बाजार का जोश हाई, ब्रोकरेज ने कहा- इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई; टेक्निकल चार्ट दे रहा BUY सिग्नल

Technical Stocks: बाजार का जोश हाई है निफ्टी 24250 के पार पहुंच गया है. स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जबरदस्त है. इस तेजी वाले बाजार में ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने 3 स्टॉक्स को टेक्निकल चार्ट पर तेजी के आधार पर पिक किया है. जानिए पोजिशनल निवेशकों के लिए इन स्टॉक्स को लेकर क्या टारगेट बताए गए हैं.
बाजार का जोश हाई, ब्रोकरेज ने कहा- इन 3 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई; टेक्निकल चार्ट दे रहा BUY सिग्नल

15 अप्रैल को बाजार का जोश हाई है और निफ्टी 321 अंक चढ़कर 24163 पर खुला. (प्रतीकात्मक फोटो)

Technical Stocks: बुधवार को भारतीय बाजार का शानदार आगाज हुआ. निफ्टी 321 अंक चढ़कर 24163 पर और सेंसेक्स 1133 अंक मजबूत होकर 77981 पर खुला. क्रूड में नरमी, अमेरिका-ईरान के बीच फिर से समझौते की उम्मीद, ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी और ट्रंप की बातचीत जैसे फैक्टर्स ने बाजार का मूड बेहतर किया है. सारे सेक्टर्स इस समय हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं और स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन हाई है.

डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने टेक्निकल आधार पर 3 स्टॉक्स को पोजिशनल निवेशकों के लिए पिक किया है. इन तीनों स्टॉक्स में जबरदस्त बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है. चार्ट पर तीनों स्टॉक्स में वॉल्यूम के साथ ट्रेंड रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप शॉर्ट टर्म के निवेशक हैं तो कैश मार्केट में इन तीनों स्टॉक्स में पोजिशन ले सकते हैं. आइए इन स्टॉक्स के नाम, खरीदारी रेंज, टारगेट और स्टॉपलॉस की पूरी डीटेल जानते हैं.

Systematix Technical Picks

कंपनी का नाम(CMP)Buying RangeStoplossTarget 1Target 2
Mazagon Dock₹2495₹2485 - ₹2495₹2380₹2595₹2695
Colgate Palmolive₹1915₹1932 - ₹1939₹1800₹2075₹2215
United Spirits₹1232₹1262 - ₹1268₹1222₹1310₹1340


Mazagon Dock Share Price Target

  • Mazagon Dock Shipbuilders
  • CMP- ₹2495 (BSE, 13 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹2495-₹2485
  • क्लोजिंग स्टॉपलॉस- ₹2380
  • पहला टारगेट- ₹2595
  • दूसरा टारगेट- ₹2695

Mazagon Dock का टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

ब्रोकरेज फर्म सिस्टमैटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयर ने 2476 रुपए के ऊपर एक डिसिसिव ब्रेकआउट दिया है. इस ब्रेकआउट को वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है जो ट्रेंड को सपोर्ट करता है. इस स्टॉक में वापस इंस्टीट्यूशनल बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है. यह शेयर इस समय अपने शॉर्ट और मीडियम टर्म ऐवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी पॉजिटिव डायवर्जेंस दिखा रहा है जो बिकवाली के कमजोर होने की तरफ इशारा करता है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है.

Colgate Palmolive Share Price Target

  • Colgate Palmolive (India)
  • CMP- ₹1915 (BSE, 13 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹1939-₹1932
  • क्लोजिंग स्टॉपलॉस- ₹1800
  • पहला टारगेट- ₹2075
  • दूसरा टारगेट- ₹2215

Colgate का टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

सिस्टमैटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि Colgate Palmolive शेयर ने 3890 रुपए का लाइफ हाई बनाने के बाद शेयर में -54% का बड़े करेक्शन दर्ज किया और इसके बाद अब रोबस्ट बुलिश रिवर्सल के संकेत मिल रहे हैं. 100 महीनों के सिंपल मूविंग ऐवरेज और लॉन्ग टर्म ट्रेंडलाइन जोन में मजबूत खरीदारी देखी जा रही है और यही से शेयर ने बाउंस बैक किया है. मल्टीपल टाइमफ्रेम पर शेयर में पॉजिटिव मोमेंटम बन रहा है जो रिवर्सल को बल देता है. इस शेयर ने 1927 रुपए के ऊपर V-शेप रिकवरी ब्रेकआउट दिया है. मोमेंटम इंडिकेटर RSI भी शेयर को लेकर पॉजिटिव संकेत दे रहा है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए यहां मौका है.

United Spirits Share Price Target

  • United Spirits
  • CMP- ₹1232 (BSE, 13 अप्रैल)
  • खरीदारी- ₹1268-₹1262
  • क्लोजिंग स्टॉपलॉस- ₹1222
  • पहला टारगेट- ₹1310
  • दूसरा टारगेट- ₹1340

United Spirits का टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

सिस्टमैटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वीकली चार्ट पर United Spirits शेयर ने एक बुलिश कैंडल बनाया है और डेली चार्ट पर भी पॉजिटिव प्राइस एक्शन दिख रहा है. इस शेयर के लिए रिवर्सल जोन 1211-12225 के दायरे में बन रहा है क्योंकि यहां मजबूत डिमांड आती है. मोमेंटम इंडिकेटर्स RSI भी शेयर में फ्रेश खरीदारी का सिग्नल दे रहा है जो पॉजिटिव मोमेंटम को सपोर्ट करता है. ऐसे में पोजिशनल निवेशकों के लिए मौका है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 कौन से स्टॉक्स पर ब्रोकरेज ने पोजिशनल बाय की सलाह दी है?

सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने Mazagon Dock, Colgate और United Spirits को पिक किया है.

Q2 इन तीनों स्टॉक्स पर ब्रोकरेज पॉजिटिव क्यों है?

मजबूत वॉल्यूम के साथ ट्रेंड रिवर्सल और पॉजिटिव टेक्निकल इंडिकेटर्स खरीदारी की तरफ इशारा कर रहे हैं.

Q3 Mazagon Dock का टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने ₹2595-₹2695 का टारगेट और ₹2380 का स्टॉपलॉस दिया है.

Q4 Colgate Palmolive का टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने ₹2075-₹2215 का टारगेट और ₹1800 का स्टॉपलॉस दिया है.

Q5 United Spirits का टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

सिस्टमैटिक्स इक्विटीज ने ₹1310-₹1340 का टारगेट और ₹1222 का स्टॉपलॉस दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6