Top 10 Stocks: आज के टॉप 10 शेयर, बाजार खुलते ही दिखाएंगे एक्शन- नोट कर लें ट्रिगर

Top 10 Stocks: निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहेगी जिनमें कंपनियों से जुड़ी खबरें और नए डेवलपमेंट्स बाजार सेंटीमेंट्स को प्रभावित कर सकते हैं. यहां देखें आज के टॉप 10 स्टॉक्स और उनके प्रमुख ट्रिगर्स.
Top 10 Stocks: आज के टॉप 10 शेयर, बाजार खुलते ही दिखाएंगे एक्शन- नोट कर लें ट्रिगर

Top 10 Stocks: शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी के दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है, इस बीच कई अहम कंपनी अपडेट्स, नई लॉन्चिंग, मजबूत तिमाही नतीजों और बड़े ऑर्डर्स के चलते कुछ स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. निवेशकों की नजर उन स्टॉक्स पर रहेगी जिनमें कंपनियों से जुड़ी खबरें और नए डेवलपमेंट्स बाजार सेंटीमेंट्स को प्रभावित कर सकते हैं. यहां देखें आज के टॉप 10 स्टॉक्स और उनके प्रमुख ट्रिगर्स.

Siemens Energy

कंपनी ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं. राजस्व 27.3% बढ़ा, जबकि PAT में 31.5% की तेज बढ़त दर्ज हुई. EBITDA 24.5% बढ़ा है और मार्जिन 18.1% पर स्थिर रहा. ठोस वित्तीय प्रदर्शन के कारण स्टॉक पर सकारात्मक रुझान की संभावना.

IIFL Finance

फरवरी सीरीज से IIFL Finance को F&O से बाहर कर दिया जाएगा. 28 जनवरी 2026 से यह स्टॉक F&O से पूरी तरह बाहर हो जाएगा. इससे ट्रेडिंग सेंटीमेंट पर दबाव बन सकता है.

Sobha

Sobha ने मुंबई में अपना पहला रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'Sobha Inizio' लॉन्च किया है. यह 310 अपार्टमेंट वाला हाउसिंग प्रोजेक्ट है, जिसकी कीमतें ₹2.8 करोड़ से ₹5.75 करोड़ के बीच होंगी. मेट्रो शहरों में एक्सपैंशन कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव माना जाता है.

Bharat Electronics (BEL)

BEL ने फ्रांस की Safran Electronics के साथ 50-50 JV का गठन किया है. यह JV भारत में HAMMER Smart precision Air to Ground weapon बनाने के लिए बनाया गया है. डिफेंस सेक्टर में नई साझेदारी BEL के लिए मजबूत विकास संकेत देती है.

Tata Motors

कंपनी आज दोपहर 12 बजे अपनी नई SUV Tata Sierra लॉन्च करेगी. लंबे समय से चर्चा में रहने वाली इस SUV की लॉन्चिंग से स्टॉक में उत्साह देखा जा सकता है.

Surya Roshni

Surya Roshni को गुजरात स्थित एक इंजीनियरिंग कंपनी से 105.18 करोड़ रुपये का स्पायरल पाइप सप्लाई ऑर्डर मिला है. साथ ही Premier Explosives को 73 करोड़ रुपये का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर प्राप्त हुआ है. दोनों ऑर्डर कंपनियों की ऑर्डर बुक को मजबूत करेंगे.

Voltas

LIC ने Voltas के 67.44 लाख शेयर खरीदे हैं, जिससे उसकी हिस्सेदारी 5.05% से बढ़कर 7.09% हो गई है. यह खरीद 25 सितंबर से 21 नवंबर के बीच मार्केट से की गई. बड़े संस्थागत निवेशकों की बढ़ती हिस्सेदारी स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है.

Apollo Hospitals

Apollo ने महाराष्ट्र में अपना तीसरा हॉस्पिटल शुरू किया है. पुणे के स्वारगेट में 400 बेड का अस्पताल शुरू हुआ है, जिसमें पहले चरण में 250 बेड चालू किए गए हैं. हेल्थकेयर नेटवर्क का विस्तार कंपनी की वृद्धि को गति दे सकता है.

Dr Reddys Laboratories

कंपनी को AVT03 के लिए यूरोपियन कमीशन से मार्केटिंग ऑथराइजेशन मिल गया है. यह Prolia और Xgeva का बायोसिमिलर है, जिसका उपयोग osteoporosis और हड्डियों से जुड़े जटिल मामलों के इलाज में होता है. यह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी की उपस्थिति को और मजबूत करेगा.

LG Electronics India (Jefferies View)

Jefferies ने LG Electronics India पर कवरेज शुरू करते हुए Buy रेटिंग दी है और 1980 का लक्ष्य रखा है. ब्रोकरेज हाउस को कंपनी की विकास संभावनाएं मजबूत लग रही हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6