&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: करेक्शन के दौर में निफ्टी 22000 का स्तर तोड़ने को तैयार है. पिछले तीन महीने में Swiggy और Zomato के शेयर में 45% से अधिक का करेक्शन आया है. खासकर Q3 रिजल्ट के बाद एकतरफा बिकवाली दर्ज की गई. ICICI सिक्योरिटीज ने इन दोनों स्टॉक्स को लेकर एक दमदार रिपोर्ट जारी की है, जिसके बाद आज इनमें 6-7% तक की बड़ी तेजी है. ब्रोकरेज दोनों स्टॉक्स को लेकर सुपर बुलिश हैं और 125% अपसाइड तक के बड़े अग्रेसिव टारगेट दिए गए हैं. ब्रोकरेज ने कहा कि इन दोनों स्टॉक्स को लेकर GREEDY होने का टाइम आ गया है.
ब्रोकरेज ने कहा कि दोनों कंपनियां क्विक कॉमर्स को लेकर अग्रेसिव हैं और मार्केट शेयर गेन करने के लिए बड़े पैमाने पर कैश बर्न हो रहा है. Zepto भी क्विक कॉमर्स बाजार में शेयर चाहता है, जिसके कारण तेजी से स्टोर एक्सपैंशन किया जा रहा है. हेवी डिस्काउंट और ऑफर पेश किए जा रहे हैं. यही वजह है कि Swiggy और Zomato के शेयर में पिछले कुछ समय में भारी गिरावट देखने को मिली.
इस समय स्विगी का शेयर फूड डिलिवरी बिजनेस वैल्युएशन के आधार पर 30% डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में क्विक कॉमर्स बिजनेस की वैल्युएशन शेयर में निगेटिव है. दूसरी तरफ जोमैटो का शेयर फूड डिलिवरी बिजनेस की वैल्युशन पर है. इसमें क्विक कॉमर्स एड-अप नहीं है. discretionary कंजप्शन का आउटलुक रोबस्ट है. ऐसे में यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए गोल्डन अपॉर्च्युनिटी है. कम से कम 1 साल का नजरिया रखना है.
ICICI सिक्योरिटीज ने Swiggy के लिए SoTP आधार पर 740 रुपए का लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है. 7% की तेजी के साथ यह शेयर 350 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. ब्रोकरेज का टारगेट 125% से अधिक है. 3 मार्च को शेयर ने 317 रुपए का लाइफ लो बनाया था. कुछ महीने पहले इसकी लिस्टिंग हुई थी जिसके बाद यह शेयर 617 रुपए तक पहुंचा था. वहां से यह करीब आधा हो चुका है.
ब्रोकरेज ने Zomato के लिए खरीद की सलाह और 310 रुपए का टारगेट दिया है. ढाई फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर 225 रुपए पर कारोबार कर रहा है. दिसंबर 2024 में शेयर ने 305 रुपए का हाई बनाया था. जनवरी में यह शेयर 203 रुपए तक आया था. इसके लिए जो टारगेट है वह 37% से अधिक है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)