Top 3 Stocks to BUY: ये है आज का 'धुरंधर' स्टॉक, बाजार खुलते ही इन 3 शेयरों में लगा दें पैसा; अनिल सिंघवी ने बताया क्यों

Top 3 Stocks to BUY: अनिल सिंघवी ने रिजल्ट के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर साफ राय दी है. मजबूत कमाई, बेहतर मार्जिन और पॉजिटिव आउटलुक वाले स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी गई है.
Top 3 Stocks to BUY: ये है आज का 'धुरंधर' स्टॉक, बाजार खुलते ही इन 3 शेयरों में लगा दें पैसा; अनिल सिंघवी ने बताया क्यों

Top 3 Stocks to BUY: एक तो सोमवार को ग्लोबल बाजारों से शानदार संकेत हैं, ऊपर से वीकेंड पर आए शानदार नतीजों के चलते आद कुछ चुनिंदा शेयरों में अच्छी तेजी भी दिखने के आसार हैं. इसी बीच ज़ी बिज़नेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने रिजल्ट के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर साफ राय दी है. मजबूत कमाई, बेहतर मार्जिन और पॉजिटिव आउटलुक वाले स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी गई है, जबकि कमजोर प्रदर्शन वाले शेयरों में सतर्क रहने को कहा गया है. बैंकिंग, मेटल और कंज्यूमर सेक्टर के शेयर इस बार खास फोकस में हैं. आज तीन शेयरों में खरीदारी की राय है, जहां इंट्राडे में तगड़ी कमाई हो सकती है.

BUY SBI Futures: बैंकिंग सेक्टर का धुरंधर स्टॉक

अनिल सिंघवी ने SBI Futures को रिजल्ट के बाद दमदार BUY बताया है. उनका कहना है कि SBI ने सभी बैंकों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बैंक ने क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 13–15% कर दिया है, जो आगे के लिए मजबूत संकेत देता है. तिमाही में NII करीब 9% बढ़ा है जबकि PAT में लगभग 25% की तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

एसेट क्वालिटी भी सुधरी है, जहां GNPA 1.7% से घटकर 1.57% और NNPA 0.4% से घटकर 0.39% पर आ गया है. NIM 3.15% से हल्का घटकर 3.12% रहा, लेकिन इसे स्थिर माना जा रहा है. बड़ा हाथी भी नाच सकता है और SBI उसी का उदाहरण है. SBI Futures में BUY की सलाह है, स्टॉपलॉस 1052 रखा गया है और टारगेट 1085, 1098 और 1110 हैं.

BUY Tata Steel Futures: कीमत बढ़ोतरी से कमाई को मिलेगी ताकत

Tata Steel के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं और इसी वजह से इसमें भी BUY की राय दी गई है. भारत और यूरोप में कंपनी की प्राइस हाइक को बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर माना जा रहा है. मैनेजमेंट का आउटलुक भी मजबूत बताया गया है.

कंपनी का रेवेन्यू करीब 6.3% बढ़ा है और नेट प्रॉफिट में लगभग 8.2 गुना की छलांग आई है. EBITDA करीब 39.9% बढ़ा है और मार्जिन 11% से सुधरकर 14.4% पर पहुंच गया है. प्रति टन रिपोर्टेड EBITDA 7759 रुपये से बढ़कर 10,116 रुपये हो गया है, जो ऑपरेशनल मजबूती दिखाता है. अनिल सिंघवी ने Tata Steel Futures में BUY की सलाह दी है. स्टॉपलॉस 193 है और टारगेट 199, 201 और 204 रखे गए हैं.

BUY Kalyan Jewellers Futures: ग्रोथ स्टोरी फिर से ट्रैक पर

Kalyan Jewellers के नतीजों को अनिल सिंघवी ने “Amazing Results” बताया है. कंपनी ने 42% की रेवेन्यू ग्रोथ दिखाई है और साथ ही 27% का SSSG रहा है, जो स्टोर लेवल पर मजबूत मांग को दिखाता है. तिमाही में PAT करीब 90% बढ़ा है, EBITDA 74% उछला है और मार्जिन 5.9% से सुधरकर 7.3% पर पहुंच गया है. यह बताता है कि सिर्फ बिक्री ही नहीं, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी भी बेहतर हुई है.

Kalyan Jewellers Futures में BUY की सलाह है. स्टॉपलॉस 370 रखा गया है और टारगेट 392, 397 और 408 दिए गए हैं.

Shree Cement Futures: वॉल्यूम और प्राइसिंग से निराशा

Shree Cement के नतीजे सभी पैमानों पर कमजोर बताए गए हैं. वॉल्यूम ग्रोथ निराशाजनक रही और प्राइसिंग में भी दबाव दिखा है. हालांकि रेवेन्यू 4% बढ़ा और PAT में 21% की तेजी आई, लेकिन ऑपरेशनल लेवल पर तस्वीर कमजोर रही. EBITDA करीब 8% गिरा है और मार्जिन 22.3% से घटकर 19.4% रह गया है, जो लागत दबाव को दिखाता है. अनिल सिंघवी का मानना है कि फिलहाल इसमें आक्रामक खरीद से बचना चाहिए.

Shree Cement में सपोर्ट लेवल 26300 और 25500 बताए गए हैं, जबकि ऊपर की रेंज 28000 मानी जा रही है.

Bosch Futures: रिजल्ट कमजोर, लेकिन सेक्टर में पॉजिटिविटी

Bosch के नतीजे कमजोर रहे हैं, लेकिन भारत-अमेरिका ट्रेड डील जैसे पॉजिटिव फैक्टर ऑटो एंसिलरी शेयरों के लिए सपोर्ट बन सकते हैं. तिमाही में रेवेन्यू 9.4% और PAT 16% बढ़ा है, लेकिन EBITDA सिर्फ 5% बढ़ा और मार्जिन 13.1% से घटकर 12.5% रह गया है. यानी बिक्री बढ़ी है, लेकिन प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव दिख रहा है. इसलिए इसमें चयनात्मक रणनीति अपनाने की सलाह दी गई है.

Bosch Futures में सपोर्ट लेवल 35000 और 34000 हैं, जबकि ऊपर की रेंज 37000 बताई गई है.

Crompton Greaves Consumer: उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन

Crompton Greaves Consumer के नतीजे बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं. कंपनी का रेवेन्यू 7.3% बढ़ा है. हालांकि PAT करीब 9.8% घटा है, लेकिन EBITDA में 3% की बढ़त रही है. मार्जिन 10.7% से हल्का घटकर 10.3% पर आया है. ऑपरेशनल परफॉर्मेंस ठीक है और स्टॉक में ट्रेडिंग के मौके बन सकते हैं.

Crompton Futures में सपोर्ट लेवल 238 और ऊपर की रेंज 265 रखी गई है.

NBFC सेक्टर: चुनिंदा नामों में मजबूती

NBFC सेक्टर में भी मजबूती दिख रही है. अनिल सिंघवी के मुताबिक India Shelter Finance और Fusion Finance जैसी कंपनियों ने मजबूत नतीजे पेश किए हैं. बेहतर लोन ग्रोथ और कंट्रोल्ड एसेट क्वालिटी की वजह से NBFC स्पेस में सेंटिमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6