Tata Group Stock: इस मल्टीबैगर शेयर पर Goldman Sachs और CLSA बुलिश , कहा- ₹4394 पर जाएगा भाव

Titan Share Price: अगर आपके पोर्टफोलियो में भी टाइटन का स्टॉक है तो 5 ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट देखकर आप आगे स्टॉक पर अपनी कॉल ले सकते हैं. जहां Jefferies और JP Morgan की शेयर पर होल्ड और न्यूट्रल की राय है, वहीं, Goldman Sachs और CLSA इस स्टॉक पर बुलिश दिख रहे हैं.
Tata Group Stock: इस मल्टीबैगर शेयर पर Goldman Sachs और CLSA बुलिश , कहा- ₹4394 पर जाएगा भाव

Titan Share Price: भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी के बीच Titan Company के शेयरों में शुक्रवार 1.8% की तेजी दर्ज की गई और स्टॉक ₹3,478 तक पहुंच गया. कंपनी ने गुरुवार को अपने अप्रैल-जून तिमाही (Q1FY26) के नतीजे घोषित किए थे, जोकि उम्मीद के मुताबिक ही मजबूत रहे. इसके बाद ब्रोकरेज हाउसों ने अपनी रेटिंग और टारगेट प्राइस अपडेट किए हैं.

अगर आपके पोर्टफोलियो में भी टाइटन का स्टॉक है तो 5 ब्रोकरेज हाउसेज की रिपोर्ट देखकर आप आगे स्टॉक पर अपनी कॉल ले सकते हैं. जहां Jefferies और JP Morgan की शेयर पर होल्ड और न्यूट्रल की राय है, वहीं, Goldman Sachs इस स्टॉक पर बुलिश दिख रहे हैं और 4200 रुपये का टारगेट दे दिया है. वहीं, CLSA ने Accumulate की रेटिंग दी है, साथ में ₹4394 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा भाव से 28% का पोटेंशियल रिटर्न दिखा रहा है. वैसे सभी ही ब्रोकरेज हाउसेज ने Titan Share Price पर अपने टारगेट को बढ़ाया है.

Jefferies की राय: होल्ड की रेटिंग बरकरार, टारगेट ₹3800

Add Zee Business as a Preferred Source

Jefferies ने Titan के लिए होल्ड की रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹3,800 कर दिया है, जो पहले ₹3,600 था. ब्रोकरेज का कहना है कि ज्वेलरी और वॉच सेगमेंट दोनों में ब्रांड्स ने मजबूत ग्रोथ दिखाई है और मार्जिन में भी सुधार हुआ है. हालांकि इसमें कुछ एक बार के लाभ (One-offs) का भी योगदान है, लेकिन एडजस्टेड EBITDA अनुमान से बेहतर रहा. ब्रोकरेज का मानना है कि अधिकांश एक बार के लाभ अगली तिमाहियों में वापस सामान्य हो जाएंगे.

JP Morgan की राय: न्यूट्रल, टारगेट ₹3500

JP Morgan ने Titan पर न्यूट्रल की रेटिंग दी है और टारगेट को ₹3,350 से बढ़ाकर ₹3,500 किया है. ब्रोकरेज का नजरिया सतर्क है लेकिन तिमाही नतीजों के बाद थोड़ा पॉजिटिव टोन दिखाया गया है.

Goldman Sachs की राय: खरीदारी की सलाह, टारगेट ₹4200

Goldman Sachs Titan को लेकर काफी बुलिश है और इसमें बाय (Buy) रेटिंग बरकरार रखी है. कंपनी ने टारगेट प्राइस को ₹4,000 से बढ़ाकर ₹4,200 किया है. मजबूत ब्रांड वैल्यू, बढ़ती मांग और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के चलते ब्रोकरेज को कंपनी में लंबी अवधि की ग्रोथ की उम्मीद है.

Citi की राय: सतर्क रुख, टारगेट ₹3900

Citi ने भी Titan पर न्यूट्रल रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को ₹3,800 से बढ़ाकर ₹3,900 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि Q1FY26 के नतीजे उम्मीद के मुताबिक रहे. हालांकि, वह मिड टर्म में मार्जिन और मुनाफे को लेकर सावधानी बरत रहा है. ऊंचे गोल्ड प्राइस, कॉम्पिटिशन में बढ़त, और प्रोडक्ट मिक्स के कारण दबाव बन सकता है.

CLSA की राय: Accumulate रेटिंग, टारगेट ₹4394

CLSA ने Titan पर Accumulate रेटिंग दी है और टारगेट को ₹4,326 से बढ़ाकर ₹4,394 किया है. कंपनी की स्टैंडअलोन बिक्री सालाना आधार पर 21% बढ़ी है. खासतौर पर ज्वेलरी बिजनेस में 18% की ग्रोथ (बिना बुलियन बिक्री के 17%) रही. मार्जिन 11.5% रहा, जो कि पिछली तिमाही और अनुमान से बेहतर है. कुल EBIT (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) भी अनुमान से 14% अधिक रहा.

निवेशकों के लिए क्या रणनीति सही रहेगी?

Titan के शेयरों में फिलहाल मजबूती बनी हुई है और ब्रोकरेज हाउसों ने टारगेट्स बढ़ाए हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स मिड टर्म में मार्जिन दबाव को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दे रही हैं. निवेशक अपने रिस्क प्रोफाइल को देखते हुए लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी कर सकते हैं, खासकर अगर शेयर डिप पर मिले तो.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6