIFTY 873 अंक मजबूत होकर 23997 पर बंद हुआ. पिछले पांच सेशन में निफ्टी में 1666 अंकों की शानदार रिकवरी दर्ज की गई और निवेशकों की दौलत में 33 लाख करोड़ रुपए से अधिक उछाल आया है. इस सुपर रिकवरी में निवेशकों के मन में बस एक सवाल है कि अब किन स्टॉक्स में निवेश करना चाहिए?

इंडिपेंडेंट मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने इस बाजार में 5 स्टॉक्स को पिक किया है जो रिकवरी के माहौल में सुपरहिट रिटर्न दे सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि ये पांचों स्टॉक्स इस समय बहुत ही सस्ते वैल्युएशन पर मिल रहे हैं और आने वाले समय में ये 73% तक रिटर्न दिला सकते हैं. आइए इन पाचों स्टॉक्स के नाम और टारगेट-स्टॉपलॉस समेत पूरी डीटेल जानते हैं.

Ambareesh Baliga Picks
Add Zee Business as a Preferred Source

Himadri Speciality Share Price Target

हिमाद्री स्पेशिएलिटी केमिकल का शेयर 463 रुपए पर है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 630 रुपए का टारगेट दिया है जो 36% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 535 रुपए और लो 405 रुपए है. यह कंपनी कार्बन एंड स्पेशिएलिटी केमिकल बनाती है. 30% रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. कंपनी के पास 371 करोड़ रुपए का कैश है. एक्सपर्ट का मानना है कि FY28 EPS यानी हर शेयर पर कमाई 21 रुपए रह सकती है.30 के P/E मल्टीपल पर 630 रुपए का टारगेट दिया है.

Shakti Pumps Share Price Target

शक्ति पंप का शेयर 520 रुपए पर है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 900 रुपए का टारगेट दिया है जो 73% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1047 रुपए और लो 457 रुपए है. 2026 में अब तक शेयर ने -30% का निगेटिव रिटर्न दिया है. शक्ति पंप सोलर और इलेक्ट्रिक पंप बनाती है और एग्रीकल्चर , बिल्डिंग सर्विस को सप्लाई करती है. 100 से ज्यादा देशों के यह कंपनी निर्यात करती है. PM कुसुम योजना के तहत 25% मार्केट शेयर है और 2000 करोड़ रुपए का ऑर्डर बुक है.FY28 के लिए एक्सपर्ट ने अनुमानित EPS 45 रुपए रखा है. 20 के P/E मल्टीपल पर 900 रुपए का टारगेट दिया है.

अंबरीश बलिगा के पसंदीदा स्टॉक्स

स्टॉक का नामCMP (₹)टारगेट प्राइस (₹)संभावित रिटर्न (%)FY28 Est. EPS (₹)P/E मल्टीपल (FY28)52W H/L
Shakti Pumps₹520₹90073%₹4520x₹1,047 / ₹457
Himadri Speciality₹463₹63036%₹2130x₹535 / ₹405
Sagility India₹43₹5425%₹318x₹58 / ₹36
EMS Ltd₹308₹38023%₹3810x₹695 / ₹256
Orkla India₹622₹75622%₹2728x₹755 / ₹533

Sagility Share Price Target

सैगिलिटी इंडिया का शेयर 43 रुपए पर है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 54 रुपए का टारगेट दिया है जो 25% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 58 रुपए और लो 36 रुपए है. 2026 में अब तक शेयर ने -18% का निगेटिव रिटर्न दिया है. सैगिलिटी इंडिया हेल्थकेयर सेक्टर को ऑपरेशनल एंड टेक्नोलॉजी सर्विस देती है. सेक्टर का आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है. FY28 के लिए EPS यानी हर शेयर पर कमाई का अनुमान 3 रुपए रखा गया है. 18 के P/E मल्टीपल पर 54 रुपए का टारगेट दिया है.

EMS Share Price Target

Ems Ltd का शेयर 308 रुपए पर है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 380 रुपए का टारगेट दिया है जो 23% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 695 रुपए और लो 256 रुपए है. 2026 में अब तक शेयर ने -28% का निगेटिव रिटर्न दिया है. EMS Ltd एक इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है जो मुख्य रूप से वाटर प्रोजेक्ट और वेस्ट वाटर प्रोजेक्ट्स करती है. कंपनी का ऑर्डर बुक दमदार है और 4000 करोड़ का ऑर्डर पाइपलाइन है. FY28 के लिए EPS यानी हर शेयर पर कमाई का अनुमान 38 रुपए रखा गया है. 10 के P/E मल्टीपल पर 380 रुपए का टारगेट दिया है.

Orkla India Share Price Target

Orkla India का शेयर 622 रुपए पर है. इसके लिए एक्सपर्ट ने 756 रुपए का टारगेट दिया है जो 22% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 755 रुपए और लो 533 रुपए है. 2026 में अब तक शेयर ने -3% का निगेटिव रिटर्न दिया है. यह एक पैकेज्ड फूड कंपनी है जो मसाले बेचती है.MTR, Eastern जैसे इसके ग्लोबल और डोमेस्टिक पॉप्युलर ब्रांड हैं. 70% रेवेन्यू साउथ इंडिया से आता है जो भारत के जीडीपी में 30% योगदान रखते हैं. FY28 के लिए EPS यानी हर शेयर पर कमाई का अनुमान 27 रुपए है. 28 के P/E मल्टीपल पर 756 रुपए का टारगेट दिया है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 मौजूदा बाजार रिकवरी में किन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी गई है?

एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने Himadri, Shakti Pumps, Sagility, EMS और Orkla India को चुना है.

Q2 किस स्टॉक में सबसे ज्यादा अपसाइड (रिटर्न) की संभावना बताई गई है?

Shakti Pumps में करीब 73% तक रिटर्न का टारगेट दिया गया है.

Q3 Himadri Speciality के लिए क्या टारगेट दिया गया है?

इसका टारगेट 630 रुपए है, जो वर्तमान भाव से करीब 36% अपसाइड दिखाता है.

Q4 EMS Ltd का बिजनेस और ग्रोथ ट्रिगर क्या है?

यह वाटर और वेस्ट वाटर इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में काम करती है और मजबूत ऑर्डर बुक ग्रोथ का आधार है.

Q5 Orkla India की मजबूती किस फैक्टर पर आधारित है?

मजबूत ब्रांड पोर्टफोलियो (MTR, Eastern) और साउथ इंडिया से आने वाला 70% रेवेन्यू इसकी ताकत है.