Top 10 Stocks to Watch: आज इन 10 शेयरों में मिलेगा कमाई का मौका, बाजार खुलते ही आएगा मूव!

Top 10 Stocks to Watch: NBFC सेक्टर में RBI के नए नियमों से लेकर Wipro के बायबैक फैसले और RailTel के ऑर्डर तक, आज निवेशकों के लिए कई ट्रिगर्स मौजूद हैं. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए.
Top 10 Stocks to Watch: आज इन 10 शेयरों में मिलेगा कमाई का मौका, बाजार खुलते ही आएगा मूव!

आज के ट्रेडिंग सेशन में इन शेयरों पर रहेगा फोकस. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Top 10 Stocks to Watch: गुरुवार को बाजार कई अहम खबरों के बीच खुलने जा रहा है, जहां पॉलिसी बदलाव, नतीजे, ऑर्डर जीत और डील्स के चलते कई शेयरों में तेज हलचल देखने को मिल सकती है. NBFC सेक्टर में RBI के नए नियमों से लेकर Wipro के बायबैक फैसले और RailTel के ऑर्डर तक, आज निवेशकों के लिए कई ट्रिगर्स मौजूद हैं. आइए जानते हैं आज किन शेयरों पर नजर रखनी चाहिए.

NBFC सेक्टर में एक्शन

NBFC सेक्टर आज फोकस में रह सकता है, खासकर Muthoot Finance और Manappuram Finance जैसे शेयर. RBI ने NBFC Branch Authorisation Directions, 2026 जारी किए हैं, जिसके तहत अब ज्यादातर NBFCs बिना पहले अनुमति लिए नई शाखाएं खोल सकेंगी. इससे सेक्टर की ग्रोथ और विस्तार को बड़ा बूस्ट मिल सकता है.

Aurobindo Pharma में बड़ी डील

Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Theranym Biologics ने MSD के साथ मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट किया है. इसके तहत कंपनी एक ग्रीनफील्ड प्लांट बनाएगी, जहां Mammalian Drug Substance का प्रोडक्शन होगा. यह डील कंपनी के लिए लंबी अवधि की ग्रोथ का संकेत देती है.

ICICI Lombard के कमजोर नतीजे

ICICI Lombard के Q4FY26 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे. कंपनी का प्रीमियम तो बढ़ा है, लेकिन मार्जिन पर दबाव दिखा. Combined Ratio 101.2% रहा, जो अभी भी 100% से ऊपर है, यानी प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव बना हुआ है.

HDB Financial Services की मजबूत ग्रोथ

HDB Financial Services ने शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का NII 21.6% और PAT 41% बढ़ा है, जो मजबूत लोन ग्रोथ और बेहतर एसेट क्वालिटी का संकेत देता है.

Tejas Networks के कमजोर नतीजे

Tejas Networks के नतीजे बेहद कमजोर रहे. कंपनी का रेवेन्यू 82% से ज्यादा गिरा और बड़ा घाटा दर्ज किया गया. EBITDA भी मुनाफे से घाटे में चला गया, जिससे स्टॉक पर दबाव रह सकता है.

विप्रो शेयर प्राइस (Wipro Share Price)

IT कंपनी Wipro आज फोकस में रहेगी क्योंकि कंपनी का बोर्ड नतीजों के साथ बायबैक पर भी विचार करेगा. अगर बायबैक का ऐलान होता है, तो शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है.

LIVE TV:

Brigade Enterprises Share Price

Brigade Enterprises ने बेंगलुरु के Gunjur में 8.63 एकड़ के रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए JDA साइन किया है. इस प्रोजेक्ट की GDV करीब ₹7,200 करोड़ है, जो कंपनी के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा.

GMR एयरपोर्ट शेयर प्राइस (GMR Airports Share Price)

GMR Airports ने मार्च का ट्रैफिक डेटा जारी किया है. मासिक आधार पर हल्की गिरावट दिखी, लेकिन पूरे साल और तिमाही में ग्रोथ बरकरार रही. यह स्टेबल ऑपरेशन का संकेत देता है.

RailTel को बड़ा ऑर्डर

RailTel Corporation को कोंकण डिवीजन से ₹100 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी को IT Solutions डेवलप करने का काम मिला है, जो इसके ऑर्डर बुक को मजबूत करेगा.

Delhivery में ब्लॉक डील

Delhivery Limited में बड़े संस्थागत निवेशकों ने ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है. Edelweiss Mutual Fund, Nippon India Mutual Fund और Viridian Asia Opportunities Fund ने मिलकर ₹186 करोड़ का निवेश किया है. यह स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source