अगले 10 सालों में भारत की पावर कैपेसिटी होगी डबल, ब्रोकरेज को इन 5 Power Stocks पर बड़ा भरोसा

CEA के मुताबिक, अगले 10 साल में भारत की इंस्टॉल्ड एनर्जी कैपेसिटी डबल होकर 1121 GW तक पहुंच सकती है. ऐसे में पावर स्पेस में बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इस स्पेस से 5 स्टॉक्स को लॉन्ग टर्म के लिए पिक किया है. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
अगले 10 सालों में भारत की पावर कैपेसिटी होगी डबल, ब्रोकरेज को इन 5 Power Stocks पर बड़ा भरोसा

FY36 तक कुल इंस्टॉल्ड एनर्जी कैपेसिटी 1121 GW होगी. (प्रतीकात्मक फोटो)

सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी (CEA ) ने अगले 10 साल यानी FY36 के लिहाज से भारत में एनर्जी की जरूरत को लेकर एक मेगा प्लान पेश किया है. सीईए का मानना है कि इस दौरान भारत की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 521GW (जनवरी 2026) से बढ़कर 1121 GW तक पहुंच सकती है, साथ ही पीक पावर डिमांड 459GW पर पहुंच सकती है जो अभी तक रिकॉर्ड 250GW का है.

इससे साफ होता है कि पावर सेक्टर के पूरे वैल्यु चेन को लेकर आने वाले समय में बहुत बड़ी अपॉर्च्युनिटी है. एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने इस स्पेस से 5 स्टॉक्स पर फ्रेश रिपोर्ट जारी की है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि पावर की डिमांड कैसी रहेगी, पावर वैल्यु चेन में कहां मौके हैं और ब्रोकरेज ने किन स्टॉक्स को पिक किया है और इनके लिए क्या टारगेट दिए गए हैं.

Power Stocks to BUY
Add Zee Business as a Preferred Source

अगले 10 सालों में पावर सेक्टर कैसा रहेगा?

  • Central Electricity Authority ने FY36 तक के लिए बड़ा रोडमैप दिया है
  • इस प्लान के मुताबिक भारत की बिजली जरूरत तेज़ी से बढ़ने वाली है
  • इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 521 GW से बढ़कर 1121 GW हो सकती है
  • पीक पावर डिमांड 250 GW से बढ़कर 459 GW तक पहुंच सकती है

इसका मतलब साफ है कि पावर सेक्टर में आने वाले समय में जबरदस्त ग्रोथ और मौके बनने वाले हैं.

पूरी वैल्यु चेन में बड़ा मौका

CEA ने जो प्लान पेश किया है इसमें ग्रोथ का फायदा सिर्फ एक सेक्टर को नहीं बल्कि पूरी वैल्यु चेन को मिलेगा.

  • थर्मल पावर कंपनियां (कोल आधारित)
  • सोलर समेत अन्य रिन्यूएबल कंपनियां
  • ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D)
  • एनर्जी स्टोरेज प्लेयर्स के लिए भी मौके

रिन्यूएबल बनेगा नया किंग

  • FY36 तक 70% नॉन फॉसिल्स एनर्जी होगा
  • कुल इंस्टॉल्ड एनर्जी कैपेसिटी 1121 GW होगी
  • नॉन फॉसिल्स का योगदान 786 GW होगा

सबसे बड़ा रोल सोलर एनर्जी का रहेगा

  • टारगेट: 509 GW
  • मौजूदा: 141 GW
  • हर साल 33-40 GW जोड़ने की जरूरत
  • FY26 में अब तक 35 GW जोड़ी गई

विंड एनर्जी आउटलुक

  • विंड की क्षमता 55 GW से बढ़कर 155 GW
  • हर साल 10 GW कैपेसिटी जोड़ना होगा
  • वर्तमान कैपेसिटी एडिशन को डबल करना होगा

कोल एनर्जी बना रहेगा बैकबोन

  • कोल कैपेसिटी 228 GW से बढ़कर 315 GW
  • पावर जेनरेशन में 51% (1819 BU) योगदान होगा
  • 87 GW की एडिशनल कोल कैपेसिटी जोड़नी होगी
  • 40.9 GW की कोल कैपेसिटी अंडर कंस्ट्रक्शन है
  • 22.4 GW के प्रोजेक्ट्स अवॉर्ड, 16.4 GW अंडर प्लानिंग

कोल एनर्जी अहम क्यों रहेगा?

  • बेहतर PLF (62-65%) और कॉस्ट एडवांटेज

CEA का मानना है कि रिन्यूएबल बढ़ने के बावजूद कोल की अहमियत बनी रहेगी. इसका कारण यह ज्यादा भरोसेमंद और किफायती है. सीईए के मुताबिक, सोलर+ स्टोरेज के मुकाबले कोल बेहतर विकल्प है.

एनर्जी स्टोरेज सिस्टम बनेगा नया पावर इंजन

  • कुल स्टोरेज: 174 GW / 888 GWh
  • 80 GW- बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS)
  • 94 GW - पंप्ड स्टोरेज सिस्टम (PSP)

CEA का मानना है कि ग्रिड बैलेंस के लिए एनर्जी स्टोरेज बहुत जरूरी होगा. आने वाले समय में जैसे-जैसे रिन्यूएबल का शेयर बढ़ेगा, एनर्जी स्टोरेज की भूमिका और बड़ी होगी.

न्यूक्लियर और हाइड्रो आउटलुक

  • वर्तमान न्यूक्लियर कैपेसिटी 8.8 GW
  • FY36 तक इसे 22 GW पर पहुंचाने की योजना
  • लॉन्ग टर्म टारगेट- 2047 तक 100 GW
  • FY36 तक हाइड्रो कैपेसिटी 78 GW की

Antique Stock Broking का मानना है कि पावर सेक्टर की पूरी वैल्यु चेन में ग्रोथ दिख रही है. ऐसे में पोर्टफोलियो के लिहाज से पावर स्टॉक्स अट्रैक्टिव हैं. खासतौर पर कोल एनर्जी कैपेसिटी एडिशन के कारण NTPC, Adani Power, JSW Energy का आउटलुक ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है.

आसान शब्दों में समझें पूरी बात

  • बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ेगी
  • रिन्यूएबल एनर्जी सबसे तेजी से बढ़ेगी
  • लेकिन कोयला अभी भी सिस्टम का आधार रहेगा
  • स्टोरेज और ग्रिड इंफ्रा सबसे बड़ा नया मौका है

ब्रोकरेज स्टॉक पिक्स

स्टॉक का नाममौजूदा भाव (CMP)रेटिंगटारगेट प्राइसपोटेंशियल रिटर्न(52W H/L)
JSW Energy₹494BUY₹64832%₹578 / ₹428
CESC Ltd₹152BUY₹20132%₹185 / ₹137
Adani Power₹154BUY₹18722%₹183 / ₹94
NTPC Ltd₹378BUY₹42312%₹395 / ₹315
Power Grid Corp₹295HOLD₹32610%₹322 / ₹250

कुल मिलाकर पावर सेक्टर अगले 10 साल में मेगा ग्रोथ स्टोरी बनने जा रहा है. जानिए ब्रोकरेज ने जिन 5 स्टॉक्स को पिक किया है उनमें किन स्टॉक्स के लिए क्या टारगेट दिए गए हैं और रिटर्न कितना मिलेगा.

Disclaimer


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6