49% तक रिटर्न की करें तैयारी, शेयरखान ने चुने ये 5 स्टॉक्स और कहा- अब खरीदने की बारी

ईरान युद्ध खत्म होने की उम्मीद से बाजार में रौनक लौट आई है और निफ्टी फिर 23300 के पार पहुंच गया है. जानिए इस बाजार में शेयरखान ने मजबूत फंडामेंटल के आधार पर किन 5 स्टॉक्स को पिक किया है जिनमें अब खरीदने का समय आ गया है.
49% तक रिटर्न की करें तैयारी, शेयरखान ने चुने ये 5 स्टॉक्स और कहा- अब खरीदने की बारी

बाजार के ट्रेंड में सुधार देखा जा रहा है और निफ्टी फिर से 23300 के पार पहुंच गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 400 अंकों से अधिक उछाल के साथ 23300 के पार कारोबार कर रहा है. दरअसल, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दिया है और अमेरिका ने भी सीजफायर का ऐलान किया है. इन खबरों के दम पर बाजार का सेंटिमेंट सुधरने का प्रयास कर रहा है.

ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने कहा कि शॉर्ट टर्म में बाजार का ट्रेंड न्यूट्रल नजर आ रहा है. निफ्टी के लिए अपर बाउंड्री 24000 और लोअर बाउंड्री 22000 है. ब्रोकरेज ने इस बाजार में दमदार फंडामेंटल और शानदार आउटलुक के आधार पर 5 स्टॉक्स को पिक किया है और इनके लिए 49% अपसाइड तक के टारगेट दिए गए हैं. अपने हाई से इन स्टॉक्स में अच्छा करेक्शन आया है जिसके बाद वैल्युएशन का एडिशनल कंफर्ट मिल रहा है.

Sharekhan Picks
Add Zee Business as a Preferred Source

स्टॉक स्पेसिफिक जानकारी से पहले जानते हैं कि इस रिकवरी वाले बाजार में निफ्टी का सपोर्ट और रेसिसटेंस कहां है. बता दें कि सभी स्टॉक्स के लिए CMP 24 मार्च क्लोजिंग आधारित है.

रिकवरी जारी रहने पर?

  • निफ्टी का पहला रेसिसटेंस 23350 पर है
  • इसके बाद दूसरा रेसिसटेंस 23500 पर है

प्रॉफिट बुकिंग होने पर?

  • निफ्टी का पहला सपोर्ट 22800 पर है
  • इसके नीचे दूसरा सपोर्ट 22500 पर है

BSE Share Price Target

  • CMP: ₹2805
  • रेटिंग: BUY
  • टारगेट प्राइस: ₹3600
  • अपसाइड: 28%
  • टाइम फ्रेम: 12 महीने
  • 52W H/L- ₹3227/₹1484
  • 2026 का रिटर्न- +8%

BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भारत के तेजी से बढ़ते कैपिटल मार्केट पार्टिसिपेशन का फायदा मिल रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय में सरकार और रेगुलेटर की तरफ से डेरिवेटिव्स सेगमेंट में वॉल्यूम को घटाने का काम किया गया है. नतीजन शेयर में ऊपरी स्तर से गिरावट आई है. ऑपरेटिंग लेवरेज और टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म की स्केलेबिलिटी ग्रोथ आउटलुक को पुख्ता करते हैं. आने वाले समय में NSE का भी आईपीओ आएगा जिससे वैल्युएशन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.​

Supreme Industries Share Price Target

  • CMP: ₹3754
  • रेटिंग: BUY
  • टारगेट प्राइस: ₹4445
  • अपसाइड: 18%
  • टाइम फ्रेम: 12 महीने
  • 52W H/L- ₹4740/₹3020
  • 2026 का रिटर्न- +12%

सुप्रीम इंडस्ट्रीज भारत की लीडिंग प्लास्टिक पाइप्स और पैकेजिंग प्रोडक्ट्स कंपनी है. यह कंपनी पाइप्स, पैकेजिंग, इंडस्ट्रियल एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स स्पेस को कैटर करती है. स्ट्रॉन्ग ब्रांड और पैन इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क इसकी बड़ी ताकत है. रियल एस्टेट और इंफ्रा साइकिल के मजबूत रहने से वॉल्यूम ग्रोथ और मार्जिन दोनों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है. इस कंपनी को रूरल और अर्बन दोनों मार्केट से डिमांड आती है. प्रमोटर्स के पास 48.90% और पब्लिक के पास 51.10% ओनरशिप है. सितंबर तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 20.66%/15.96% है.

PNB Share Price Target

  • CMP: ₹107
  • रेटिंग: BUY
  • टारगेट प्राइस: ₹145
  • अपसाइड: 36%
  • टाइम फ्रेम: 12 महीने
  • 52W H/L- ₹135/₹189
  • 2026 का रिटर्न- -12%

पंजाब नेशनल बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. इसका ओवरऑल बिजनेस 28.91 लाख करोड़ रुपए का है. टोटल डिपॉजिट बेस 16.60 लाख करोड़ रुपए और लोन बुक 12.31 लाख करोड़ रुपए है. असेट क्वॉलिटी की बात करें तो ग्रॉस एनपीए 3.19% और नेट एनपीए 0.32% है. इस शेयर के लिए बुक वैल्यु 102 रुपए है. असेट क्वॉलिटी में सुधार, कंट्रोल स्पिपेज रेशियो और प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो बेहतर रहने का फायदा मिलेगा. वैल्युएशन दूसरे PSU बैंक के मुकाबले अट्रैक्टिव है और बड़े ग्रोथ की उम्मीद है.

शेयरखान के शेयर

Scrip NameClosing PriceRecommendationTarget PriceUpside (%)
BSE2805BUY360028%
Supreme Industries3754BUY444518%
Punjab National Bank107BUY14536%
City Union Bank235BUY35049%
PFC398BUY46517%

City Union Bank Share Price Target

  • CMP: ₹235
  • रेटिंग: BUY
  • टारगेट प्राइस: ₹350
  • अपसाइड: 49%
  • टाइम फ्रेम: 12 महीने
  • 52W H/L- ₹320/₹144
  • 2026 का रिटर्न- -15%

यह देश के सबसे पुराने प्राइवेट बैंकों में एक है जिसकी स्थापना साल 1904 में हुई थी और इसका हेडक्वॉर्टर तमिलनाडु में है. 901 ब्रांच और 1678 ATMs का नेटवर्क है. यह बैंक मुख्य रूप से SME/MSME पर फोकस करता है और लोन देता है. दिसंबर 2025 के आधार पर ओवरऑल बिजनेस 1.31 लाख करोड़ रुपए का है. इसमें 70,516 करोड़ का डिपॉजिट बेस और 60,892 करोड़ रुपए का लोन बुक है. ग्रॉस एनपीए 2.17% और नेट एनपीए 0.78% है जबकि प्रोविजनिंग कवरेज रेशियो 83% है. कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 20.13% है. NIMs, असेट क्वॉलिटी और कैपिटल पोज़शन तीनों फ्रंट पर बैंक आरामदायक दिखता है.

PFC Share Price Target

  • CMP: ₹398
  • रेटिंग: BUY
  • टारगेट प्राइस: ₹465
  • अपसाइड: 17%
  • टाइम फ्रेम: 12 महीने
  • 52W H/L- ₹444/₹330
  • 2026 का रिटर्न- +12%

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन एक सरकारी NBFC है और यह देश का सबसे बड़ा एनबीएफसी भी है. 11.51 लाख करोड़ रुपए का इसका लोन बुक है. यह कंपनी मुख्य रूप से पावर सेक्टर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. बजट में सरकार ने PFC, REC के मर्जर का भी ऐलान किया था जिससे इसका साइज और कैपेसिटी और बढ़ जाएगी. असेट क्वॉलिटी दमदार है. ग्रॉस एनपीए 1.64% और नेट एनपीए 0.26% है. हाई डिविडेंड यील्ड, दमदार असेट क्वॉलिटी और सरकारी सपोर्ट के चलते लिमिटेड डाउनसाइड और स्टेबल अपसाइड पोटेंशियल दिखता है.

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6