बाजार खुलने से पहले नोट करें 20 स्टॉक्स की डीटेल लिस्ट, आज इनमें ट्रेडर्स को मिल सकता है कमाई का मौका

आज हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र है और GIFT NIFTY में 180 अंकों की तेजी है जो बाजार के बड़े गैप-अप के साथ खुलने की तरफ इशारा कर रहा है. आज का सेशन वोलेटाइल रहने की उम्मीद है. जानिए TRADERS DIARY प्रोग्राम के तहत आज किन स्टॉक्स को पिक किया है जिसमें कमाई का मौका बन सकता है.
बाजार खुलने से पहले नोट करें 20 स्टॉक्स की डीटेल लिस्ट, आज इनमें ट्रेडर्स को मिल सकता है कमाई का मौका

लास्ट सेशन में यानी 24 अप्रैल को निफ्टी 275 अंक टूटकर 23898 पर बंद हुआ था. (प्रतीकात्मक फोटो)

GIFT NIFTY में 180 अंकों की शानदार तेजी आज बााजार के पॉजिटिव शुरुआत के संकेत दे रहा है. दरअसल, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत का इशारा दिाय है, जिसके कारण सेंटिमेंट को मजबूती मिली है. हालांकि, क्रूड ऑयल 107 डॉलर के करीब ट्रेड कर रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है. ऐसे में आज काफी उठापटक रहने की उम्मीद है. जानिए इस बाजार में जी बिजनेस के खास कार्यक्रम TRADERS DIARY के तहत आज किन 20 स्टॉक्स को ऐनालिस्ट्स ने पिक किया है.

5 प्वाइंट्स Summary

  • बीते हफ्ते निफ्टी 1.9% टूटकर 23898 पर बंद हुआ
  • मिडकैप्स में 0.6%, स्मॉलकैप्स में 0.2% की गिरावट रही
  • शुक्रवार को FII ने 8827 करोड़ बेचा, DII ने 4700 करोड़ खरीदा
  • क्रूड ऑयल 107 डॉलर पर ट्रेड कर रहा जो बड़ा निगेटिव है
  • बीते हफ्ते रुपया 1.4% टूटकर 94.23 के स्तर पर बंद हुआ
Add Zee Business as a Preferred Source

आइए जानते हैं कि जी बिजनेस के ऐनालिस्ट्स अंश भीलवाड़ और पूजा त्रिपाठी ने आज किन स्टॉक्स को पिक किया है.

अंश भीलवाड़ के शेयर

कैटिगरीशेयर का नामएक्शनटारगेट (Tgt)स्टॉपलॉस (SL)हाईलाइट्स
CASHTanla PlatformsBUY₹507₹476रेवेन्यू में 15% और PAT में 14.5% की बढ़त
FUTURESColgate (May Fut)BUY₹2232₹20851 महीने के हाई पर, लॉन्ग बिल्डअप के संकेत
OPTIONSSBI 1100 (May CE)BUY₹50₹25चार्ट पर 'Bullish Engulfing' पैटर्न
TECHNOPNB Housing FinBUY₹1138₹983Double Bottom' ब्रेकआउट और 8 महीने का हाई
FUNDASBFC FinanceBUY₹106₹90NII और PAT दोनों में शानदार 30% की उछाल
INVEST/IPLM&M FinancialBUY₹333₹277मुनाफा 2 गुना बढ़ा, ₹7.5 प्रति शेयर डिविडेंड
NEWSIndia CementsBUY₹424₹400मुनाफा 3 गुना, EBITDA और मार्जिन में सुधार
MY CHOICEDCB BankBUY₹205₹188एसेट क्वालिटी सुधरी, NPA में गिरावट
MY CHOICECan Fin HomesBUY₹962₹885PAT में 48% की ग्रोथ, तगड़े नतीजे
MY CHOICESupreme PetroBUY₹890₹775EBITDA 76% उछला, मार्जिन में बड़ा सुधार

पूजा त्रिपाठी के शेयर

कैटिगरीशेयर का नामएक्शनटारगेट (Tgt)स्टॉपलॉस (SL)हाईलाइट्स
CASHSignature GlobalBUY₹855₹825गुरुग्राम में जमीन खरीदी, प्रोजेक्ट विस्तार की योजना
FUTUREL&T FinanceBUY₹298₹286अब तक का सबसे ज्यादा मुनाफा (PAT) दर्ज
OPTIONRBL Bank 320 CEBUY₹12₹2मुनाफा 233% उछला, प्रोविजंस में 13% की कमी
TECHNOIDFC First BankBUY₹70₹65एसेट क्वालिटी सुधरी, मुनाफा अनुमान से बेहतर
FUNDAAxis BankBUY₹14506 Monthsमज़बूत डिपॉजिट ग्रोथ और बेहतर एसेट क्वालिटी
INVESTShriram FinanceBUY₹115012 MonthsUBS ने रेटिंग 'Buy' रखी और टारगेट बढ़ाकर ₹1220 किया
NEWSLodha (Macrotech)BUY₹860₹827दमदार Q4 नतीजे, मार्जिन 30% और डिविडेंड का ऐलान
MY CHOICEJK CementBUY₹5695₹5528चित्तौड़गढ़ माइनिंग लीज के लिए 'प्रिफर्ड बिडर' चुना गया
MY CHOICEAlembic PharmaBUY₹766₹743US FDA से नई दवा के लिए फाइनल अप्रूवल मिला
MY CHOICEHind ZincBUY₹620₹582सेक्टर में तेजी और बेहतर आउटलुक का फायदा

ग्लोबल और डोमेस्टिक हेडविंड का बाजार पर असर

ब्रोकरेज के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि ग्लोबल और डोमेस्टिक हेडविंड का असर बीते हफ्ते बाजार पर देखने को मिला. ईरान और अमेरिका की बातचीत बंद हो गई, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई बंद है जिसके कारण क्रूड 105 डॉलर पर पहुंच गया है. रुपए में बड़ी गिरावट आई है. क्रूड में तेजी और FIIs की बिकवाली ने रुपए पर दबाव बढ़ाया है. RBI ने इकोनॉमिक स्लोडाउन के शुरुआती संकेत दिए हैं. अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व की तरफ से मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान होगा. फेड प्रमुख की कमेंट्री पर बाजार की नजर रहेगी.

23750-23650 पर निफ्टी का इमीडिएट सपोर्ट

सैमको सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च ऐनालिस्ट ओम मेहरा ने कहा कि इमीडिएट आधार पर निफ्टी का सपोर्ट 23750-23650 के जोन में है जबकि रिकवरी आने पर 24200-24300 के जोन में अवरोध बना हुआ है. निफ्टी में इस समय टाइम आधारित करेक्शन देखा जा रहा है जबकि झुकाव डाउनवर्ड है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6