&format=webp&quality=medium)
Power Stocks to BUY.
Power Stocks to BUY: मार्च का दूसरा हफ्ता ही समाप्त हुआ है और भयंकर गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. जानकारों का मानना है कि इस साल भयंकर गर्मी पड़ने वाली है. वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन यानी WMO ने कहा कि इस बार अलनीनो का खतरा है. ऐसे में पावर की डिमांड हाई रहेगी. इस आधार पर एक्सिस सिक्योरिटीज ने पावर स्टॉक्स में टैक्टिकल खरीदारी की सलाह दी है.
फरवरी महीने में एनर्जी कंजप्शन में सालाना आधार पर 1.45% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 133 बिलियन यूनिट्स रहा जो एक साल पहले 131 बिलियन यूनिट्स था. 11 मार्च को पावर जेनरेशन 5152 MUs पर पहुंच गया जो 1 मार्च को केवल 4705 MUs था. मतलब साफ है कि समय से पहले समर सीजन आने का एनर्जी लोड दिख रहा है.
IEA यानी इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने कहा कि 2026 में इलेक्ट्रिसिटी डिमांड ग्रोथ 6.6% रह सकता है. सरकार का मानना है कि इस साल पीक पावर डिमांड 270GW पर पहुंच सकता है जो 250GW के रिकॉर्ड पीक पावर डिमांड से 8% अधिक है. मानसून में बारिश उम्मीद से कम हुई जिसके कारण हाइड्रो पावर जेनरेशन पर असर दिखा. ऐसे में कोल एंड गैस पावर की डिमांड बढ़ेगी. इसका फायदा थर्मल और कोल सप्लाई कंपनियों को मिलेगा.
इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए एक्सिस सिक्योरिटीज ने चार स्टॉक्स में खरीद की सलाह दी है. आइए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.
ओवरऑल बाजार का मूड-माहौल ईरान युद्ध के कारण खराब है. इस हफ्ते निफ्टी में -5.3% की गिरावट दर्ज की गई और यह 23151 पर बंद हुआ. इस साल अब तक निफ्टी में -11.5% की गिरावट आई है. नियर टर्म में बाजार पर दबाव बने रहने की संभावना है. टैक्टिकल लिहाज से पावर स्टॉक्स इस समय आकर्षक नजर आ रहा है जिनमें अच्छे रिटर्न की उम्मीद है.
