आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है. मंगलवार को ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत हैं. कच्चे तेल में गिरावट और युद्ध जल्द खत्म होने के संकेतों से सोमवार को अमेरिकी बाजार उछले. ग्लोबल मार्केट से बेहतर संकेतों से मंगलवार को GIFT Nifty में 330 अंकों की तेजी है, जो आज बाजार के बढ़त के खुलने का इशारा कर रहा है.