&format=webp&quality=medium)
Top 5 Large Cap Stocks to BUY.
Large Cap Stocks to BUY: डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने लार्जकैप कैटिगरी से 5 स्टॉक्स को सितंबर महीने में टॉप पिक के रूप में चुना है. ये सभी कंपनियां अपने-अपने सेक्टर की लीडर्स हैं और कमाई के मामले में सुपरस्टार्स हैं. ब्रोकरेज ने कहा कि लंबे समय से निफ्टी 24350-25000 की सीमित रेंज में कारोबार कर रहा है. रेंज ब्रेक करने पर निफ्टी में 25500 तक का स्तर देखा जा सकता है. इस समय निफ्टी 25100 के ऊपर सस्टेन करने की कोशिश कर रहा है. आइए जानते हें कि ये पांच स्टॉक्स कौन से हैं और इनके लिए क्या टारगेट दिए गए हैं.
HDFC Bank का शेयर 970 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए BUY की रेटिंग और 1150 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 1018 रुपए और लो 806 रुपए है. FY26 में बैंक ने हेल्दी एडवांसके साथ स्टेडी ग्रोथ के संकेत दिए हैं. ग्रामीण मांग को अनुकूल मानसून का समर्थन मिलता है और FY27 में त्योहारों और पे कमीशन से खपत में वृद्धि की उम्मीद है. हालांकि CASA रेशियो मर्जर के बाद 34% हो गया है. बैंक का डिपॉजिट ग्रोथ मजबूत बना हुआ है. लगभग 9,700 ब्रांच के नेटवर्क और 4.2 मिलियन कस्टमर्स के क्रॉस-सेल से बैंक की प्रोडक्टिविटी बढ़ रही है. असेट क्वॉलिटी बेहतर है. FY27 में RoA और RoE 1.9%/14.9% रहने की उम्मीद है.
Bharti Airtel का शेयर 1915 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए BUY की रेटिंग और 2285 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 2045 रुपए और लो 1510 रुपए है. भारती एयरटेल लंबी अवधि के लिए मजबूत स्थिति में है. FY26 में कैपेक्स घटने की उम्मीद के साथ, कंपनी FY26-27 के दौरान लगभग ₹1 ट्रिलियन का मजबूत फ्री कैश फ्लो जेनरेट करेगी, जिससे बैलेंस शीट मजबूत होगा और शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न मिलेंगे. FY25-28 के दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और EBITDA में 14%/17% की CAGR से ग्रोथ होने का अनुमान है.
Hindustan Unilever का शेयर 2573 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए BUY की रेटिंग और 3000 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 3034 रुपए और लो 2136 रुपए है. FMCG को मिलने वाले सपोर्ट का HUL बड़ा लाभार्थी है. डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डायवर्सिफाइड है और वॉल्यूम लेड ग्रोथ पर कंपनी का फोकस है. ग्रामीण बाजार से कुल राजस्व का लगभग एक तिहाई हिस्सा है और यहां सुधार का बड़ा लाभ मिलेगा. प्रीमियम प्रोडक्ट्स में विस्तार और डिजिटल-फर्स्ट अधिग्रहण जैसे Minimalist और Oziva हाई ग्रोथ सेगमेंट में एक्सपोजर बढ़ा रहे हैं. पर्सनल केयर और पैकेज्ड फूड्स पर GST कटौती (18% से 5%) से कंज्यूमर डिमांड को सपोर्ट मिलेगा. इसके साथ-साथ कम महंगाई, फेवरेबल पॉलिसी और स्थिर कमोडिटी भाव ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस को मजबूत करेंगे. FY25-28 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट 7%/7%/8% की CAGR से बढ़ने की संभावना है.
Ultratech Cement का शेयर 12475 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए BUY की रेटिंग और 14600 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 13101 रुपए और लो 10054 रुपए है. UltraTech Cement ने भारत के सीमेंट सेक्टर में अपनी लीडरशिप कायम रखी है. इन्फ्रा पर सरकार के कैपिटल एक्सपेंडिचर, रूरल ग्रोथ और अर्बन हाउसिंग डिमांड से ग्रोथ को बूस्ट मिलेगा. कंपनी का कर्ज FY28 तक 30 बिलियन रुपए पर आने की उम्मीद है जो FY25 में 163 बिलियन रुपए था. सीमेंट पर GST दर कटौती (28% से 18%) का भी लाभ मिलेगा. FY25-28 के दौरान कंपनी के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट में 14%/25%/30% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. इस दौरान वॉल्यूम ग्रोथ 12% रहने का अनुमान है.
Nippon AMC का शेयर 840 रुपए पर कारोबार कर रहा है. इसके लिए BUY की रेटिंग और 930 रुपए का टारगेट दिया गया है. इसके लिए 52 वीक्स हाई 888 रुपए और लो 456 रुपए है. Nippon Life AMC देश की टॉप-10 असेट मैनेजमेंट कंपनियों में एक है. इसका AUM यानी असेट अंडर मैनेजमेंट 6.1 लाख करोड़ रुपए है. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इसका मार्केट शेयर 8.5% पर पहुंच गया है जो जून 2019 के बाद उच्चतम है. स्टेबल नेट इन्फ्लो, मजबूत SIP मोमेंटम और 46.9% इक्विटी मिक्स इसके ग्रोथ के प्रमुख कारण हैं. FY25-27 के दौरान कंपनी की इनकम, EBITDA और नेट प्रॉफिट 14%/16%/15% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
