&format=webp&quality=medium)
Titan Share Price: टाटा ग्रुप की कंपनी Titan Company Ltd के शेयरों में मंगलवार को तेज खरीदारी देखी गई. कंपनी ने चौथी तिमाही के लिए मजबूत बिजनेस अपडेट दिया है, जिसके चलते इसमें तेजी आई. शेयर 6.5% की तेजी के साथ 3,023.65 की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 3,222 रुपये के इंट्राडे हाई पर गया था. कल इसमें गिरावट आई थी और आज शेयर में चौतरफा खरीदारी दिख रही थी. Titan Company पर विदेशी ब्रोकरेज हाउसेज का नजरिया भी बुलिश बना हुआ है.
Titan की Q4 में रेवेन्यू ग्रोथ 25% रही (YoY). ज्वेलरी डिवीजन में 25% और वाचेज डिवीजन में 22% की सेल्स ग्रोथ दर्ज हुई है और आईकेयर डिवीजन सेल्स ग्रोथ 19% (YoY) रही.
कंपनी के मार्च तिमाही के प्रदर्शन को लेकर Macquarie, Morgan Stanley और Citi ने अपनी राय दी है. Macquarie ने टाइटन पर "Outperform" रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹4000 तय किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की ज्वेलरी सेल्स उम्मीद से बेहतर रही और चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन EBITDA ग्रोथ 20% तक रह सकती है.
Macquarie का कहना है कि खरीदारों की संख्या में भले ही वृद्धि सीमित रही हो, लेकिन टिकट साइज में मजबूत डबल डिजिट ग्रोथ ने समग्र प्रदर्शन को बेहतर बनाया है. यह ट्रेंड EPS अनुमानों के लिए भरोसा बढ़ाता है.
दूसरी ओर, Morgan Stanley ने टाइटन पर "Overweight" रेटिंग के साथ ₹3876 का टारगेट प्राइस दिया है. उनका मानना है कि ज्वेलरी बिजनेस ने भले ही खरीदारों की संख्या के मामले में सुस्त प्रदर्शन किया हो, लेकिन ऊंचे प्राइस पॉइंट्स पर डिमांड अच्छी बनी रही, जिससे टिकट साइज में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली. साथ ही, सॉलिटेयर सेगमेंट में भी मांग और वैल्यू दोनों में सुधार के संकेत मिले हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Citi ने हालांकि थोड़ा सतर्क रुख अपनाते हुए "Neutral" रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹3550 रखा है. उनके मुताबिक, ज्वेलरी सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ तो रही, लेकिन स्टडेड मिक्स में गिरावट चिंता का विषय है और आगे मुनाफे के मार्जिन की दिशा पर नजर रखनी होगी. कुल मिलाकर, टाइटन की Q4 परफॉर्मेंस ने बाजार में भरोसा बढ़ाया है, खासकर ज्वेलरी डिवीजन के चलते, लेकिन कुछ संकेत ऐसे भी हैं जिन पर निवेशकों को आगे निगरानी रखनी होगी.