मंगलवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत बेहद कमजोर रही. BSE सेंसेक्स 663.09 अंकों की गिरावट के साथ खुला. वहीं, निफ्टी 178.50 अंकों की कमजोरी के साथ कारोबारी की शुरुआत की है. पीएम मोदी ने लगातार दूसरे दिन जनता से अपनी अपील दोहराई है. इस बीच रिजल्ट सीजन में कई कंपनियों के तिमाही नतीजे और अहम खबरों के कारण कई शेयर फोकस में रहेंगे, खासकर वह स्टॉक्स जिन्होंने अपने दमदार नतीजे पेश किए हैं. इसके अलावा ग्रो में बड़ी डील होने की संभावना है. इसके अलावा वोडाफोन आइडिया, एफ्कॉन्स इंफ्रा में भी तगड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है. जानिए आज के फोकस वाले टॉप 10 स्टॉक्स.
इंडियन होटल्स: सभी मोर्चे पर मजबूत
- इंडियन होटल्स के सभी पैमानों पर नतीजे बेहद मजबूत रहे हैं.
- रेवेन्यू में 14 फीसदी का उछाल आया है और मुनाफे (PAT) 14.8 फीसदी बढ़ा है.
- EBITDA में 13.5 फीसदी की तेजी आई है और मार्जिन 35.3 फीसदी के मुकाबले 35.2 फीसदी रहा है.
- वित्त वर्ष 2027 (FY27) के लिए रेवेन्यू ग्रोथ की गाइडेंस 12-14 फीसदी दी गई है.
नुवामा वेल्थ: अच्छे रहे नतीजे
- कंपनी के रेवेन्यू में 13.3 फीसदी की बढोतरी हुई है और पैट (PAT) 5.4 फीसदी बढा है.
- EBITDA 9.4 फीसदी बढ़ा है और मार्जिन 51.3 फीसदी के मुकाबले 49.5 फीसदी रहा है.
JSW Energy: अनुमान से बेहतर रहे नतीजे
- नतीजे बाजार के अनुमान से काफी बेहतर रहे हैं.
- रेवेन्यू में 41.1% और मुनाफे (PAT) में 38.4% का शानदार उछाल आया है.
- EBITDA 86.9% और मार्जिन 37.8 फीसदी से बढ़कर 50% हो गया है.
सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी: बेहद मजबूत नतीजे
- रेवेन्यू में 58.5 फीसदी की जबरदस्त तेजी आई है.
- मुनाफा (PAT) 55 फीसदी बढ़ा है. EBITDA 62 फीसदी उछला है.
- मार्जिन 11.6 फीसदी के मुकाबले बढ़कर 11.9 फीसदी रहा है.
JBM Auto: बेहतरीन नतीजे
- चौथी तिमाही में JBM का रेवेन्यू 12.5 फीसदी बढ़ा है.
- जनवरी से मार्च तिमाही में मुनाफे (PAT) में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
- EBITDA 20% और मार्जिन 12% के मुकाबले 12.8% रहा है.
सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क
- सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क के नतीजे अच्छे रहे हैं.
- नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 6 फीसदी का उछाल आया है.
- 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में मुनाफा (PAT) 7.3 गुना बढ़ा है.
G R Infraprojects: मिले-जुले नतीजे
- नतीजे मिले-जुले रहे हैं, लेकिन ऑपरेशनल स्तर पर प्रदर्शन कमजोर रहा है.
- रेवेन्यू 9.9% बढ़ा है, लेकिन मुनाफे (PAT) में 48 फीसदी की भारी गिरावट आई है.
- EBITDA 32.4 फीसदी घटा है और मार्जिन 24 फीसदी के मुकाबले गिरकर 14.7 फीसदी पर आ गया है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
अनंत राज: अच्छे तिमाही नतीजे
- रियल्टी कंपनी अनंत राज लिमिटेड के रेवेन्यू में 19.6 फीसदी और पैट (PAT) में 23.6 फीसदी का उछाल आया है.
- EBITDA 17.6 फीसदी बढ़ा है और मार्जिन 26.3 फीसदी के मुकाबले 25.9 फीसदी रहा है.
GROWW: 4740 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव
- आज 4740 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है.
- 4 सेलर 4.3 फीसदी इक्विटी 177 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर बेचेंगे.
- मौजूदा बाजार भाव (CMP) से 8.5 फीसदी डिस्काउंट पर ब्लॉक डील संभव है.
वोडाफोन आइडिया: कंपनी ने दी सफाई
- वोडाफोन ग्रुप के कंपनी को ट्रेजरी स्टॉक ट्रांसफर पर मीडिया में चल रही खबरों पर कंपनी ने सफाई दी है.
- कंपनी को इस बारे में वोडाफोन ग्रुप से कोई जानकारी नहीं मिली है.
Afcons Infra और HG Infra
- एफ्कॉन्स इन्फ्रा को क्रोएशिया (Croatia) रेलवे प्रोजेक्ट के लिए सूटेबल बिडर (suitable bidder) घोषित किया गया है.
- इस प्रोजेक्ट की वैल्यू 7,544 करोड़ रुपये है.
- HG Infra को 3,931 करोड़ रुपये का हाईवे प्रोजेक्ट मिला है.
- वेलस्पन एंटरप्राइजेज से लेटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) मिला है.