&format=webp&quality=medium)
3 सेशन की लगातार तेजी में निफ्टी करीब 650 अंक रिकवर कर गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Stocks to BUY: हफ्ते की शुरुआत अच्छी हुई है और पहले कारोबारी सत्र में निफ्टी 255 अंक मजबूत होकर 22968 पर बंद हुआ. यह लगातार तीसरा सेशन था जब बाजार में हरियाली रही और निफ्टी में करीब 650 अंकों की रिकवरी आई है. इस समय सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या बाजार में बॉटम बन गया है और इस रिकवरी में किन स्टॉक्स में कमाई का मौका बनता दिख रहा है.
अगले 3-4 हफ्ते का नजरिया शेयर बाजार के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण होगा. टेक्निकल लिहाज से बाजार निचले स्तर से उबरने की कोशिश कर रहा है. इस रिकवरी वाले बाजार में एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 स्टॉक्स को पोजिशनल निवेशकों के लिए पिक किया है. आइए इन स्टॉक्स में निवेश को लेकर पूरी डीटेल जानते हैं.
Axis Securities Picks
| स्टॉक का नाम | CMP (₹) | खरीदारी की रेंज (₹) | पहला टारगेट (₹) | दूसरा टारगेट (₹) | स्टॉपलॉस (₹) | 52W H/L (₹) |
| Adani Power | 163 | 155 - 157 | 170 | 175 | 149 | 183 / 94 |
| KSB Ltd | 830 | 809 - 825 | 900 | 923 | 775 | 918 / 648 |
| Coforge Ltd | 1220 | 1166 - 1190 | 1315 | 1345 | 1109 | 1995 / 1008 |
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि जब तक निफ्टी 23000 के ऊपर क्लोजिंग नहीं देता है तब तक बुल्स का दबदबा कमजोर रहेगा. इसके पार जाने पर निफ्टी 23300-23600 की तरफ मूव करेगा. वहीं, 22500 का स्तर टूटने पर बिकवाली का दबाव बढ़ेगा और निफ्टी में 22200-22000 की रेंज तक करेक्शन आ सकता है.
Adani Power का शेयर दो फीसदी की मजबूती के साथ 163 रुपए पर है. इस स्टॉक को 157-155 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पहला टारगेट 170 रुपए और दूसरा टारगेट 175 रुपए का दिया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 149 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 183 रुपए और लो 94 रुपए है.
ऐतिहासिक तौर पर अप्रैल का महीना इस शेयर के लिए पॉजिटिव रहा है. लिस्टिंग के बाद पिछले 17 सालों में 10 साल इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है. औसत रिटर्न 15.8% के करीब रह है. इस अप्रैल में अब तक शेयर 8% से अधिक रिटर्न दे चुका है. यह लगातार सातवां साल होगा जब अप्रैल महीने में शेयर पॉजिटिव रिटर्न देगा.
ये भी पढ़ें: क्यों Flexi Cap Funds को लेकर निवेशकों का जोश हाई? ब्रोकरेज ने आपके लिए चुने टॉप-7 फंड्स
KSB Ltd का शेयर एक फीसदी की गिरावट के साथ 830 रुपए पर है. इस स्टॉक को 825-809 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पहला टारगेट 900 रुपए और दूसरा टारगेट 923 रुपए का दिया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 775 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 918 रुपए और लो 648 रुपए है.
ऐतिहासिक तौर पर अप्रैल का महीना इस शेयर के लिए पॉजिटिव रहा है. लिस्टिंग के बाद पिछले 18 सालों में 10 साल इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है. औसत रिटर्न 6.5% के करीब रह है. इस अप्रैल में अब तक शेयर 4.5% से अधिक रिटर्न दे चुका है. यह लगातार पांचवां साल होगा जब अप्रैल महीने में शेयर पॉजिटिव रिटर्न देगा.
ये भी पढ़ें: Trent Share Price: कमजोर बाजार में भी क्यों दौड़ पड़ा ट्रेंट? दिग्गज ब्रोकरेज से जानें अब क्या करें निवेशक
Coforge Ltd का शेयर आधा फीसदी की तेजी के साथ 1220 रुपए पर है. इस स्टॉक को 1190-1166 रुपए के दायरे में खरीदने और एक्यूमुलेट की सलाह है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से पहला टारगेट 1315 रुपए और दूसरा टारगेट 1345 रुपए का दिया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 1109 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1995 रुपए और लो 1008 रुपए है.
ऐतिहासिक तौर पर अप्रैल का महीना इस शेयर के लिए पॉजिटिव रहा है. लिस्टिंग के बाद पिछले 18 सालों में 10 साल इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है. औसत रिटर्न 11% के करीब रह है. इस अप्रैल में अब तक शेयर 9% से अधिक रिटर्न दे चुका है. इससे पहले 2025, 2024 दोनों साल इसने अप्रैल महीने में 10%/7% के करीब निगेटिव रिटर्न दिया था.
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या निफ्टी में बॉटम बन गया है?
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि 23000 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही मजबूत रिकवरी कन्फर्म मानी जाएगी.
Q2 इस समय कौन से स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह है?
एक्सिस सिक्योरिटीज ने Adani Power, KSB Ltd और Coforge को पोजिशनल आधार पर पिक किया है.
Q3 Adani Power के लिए क्या टारगेट है?
157-155 रुपए की रेंज में खरीदारी कर 170-175 का टारगेट रखा गया है.
Q4 KSB Ltd के लिए क्या टारगेट है?
825-809 रुपए की रेंज में खरीदारी कर 900-923 का टारगेट दिया गया है.
Q5 Coforge के लिए क्या टारगेट है?
1190-1166 रुपए की रेंज में खरीदना है और 1315-1345 का टारगेट दिया गया है.