निफ्टी में आ सकता है 25% का बंपर उछाल, 60% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने चुने 5 स्मॉलकैप स्टॉक्स

Stocks to BUY: एक्सिस सिक्योरिटीज ने निफ्टी के लिए दिसंबर का टारगेट 28080 का दिया है. इसके अलावा करेक्शन के बाद स्मॉलकैप कैटिगरी से 5 स्टॉक्स को पिक किया है जो 60% तक रिटर्न दिला सकते हैं.
निफ्टी में आ सकता है 25% का बंपर उछाल, 60% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने चुने 5 स्मॉलकैप स्टॉक्स

मार्च महीने में निफ्टी में -11% से अधिक गिरावट दर्ज की गई. (AI जेनरेटेड फोटो)

Stocks to BUY: आज अप्रैल महीना और इस सीरीज का पहला कारोबारी सत्र है. निफ्टी में 500 अंकों से अधिक तेजी है और यह 22850 के पार कारोबार कर रहा है. ऐतिहासिक तौर पर अप्रैल सीरीज तेजी वाला होता है. निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने पिछले 10 में से 9 साल पॉजिटिव रिटर्न दिया है. डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने अप्रैल महीने के लिए स्मॉलकैप कैटिगरी से 5 स्टॉक्स को पिक किया है. ये स्टॉक्स 60% तक रिटर्न दे सकते हैं. साथ ही इसने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 28080 का दिया है.

ब्रोकरेज ने कहा कि मार्च महीने में बाजार में ब्रॉडबेस करेक्शन दर्ज किया गया. निफ्टी में -11% से अधिक गिरावट दर्ज की गई. इस समय निफ्टी फॉरवर्ड आधार पर 18x P/E मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है जो इसका लॉन्ग टर्म हिस्टोरिकल ऐवरेज रहा है. बाजार में जारी करेक्शन के बीच इन स्टॉक्स में भी अच्छा करेक्शन आया है जिससे वैल्युएशन का एडिशनल कंफर्ट आया है.

Small Cap Stocks to BUY
Add Zee Business as a Preferred Source

क्या बाजार का बॉटम बन गया है?

ईरान क्राइसिस और FIIs की लगातार बिकवाली ने बाजार का मूड खराब किया है. ईरान बातचीत करने के लिए तैयार हुआ है. अगर युद्ध समाप्त हो जाता है तो यह बड़ी राहत होगी. FIIs की बिकवाली फिर भी एक बड़ा निगेटिव फैक्टर्स है. निफ्टी की वैल्युएशन लॉन्ग टर्म ऐवरेज के करीब आ गई है. ऐसे में डाउनसाइड रिस्क लिमिटेड नजर आ रहा है.

25% रिटर्न दे सकता है निफ्टी

एक्सिस सिक्योरिटीज ने दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 28080 का दिया है. यह लास्ट सेशन क्लोजिंग के मुकाबले 25% अधिक है. वैसे बुल केस के लिए निफ्टी का टारगेट 29480 है, जबकि बेयर केस का टारगेट 23865 का दिया है.

  • दिसंबर 2026 के लिए निफ्टी का टारगेट 28080
  • इस साल निफ्टी दे सकता है 25% का रिटर्न
  • बुल केस के लिए निफ्टी का टारगेट 29480
  • बेयर केस का टारगेट 23865 का दिया है

ब्रोकरेज ने स्मॉलकैप कैटिगरी से इन पांच स्टॉक्स को पिक किया है. इन स्टॉक्स का CMP लास्ट सेशन यानी 30 मार्च क्लोजिंग आधारित है. ये टारगेट अगले 12 महीने के लिहाज से दिए गए हैं.

Ujjivan Small Finance Bank Share Price Target

  • Ujjivan Small Finance Bank
  • CMP- ₹50.5 (30 मार्च क्लोजिंग)
  • टारगेट- ₹74
  • रिटर्न- 47%
  • 52W H/L- ₹68/₹34

आज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर साढ़े पांच फीसदी की तेजी के साथ 54 रुपए पर कारोबार कर रहा है. CMP के आधार पर पिछले एक महीने में शेयर ने -13% और इस साल अब तक -4.7% का निगेटिव रिटर्न दिया है. अगले एक साल के फॉरवर्ड आधार पर यह शेयर 15x P/E मल्टीपल और 1.5X P/BV (बुक वैल्यु) पर ट्रेड कर रहा है.

Chalet Hotels Share Price Target

  • Chalet Hotels
  • CMP- ₹702 (30 मार्च क्लोजिंग)
  • टारगेट- ₹1120
  • रिटर्न- 60%
  • 52W H/L- ₹1080/₹690

आज Chalet Hotels का शेयर तीन फीसदी की तेजी के साथ 720 रुपए पर कारोबार कर रहा है. CMP के आधार पर पिछले एक महीने में शेयर ने -13% और इस साल अब तक -19% का निगेटिव रिटर्न दिया है. अगले एक साल के फॉरवर्ड आधार पर यह शेयर 27.8x P/E मल्टीपल और 4.2X P/BV (बुक वैल्यु) पर ट्रेड कर रहा है.

Small Cap Stocks

कंपनी का नामCMP (30 मार्च)टारगेट प्राइससंभावित रिटर्न52W High/LowP/E (Forward)P/BV
Ujjivan Small Finance Bank₹50.5₹7447%₹68 / ₹3415x1.5x
Chalet Hotels₹702₹112060%₹1080 / ₹69027.8x4.2x
Minda Corporation₹506₹71040%₹644 / ₹44537.7x4.9x
Navin Fluorine₹6163₹740020%₹6960 / ₹366551.1x8.5x
Kalpataru Projects₹1058₹145037%₹1335 / ₹77019x2.5x

Minda Corp Share Price Target

  • Minda Corporation
  • CMP- ₹506 (30 मार्च क्लोजिंग)
  • टारगेट- ₹710
  • रिटर्न- 40%
  • 52W H/L- ₹644/₹445

आज मिंडा कॉर्प का शेयर एक चौथाई फीसदी की तेजी के साथ 508 रुपए पर कारोबार कर रहा है. CMP के आधार पर पिछले एक महीने में शेयर ने -9% और इस साल अब तक -12% का निगेटिव रिटर्न दिया है. अगले एक साल के फॉरवर्ड आधार पर यह शेयर 37.7x P/E मल्टीपल और 4.9X P/BV (बुक वैल्यु) पर ट्रेड कर रहा है.

Navin Fluorine Share Price Target

  • Navin Fluorine
  • CMP- ₹6163 (30 मार्च क्लोजिंग)
  • टारगेट- ₹7400
  • रिटर्न- 20%
  • 52W H/L- ₹6960/₹3665

आज नवीन फ्लोरिन का शेयर करीब दो फीसदी की गिरावट के साथ 6045 रुपए पर कारोबार कर रहा है. CMP के आधार पर पिछले एक महीने में शेयर ने -1.5% और इस साल अब तक +4% का रिटर्न दिया है. अगले एक साल के फॉरवर्ड आधार पर यह शेयर 51.1x P/E मल्टीपल और 8.5X P/BV (बुक वैल्यु) पर ट्रेड कर रहा है.

Kalpataru Projects Share Price Target

  • Kalpataru Projects
  • CMP- ₹1058 (30 मार्च क्लोजिंग)
  • टारगेट- ₹1450
  • रिटर्न- 37%
  • 52W H/L- ₹1335/₹770

आज कल्पतरु प्रोजेक्ट्स का शेयर सवा तीन फीसदी की तेजी के साथ 1090 रुपए पर कारोबार कर रहा है. CMP के आधार पर पिछले एक महीने में शेयर ने -14% और इस साल अब तक -12% का निगेटिव रिटर्न दिया है. अगले एक साल के फॉरवर्ड आधार पर यह शेयर 19x P/E मल्टीपल और 2.5X P/BV (बुक वैल्यु) पर ट्रेड कर रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6